Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

सुंदरनगर: BBN कॉलोनी में घर में घुसता दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

जंगल के साथ सटा हुआ है कॉलोनी का यह क्षेत्र

मंडी। जिला मंडी के सुंदरनगर की बीबीएन कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ये तेंदुआ सुबह करीब 5 बजे सीढ़ियों के रास्ते से होते हुए एक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए के कॉलोनी में घुसने की सारी चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉलोनी का यह क्षेत्र जंगल के साथ सटा हुआ है तथा थिएटर के साथ वाले नाले में पूरी तरह से झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनमें छिपकर यह तेंदुआ रहता है और कॉलोनी में आ गया।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

वहीं, कॉलोनी की पार्षद रक्षा धीमान ने कहा कि तेंदुए के इस तरह कॉलोनी में घूमने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। सुकेत वन मंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, इस बारे में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें