Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें

1951 और 1957 में तीन सीटों पर हुए थे चुनाव

शिमला। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में अंतिम चरण में एक जून को चार सीटों पर मतदान होगा। हिमाचल को लोग अपने मत का प्रयोग करके लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। लोकसभा चुनावी बेला में हम आपको 1951 से अब तक के सफर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

 

शुरूआत में हिमाचल में लोकसभा की तीन सीटें थीं। 1951 और 1957 में तीन-तीन सीटें थीं। 1962 में चार सीटों पर चुनाव हुए थे। अगर हम 1967 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 6 सीटों पर चुनाव हुए थे। उस वक्त महासू, शिमला (एससी), हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी सीटें थीं। 1971 में शिमला (एससी), मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर सीटें अस्तित्व में आईं।

 

हिमाचल : श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाने से भाजपा खफा, चुनाव आयोग से शिकायत

 

बता दें कि 1951 में तीन सीटों मंडी, महासू, चंबा सिरमौर पर चुनाव हुए थे। 1957 में महासू, मंडी, चंबा सीटों पर चुनाव हुए। 1962 में चंबा, मंडी, महासू, सिरमौर (एससी) सीटों पर चुनाव हुए थे।

 

यह वही चुनाव था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हिमाचल की सक्रिय राजनीति में एंट्री हुई थी। महासू से वीरभद्र सिंह चुनाव जीते थे। 1967 में भी वीरभद्र सिंह ने महासू सीट पर जीत दर्ज की थी। शिमला (एससी) से पी सिंह, हमीरपुर से पीसी वर्मा, कांगड़ा से एच राज, चंबा से वी चंद और मंडी से ललित सैन चुनाव जीते थे।

हिमाचल : आचार संहिता में जमा हो सकेंगे 1500 रुपए वाले फॉर्म, निदेशालय ने किया स्पष्ट 

 

1971 में शिमला से एससी प्रताप सिंह, मंडी से वीरभद्र सिंह, कांगड़ा से विक्रम चंद और हमीरपुर नरैन चंद ने जीत दर्ज की थी। 1977 में हिमाचल की चारों सीटों पर भारतीय लोक दल ने प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। लगातार तीन चुनाव जीत रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी हरा का मुंह देखना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव : सोलन जिला में इन मतदान केंद्र के भवनों में परिवर्तन

 

मंडी सीट से गगन सिंह ने वीरभद्र सिंह को हराया था। शिमला (एससी) से बालक राम, कांगड़ा से दुर्गा चंद और हमीरपुर से रंजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि यह इमरजेंसी के बाद वाला दौर था, जिसमें जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था।

1977 के तीन साल बाद ही 1980 में फिर चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी शिमला (एससी) से कृष्ण दत्त, मंडी से वीरभद्र सिंह, कांगड़ा से विक्रम चंद महाजन व हमीरपुर नरैन चंद जीते थे।

 

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

 

1984 में भी कांग्रेस प्रत्याशियों शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी से पंडित सुखराम, कांगड़ा से चंद्रेश कुमारी और हमीरपुर से नरैन चंद ने चुनाव जीता था। हमीरपुर से भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को टिकट दी थी, लेकिन वह हार गए थे।

1989 लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। तीन भाजपा के खाते में गई थीं। शिमला (एससी) केडी सुल्तानपुरी जीतने में कामयाब रहे थे। मंडी से महेश्वर सिंह ने सुखराम को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार व हमीरपुर में प्रेम कुमार धूमल जीते थे।

हिमाचल : आचार संहिता में जमा हो सकेंगे 1500 रुपए वाले फॉर्म, निदेशालय ने किया स्पष्ट

 

1991 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों पार्टियों ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने शिमला (एससी) और मंडी तथा भाजपा ने कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज की।

शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी पंडित सुखराम जीते। कांगड़ा से डीडी खनूरिया और हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल ने जीत दर्ज की।

1996 की बात करें तो कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी से पंडित सुखराम, कांगड़ा से सत महाजन और हमीरपुर से मेजर जनरल सेवानिवृत्त विक्रम सिंह जीते।

लोकसभा चुनाव : बिना दस्तावेज नहीं ले जा सकेंगे 50 हजार से अधिक की राशि

 

सत महाजन ने भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार और मेजर जनरल सेवानिवृत्त विक्रम सिंह ने प्रेम कुमार धूमल को हराया। वहीं, केडी सुल्तानपुरी ने वीरेंद्र कश्यप और पंडित सुखराम ने अदान सिंह ठाकुर को मात दी थी।

1998 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला 3-1 का रहा था। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। शिमला (एससी) से कांग्रेस के केडी सुलतानपुरी जीते थे।

मंडी से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सत महाजन को हराया था। हमीरपुर से सुरेश चंदेल चुनाव जीतकर लोकसभा गए थे।

हिमाचल बागी नेताओं का मामला : सुप्रीम कोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर स्टे से इनकार

 

1999 लोकसभा चुनाव की बात करें तो शिमला (एससी) से हिमाचल विकास कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े कर्नल धनी राम शांडिल ने जीत दर्ज की थी। मंडी में भाजपा के महेश्वर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर को हराया था।

कांगड़ा में शांता कुमार ने सत महाजन को मात दी थी। हमीरपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने ठाकुर राम लाल हराकर एक बार फिर लोकसभा की दहलीज लांघी थी।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

2004 के लोकसभा चुनाव में शिमला (एससी) सीट से कांग्रेस की टिकट पर कर्नल धनी राम शांडिल चुनाव लड़े और जीते थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हीरा नंद कश्यप को हराया था। मंडी से प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह को मात दी थी।

हमीरपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने फिर ठाकुर राम लाल को हराया। कांगड़ा से कांग्रेस के चंद्र कुमार ने भाजपा के दिग्गज शांता कुमार को हराया था। यह चुनाव काफी रोचक रहा था। उस वक्त ऐसे नतीजे की उम्मीद कम की जा रही थी।

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

 

लोकसभा चुनाव 2009 की बात करें तो कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजन सुशांत ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार को हराया था। मंडी से वीरभद्र सिंह ने भाजपा के महेश्वर सिंह को मात दी थी। मंडी का यह चुनाव भी काफी रोचक रहा था। वीरभद्र सिंह मात्र करीब 13 हजार 997 मतों से चुनाव जीते थे।

इस लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार किया था। वह अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी प्रचार के लिए नहीं निकले थे। अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा मात्र उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चंबा के चौगान नंबर में दो ही जनसभा की थी।

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

 

वह भी इसलिए हुआ था कि चंबा का भरमौर क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। वह राख साइड अपने चुनाव प्रचार को पहुंचे थे। इसके चलते उन्होंने चौगान दो में जनसभा करने को हामी भरी थी।

2009 में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र ठाकुर और शिमला से वीरेंद्र कश्यप ने कर्नल धनी राम शांडिल को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्विप करते हुए चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार ने चंद्र कुमार, मंडी में राम स्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह और शिमला में वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा को मात दी थी।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

 

2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा था। कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से राम स्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज की थी।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंडी से जीत दर्ज की। अब देखना बाकी है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में स्थिति क्या रहती है। 1998 के बाद हमीरपुर सीट पर कांग्रेस को हार का मुंह ही देखती आ रही है।

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

निगम एसएमएस व ईमेल से  भेज रहा फीडबैक लिंक

शिमला। अगर आप हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) वोल्वो बस में सफर करते हैं तो यह खबर पूरी जरूर पढ़ें। अब आप यात्रा के दौरान चालक और परिचालक के व्यवहार के साथ ही बस में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया के हिसाब से एचआरटीसी प्रबंधन कमियों को दुरुस्त करेगा।

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

एचआरटीसी प्रबंक निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने वोल्वो बस के यात्रियों से यात्रा अनुभव लेने के लिए एसएमएस (SMS) व ईमेल (e-mail) के द्वारा फीडबैक लिंक भेजना प्रारंभ किया है।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता

इस फीडबैक लिंक के द्वारा वोल्वो बस के यात्री, यात्रा समाप्ति पर यात्रा के दौरान चालक व परिचालक के व्यवहार, बस की सफाई व्यवस्था के बारे में अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। प्रतिक्रिया के दौरान इन सभी पैमानों को एक से पांच स्टार रेटिंग में दर्शा सकते हैं।

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में हैं तैनात

 

इस व्यवस्था से एचआरटीसी (HRTC) को अपनी वोल्वो बस सेवाओं में चालक व परिचालक के व्यवहार को सुधारने व सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इसलिए एचआरटीसी (HRTC) सभी वोल्वो बस यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे एसएमएस और ईमेल के द्वारा भेजे गए फीडबैक लिंक के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया देकर सहयोग करें।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

मलबा और चट्टानें हटाने का किया जाएगा काम

मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर 6 मील के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। मार्ग तो बहाल कर दिया गया है लेकिन भूस्खलन के मलबे को अभी तक हटाया नहीं गया है।

इसके चलते इस मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक भी खतरे के साये में हैं। सोमवार शाम को भी 6 मील के पास पहाड़ी से पत्थर आ गए थे जिसकी चपेट में HRTC बस, टिप्पर और पिकअप आ गई थी। इस दौरान एक बच्चे व एक व्यक्ति को चोट भी लगी थी।

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

मंगलवार को पुलिस प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों ने 6 मील का दौरा किया और आगामी दो या तीन दिन तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 को कुछ घंटों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि वाहन चालकों के लिए खतरनाक स्पॉट बन चुके 6 मील से मलबा हटाने के लिए बुधवार को 4 घंटे ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो 4 घंटे से ज्यादा भी ट्रैफिक बंद रखा जा सकता है।

ग्रेजुएट व MBA पास युवाओं को रोजगार : मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के भरे जाएंगे पद

फोरलेन निर्माण कार्य में लगी केएमसी कंपनी के प्रोजैक्ट मैनेजर राजशेखर ने बताया कि दो या तीन दिन तक सुबह 11 से दोपहर के 3 बजे तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 को बंद रखा जाएगा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर गिरे मलबे के साथ हवा में लटकी हुई चट्टानों को वहां से हटाया जाएगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। हाईवे पर ट्रैफिक बंद होने के चलते वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग गोहर-चैलचौक व कटौला-बजौरा मार्ग से सफर करने की हिदायत दी गई है।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

HRTC बस चालक-परिचालक मारपीट मामले में एक धरा, अस्पताल में मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ