Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Viral news Kangra State News

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक हुई है लैंडिंग

शिमला। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा है। इस मिशन में हिमाचल के कांगड़ा जिला के दो युवाओं रजत अवस्थी और अनुज चौधरी की भी भूमिका रही है। इस मिशन के सफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन में हिमाचल व कांगड़ा जिला का नाम भी जुड़ गया है।

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : मलबे में से मिली चार साल की मासूम की देह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा जिले के रजत अवस्थी पुत्र धनी राम अवस्थी और डॉ. अनुज चौधरी पुत्र अमर सिंह को चंद्रयान-3 मिशन में भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी।

बिंदल ने पत्र में लिखा की चंद्रयान- 3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। मिली जानकारी के अनुसार आपका महत्वपूर्ण योगदान इस बड़े अभियान में रहा।

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

इसको लेकर हम हिमाचल वासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। आपके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आपके सफल जीवन की कामना करता हूं।

भारत के चंद्रयान- 3 उपग्रह के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास के पन्नों में प्रदेश के कांगड़ा जिले का भी नाम जुड़ गया है। कांगड़ा जिले के रजत अवस्थी पुत्र धनी राम अवस्थी और डॉ. अनुज चौधरी पुत्र अमर सिंह इस मिशन का हिस्सा बने हैं।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता 

रजत अवस्थी इसरो में 2012 से सेवाएं दे रहे हैं। उनका जन्म 1989 को सेवानिवृत्त बीडीओ धनी राम अवस्थी के घर में हुआ है। पढ़ने में होशियार रजत की दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सिद्धपुर के सेक्रेट हार्ट स्कूल में हुई है।

12वीं करने के बाद रजत ने स्पेस साइंस में बीटेक की पढ़ाई की और 2012 में इसरो में सेवाएं देने के लिए चुने गए। वहीं, दो साल की सेवाओं के दौरान 2014 में उन्हें इसरो में टीम एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। चंद्रयान- 3 मिशन से पहले रजत मंगलयान और चंद्रयान-2 का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

27 साल के डॉ. अनुज चौधरी की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है। पहली से लेकर आठवीं तक अनुज गांव के ही मिडिल स्कूल जंदराह में पढ़े हैं, जबकि 9वीं तथा मैट्रिक बाबा बड़ोह में करने के बाद 12वीं ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से पास की।

बचपन से ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना लिए अनुज ने मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से की, जबकि पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

हिमाचल : कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट-जानने को पढ़ें खबर

अनुज चौधरी ने अमेरिका में एमआईटी से पीएचडी की है, जहां से अंतरिक्ष शोध की चाहत के चलते उन्होंने यूरोपियन स्पेस एजेंसी में सिलेक्शन के लिए एग्जाम दिया था। अनुज ने इस एजेंसी में 12वें रैंक के साथ अपनी जगह पक्की की थी।

अनुज के पिता दिल्ली में अकाउंटेंट हैं, जबकि उनकी माता सरिता देवी गृहिणी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का पत्र लेकर मंडल अध्यक्ष सोनी चौधरी और डॉ विशाल नेहरिया अनुज और रजत के घरवालों से मिले और उनको शुभकामनाएं भी दीं।

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

 

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

 

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *