Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

साल 2022 में विवाह मुहूर्त खत्म : 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा खरमास

ewn24news choice of himachal 11 Dec,2022 8:10 am

    अगला शुभ लग्न 15 जनवरी, 2023 को

    साल 2022 का आखिरी विवाह मुहूर्त खत्म हो चुका है। अब 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ धनुर्मास शुरू हो जाएगा। इसे खरमास भी कहा जाता है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते। यानी कि अब शादी के लिए मुहूर्त सीधे साल 2023 में जनवरी माह में मिलेगा।

    कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 16 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण खरमास लग जाएगा। मकर संक्रांति के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। पूरे खरमास में सूर्य, बृहस्पति की राशि में होता है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक जब भी सूर्य, गुरु की राशि यानी धनु में रहता है तो इस दौरान किसी भी तरह के मंगल काम नहीं किए जाते हैं।
    हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

    बृहस्पति मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह हैं। धनु और मीन राशि बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। इनमें ग्रहराज सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास दोष लगता है। ज्योतिष ग्रंथों में कहा गया है कि जब सूर्य की राशि में गुरु हो और गुरु की राशि में सूर्य संक्रमण कर रहा हो तो उसे गुर्वादित्य काल कहा जाता है। इस काल में सभी शुभ कामों की मनाही है। 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे।

    शास्त्रों के मुताबिक, खरमास के दौरान भगवान विष्णु की आराधना की जाए तो जीवन में रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। सूर्य के अलावा देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी माना गया है। नित्य मंदिर जाकर देव दर्शन करना भी फलदायी होता है।
    Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

    अगले साल होली से पहले शादी के लिए 23 मुहूर्त रहेंगे। इनमें जनवरी में 9 दिन (15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31) और फरवरी में 14 (6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23 और 28) दिन शादियां होंगी। 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू होगा यानी होली से पहले के आठ दिन मांगलिक कामों के लिए शुभ नहीं होते। इसके बाद 15 मार्च से मीन मास रहेगा। इस दौरान भी शादियां नहीं होती। इसलिए 4 मई से शादियों का सीजन शुरू होगा। जो कि 27 जून तक रहेगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather