Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

PTC Daroh में शुरू हुआ प्रशिक्षण

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी पहल की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के इतिहास में पहले महिला बिगुलर प्रशिक्षण को शुरू किया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह (PTC Daroh) में यह प्रशिक्षण शुरू किया है। जल्द ही हिमाचल प्रदेश राज्य में गार्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य समारोहों में महिला बिगुलर देखने को मिलेंगी।

250 रुपए से खुलवाएं बेटी का खाता : जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ

 

बता दें कि बिगुल एक महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण है, जहां बिगुल कॉल का उपयोग शिविर की दैनिक दिनचर्या को इंगित करने के लिए किया जाता है। ऐतिहासिक रूप से युद्ध के दौरान अधिकारियों से सैनिकों तक निर्देश प्रसारित करने के लिए सेना में बिगुल का उपयोग किया जाता था। बिगुल का उपयोग लीडर्स/अधिकारियों को इकट्ठा करने और शिविरों में मार्च करने का आदेश देने के लिए किया जाता था।

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

बिगुल बजाने वाले पुलिस बल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि उनकी बिगुल ध्वनि समारोहों, परेड और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान महत्वपूर्ण संकेत के रूप में काम करती है।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि पुलिस बल में महिला बिगुलर में शामिल करना न केवल विविधता के प्रति विभाग के समर्पण को उजागर करता है, बल्कि पुलिस बल में इच्छुक महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में भी काम करता है। यह पहल संदेश देती है कि लिंक को किसी के जुनून को आगे बढ़ाने और पेशेवर उत्कृष्टता हासिल करने में कभी बाधा नहीं बनने देना चाहिए।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डीआईजी/प्रधानाचार्य हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह विमल गुप्ता को बधाई दी है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर दी है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में गार्ड ऑफ ऑनर निलंबित करने के बाद सुक्खू सरकार का एक और बड़ा फैसला

सरकारी कार्यक्रमों में औपचारिक सम्मान की रस्म पर रहेगी रोक

शिमला। व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही हिमाचल सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने 31 अक्टूबर 2023 तक विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के दौरान शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ इत्यादि के माध्यम से गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने की रस्म पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

खबली की 70 वर्षीय शोभा देवी ने कर दिखाया, अपनों की सेहत भी बचाई और मुनाफा भी कमाया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इस निर्देशानुसार 31 अक्टूबर, 2023 तक सरकारी कार्यक्रमों में कोई औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

कुल्लू-मंडी वाया कमांद सड़क भी हुई बहाल, दौड़ी गाड़ियां

 

इससे पहले हिमाचल सरकार द्वारा 15 सितंबर, 2023 तक क्षेत्र के दौरे के दौरान अति विशिष्ट व्यक्तियों को पारंपरिक रूप से दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर को भी निलंबित किया गया है। यह निर्णय व्यवस्था में सार्थक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

HRTC बसों में सामान भेजने का मामला, कंडक्टर न लें टेंशन-प्रबंधन ने किया स्पष्ट

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्राकृतिक आपदा के प्रबन्धन के लिए संसाधनों के समुचित उपयोग तथा प्रशासन में औपचारिकता के बजाय संवेदनशील व प्रभावी कार्य संस्कृति के समावेश को भी रेखांकित करता है।

राजगढ़-सोलन रोड़ पर ट्रक पर गिरी पहाड़ी, चंडीगढ़ से आ रहा था खाद लेकर

 

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में 15 सितंबर तक गार्ड ऑफ ऑनर समारोह निलंबित

शिमला। हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल की आपदा के दृष्टिगत, हम राहत प्रयासों को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट हैं। बचाव कार्यों के लिए पुलिस की अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने 15 सितंबर तक गार्ड ऑफ ऑनर समारोह (स्वतंत्रता दिवस को छोड़कर) को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

हिमाचल : जल शक्ति विभाग कर्मियों के जज्बे को सलाम, डिप्टी सीएम भी हुए भावुक

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्यान पूरी तरह से प्रभावित लोगों की सहायता पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कठिनाइयों को कम करने और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेशवासियों से इस चुनौती पर विजय प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार का समर्थन करने का भी आह्वान किया है।

बद्दी : धागा कंपनी की बस पलटी, चालक सहित 19 महिला कर्मचारी घायल

जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में भी अनेक सम्मान विभिन्न अवसरों और कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। इन्ही में से एक है गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) । ये सम्मान मुख्य रूप से VIP और VVIP लोगों के सम्मान में दिया जाता है। इसके अतिरिक्त क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों को विशेष अवसरों पर सम्मानित करने के लिए भी होता है। VVIP के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा किया जाता है।

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

सीएम सुक्खू की घोषणा के तीन दिन बाद 58 परिवारों को मिले 1-1 लाख

 

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, कल्याणी हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गई हैं। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर मंगलवार दोपहर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

हिमाचल की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर जिंदा, अफवाहों पर न दें ध्यान

कल्याणी हेलीपैड पर सेना द्वारा राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के 8 सदस्य सहित कुल 28 लोग आए हैं, जिन्हें लेकर 4 चॉपर शिमला में लैंड हुए। राष्ट्रपति के चॉपर
ने कल्याणी हेलिपैड पर लैंड किया। यहां से वह मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट गईं।

ऊना : भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों सहित मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में 4 दिन रुकेंगीं। वह कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन लोगों को समर्पित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन सालभर लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग यहां आकर राष्ट्रपति निवास को करीब से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए लोगों को फीस अदा करनी होगी। भारतीय के लिए फीस 50 रुपए तय की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 150 रुपए शुल्क अदा करना होगा।

हमीरपुर: रेलवे गेटकीपर, सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 500 पदों को होंगे इंटरव्यू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले- लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट- कैबिनेट विस्तार को कही यह बात

भ्रष्टाचार रोकने को जीरो टॉलरेंस की नीति पर होगा काम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 बजे सचिवालय पहुंचे। सीएम के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सुनील होंगे सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार, धनबीर डिप्टी सीएम के OSD नियुक्त

पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा।

साल 2022 में विवाह मुहूर्त खत्म : 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा खरमास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द बैठक कर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।

कैबिनेट का गठन तो हाईकमान करता है। हाईकमान के दिशा निर्देश के बाद मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। सभी लोगों को आगे लाया जाएगा। युवा भी और सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाएगा। हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

GOVT JOB: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें