Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बिंदल बोले- हिमाचल में आपदा से तीन प्रकार के नुकसान, तुरंत कार्रवाई करे सरकार

सोलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के साथ किया संवाद

 

सोलन। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस आपदा के समय तीन प्रकार के नुकसान हुए हैं, जिस पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जिन लोगों की जमीन और मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उनको सरकार द्वारा अति शीघ्र भूमि प्रदान करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में छोटी-बड़ी सड़कों को भारी कृषि क्षति पहुंची है, जिससे सेब उत्पादक, किसान और बागवान परेशान हैं। इन सड़कों को तेजी से ठीक करना चाहिए।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर ट्रैफिक जाम बना परेशानी, रोके वाहन

मंडियों में किसान, बागवानों को अपनी फसलों के अच्छे दम नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। आपदा से संबंधित राहत राशि में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसको तुरंत समाप्त करना चाहिए। इन सभी बड़ी और गंभीर समस्याओं को लेकर सरकार द्वारा प्रशासन को तुरंत निर्देश करने चाहिए, जिससे हिमाचल प्रदेश की आम जनता को राहत पहुंचे।

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का सोलन की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के साथ पहला संवाद हुआ, जिसमें जिला से प्रदेश में सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आपदा की घड़ी में प्रदेश के आम जन के साथ खड़े रहने के लिए आदेश दिए हैं।

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *