Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बिंदल बोले- PWD के बड़े अधिकारी पर पानी फेंकने के मामले ने खोली सरकार की पोल

कांग्रेस सरकार के अंदर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं

शिमला। मंडी जिला के जोगिंदर नगर में कांग्रेस नेता द्वारा पीडब्ल्यूडी (PWD) सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के साथ बदसलूकी करने के मामले में भाजपा मुखर हो गई है। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में 21 सितंबर को भाजपा ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत मामला उठाया तो आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इसकी निंदा की है।

मानसून सत्र : 3 साल में कांगड़ा जिला से एक सरकारी कार्यालय स्थानांतरित, 36 किए बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी जिला के जोगिंदर नगर में हुई घटना ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के कमरे में कांग्रेस के नेता कुछ लोगों के साथ दाखिल होते हैं। कमरे को अंदर से कुंडी लगा करके बंद कर देते हैं और बड़े अफसर की घेराबंदी करते हैं। वहां पर बंद कमरे के अंदर क्या-क्या अश्लीलता होती है और किस प्रकार से अफसर के मुंह पर पानी फेंक कर उन्हें डराया धमकाया जाता है, यह अति निंदनीय है।

हिमाचल मानसून सत्र : आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन-विपक्ष की नारेबाजी-वॉकआउट किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह घटना इस बात का द्योतक है कि कांग्रेस राज में ठेकेदारों की दादागिरी किस कदर बढ़ गई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के अंदर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं रहा है। केवल भाई भतीजावाद सर चढ़ के बोल रहा है। एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियर स्तर के अधिकारी की यह स्थिति है तो जूनियर इंजीनियर और एसडीओ की क्या मजाल है कि वह कांग्रेस के नेताओं के सामने कुछ बोल सके।

बिंदल ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत दयनीय है, चिंता करने वाली है और प्रदेश के विकास के अंदर बाधक है। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने इसकी शिकायत एसपी मंडी को भी की है, जिस पर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

हिमाचल : शिक्षकों के 5291 पद भरने को मंजूरी, DM और PET को लेकर भी निर्देश जारी

 

बता दें कि 21 सितंबर को हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामला उठाया था। प्रकाश राणा के अनुसार मामला एसडीओ के अस्थाई ऑर्डर को लेकर था। कांग्रेसी नेता ऑफिस में आए और टेबल पर रखा पानी का गिलास अधिकारी के मुंह पर फेंक दिया।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से कहा कि यदि कोई भी विधायक या व्यक्ति किसी प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करता है तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हमने एफआईआर दर्ज करवा दी है। यह सरकार की पारदर्शिता है।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *