Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ज्वालामुखी : मझीण स्कूल में विधायक संजय रत्न ने नवाजे मेधावी

ewn24news choice of himachal 31 Jan,2023 12:32 am






    वार्षिक समारोह में छात्रों ने झमाकड़ा से बांधा समां

    ज्वालामुखी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी विधानसभा के विधायक संजय रत्न ने कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों जैसे शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, बाल विज्ञान सम्मेलन में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही मझीण विद्यालय में साइंस लैब भवन का निर्माण कार्य का शुभारंभ कर इसका जल्द ही लोकार्पण कर देंगे।









    उन्होंने विद्यालय के वार्षिक समारोह में निमंत्रण के लिए स्कूल स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान वाईस प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा व एलटी कुशम कुमारी, पीटीआई सुनील कुमार ने मंच संचालन किया। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया। इसके साथ विद्यालय की छात्राओें ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया।








    मझीण स्कूल के वार्षिक समारोह में जहां हरियाणवी गाने पर विद्यार्थी थिरके, वहीं पंजाबी गिद्दे पर भी खूब धमाल मचाया, साथ ही विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी व कांगड़ा का लोकप्रिय झामाकड़ा पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। मोहित, उज्जवल, अतुल ने स्किट प्ले कर अंधविश्वास जैसी कुप्रथा पर भी प्रकाश डाला। शुभम, आदित्य व अन्य सहपाठियों ने पहाड़ी समूह गान म्हारे देशां रा दिल ओ दिलिये, म्हारे पहाड़ा रा दिल ओ शिमला गाने से कार्यक्रम समा बाधां। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदू पटियाल ने वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि बीते शैक्षणिक सत्र में मझीण विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।


    हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 



    इस अवसर पर जमा दो कक्षा से साइंस क्विज में प्रथम स्थान हासिल करने पर अतुल कौंडल, कोमल कुमारी, साइंस एक्टिविटि में प्रथम स्थान अर्जित करने पर रिमि व मैथ ओंलपियाड में प्रथम स्थान पर रहे साहिल कुमार को भी सम्मानित किया गया। बाल विज्ञान सम्मेलन 2022 में साइंस क्विज में सीनियर ग्रुप में तृतीय स्थान हासिल करने पर अनिकेत चैहान व अक्षित को विधायक संजय रत्न ने सम्मानित किया। इसके अलावा साइंस एक्टिीविटी के सीनियर वर्ग में आयुष को प्रथम हासिल करने के लिए मोमेंटो देकर नवाजा गया।

    वहीं, शैक्षणिक गतिवविधियों में कक्षा छठी के शुभम ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 85 प्रतिशत अंक हासिल करने पर पुरस्कुत किया गया। सातवीं कक्षा से सरगम राणा, आठवीं कक्षा से निश्चल, नौंवी कक्षा से अनिकेत चैहान, नौंवी बी कक्षा से अंजली, दशवीं कक्षा से नैंसी, ग्यारवीं कक्षा से कला संकाय में अभय, कॉमर्स संकाय से वरूण, साइंस से अतुल कौंडल, जबकि जमा कक्षा में आर्टस विषय में स्वेता देवी, कामर्श विषय से शालु व साइंस विषय से सक्षम को प्रथम स्थान अर्जित करने व अंडर-19 गल्र्ज कबड्डी में नैंसी को बेहतर प्रदर्शन करने पर विधायक महोदय ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म रवि धीमान, एसएससी प्रधान व जिला परिषद सदस्य कुलदीप धीमान, संजय धीमान, राम गोपाल,, धर्मेंद्र शर्मा, अजय, रमेश, बलदेव,सुरेश, औंकार चंद, डिंपल राणा, दुर्गा दास, नरेश, प्रेम चंद, ओंम प्रकाश, भी मौजूद रहे।






    [embed]
    [/embed]












    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather