Categories
Shimla Sirmaur State News

मांगों को लेकर सीएम व पंचायती राज मंत्री से मिलीं सिलाई अध्यापिकाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश सिलाई कटाई एवं पंचायत सहायक का कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सरिता कंवर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध से मिला। सिलाई अध्यापिकाओं ने कहा है कि अध्यापिकाएं 1996 से अपनी सेवाएं दे रही हैं और 2017 से 10:00 से 5:00 बजे तक पंचायत सहायिका के रूप में कार्य कर रही है।

नायब तहसीलदार के 69 आवेदन रद्द, कहीं आपका तो नहीं नाम-पढ़ें 

संघ ने कहा कि 13 अक्टूबर, 2022 को सिलाई अध्यापकों को दैनिक दर से अदायगी करने का निर्णय लिया गया जिसका सिलाई अध्यापिकाएं विरोध करती हैं। सिलाई अध्यापिकाओं ने मांग की है कि हमें कुशल कामगार की तर्ज पर दैनिक वेतन भोगी किया जाए। सिलाई अध्यापिकाओं ने मांग की है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जो केस शशिकांत बनाम हिमाचल सरकार चला है उसे तुरंत वापस लिया जाए और माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किया जाए।

इसके अलावा सिलाई अध्यापिका का पद नाम बदला जाए व पंचायती राज विभाग व अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया कि वह दैनिक भोगी करने के लिए बजट में प्रावधान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री नीरू कालिया उप सचिव सोनिका अध्यक्ष लीला ठाकुर, विमला गौतम जयंती शर्मा , आरती, नीना शर्मा , सरोज , सावित्री, रेखा भगनाल, द्रौपदी , अनीता, मीरा आदि शामिल थे।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : हरिपुरधार के जवान सुभाष चंद का निधन, खरोटी में हुआ अंतिम संस्कार

संगड़ाह। सिरमौर जिला के हरिपुरधार के खरोटी गांव से ताल्लुक रखने वाले सेना के जवान नायक सुभाष चंद का पंजाब के बरनाला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

नायक सुभाष चंद की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खरोटी पहुंची और उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सुभाष चंद के घर में पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव है। पत्नी और पुत्र उनके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे।

तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद (35) की पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची वहां चीख-पुकार मच गई। नम आंखों से गांव वालों ने सुभाष चंद को अंतिम विदाई दी। पूर्व सैनिक संगठन सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने नायक सुभाष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

पूरा बाजार सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक विनय कुमार ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधायक जवान के अंतिम संस्कार में पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

हिमाचल: सेल्फी लेते मारकंडा नदी में डूबा बिहार निवासी युवक, गई जान

कालाअंब के एक उद्योग में करता था काम

कालाअंब। हिमाचल के सिरमौर जिला में मारकंडा नदी में बिहार निवासी युवक डूब गया है।बता दें कि राम कुमार (18) पुत्र कबीर शर्मा निवासी भंदौरा जिला सिरसा बिहार कालाअंब में उद्योग में काम करता था। आज अपने दोस्तों के साथ कालाअंब स्थित मारकंडा नदी की तरफ गया था। नदी के किनारे सेल्फी ले रहे थे।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

अचानक राम कुमार का बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गया। मामला की सूचना कालाअंब पुलिस स्टेशन को मिली। सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राम कुमार के शव को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। मामले में कार्रवाई जारी है।  पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : विजट महाराज व गूगा महाराज के मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण चुराए

नौहराधार। सिरमौर जिला में मंदिरों में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामलों में दो मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घुंडूरी कांडो गांव में चोरों ने विजट महाराज व गूगा महाराज के मंदिरों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इस वारदात को शनिवार रात को अंजाम दिया गया। चोरों ने चांदी के छत्र, सोने की टिकली पर हाथ साफ किया है।

हिमाचल में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती- किस सर्कल में कितने पद-जानिए

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह हर रोज की तरह पुजारी पूजा करने आए तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। चोरी की सूचना मिलते है पुलिस भी मौके पर पहुंची। ये मंदिर कई साल पुराने हैं और इनसे स्थानीय लोगों की आस्था व विश्वास जुड़ा है।

पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह मंदिर कमेटी के मुखिया व पूर्व प्रधान जगत सिंह, पुजारी तपेंद शर्मा, भंडारी नारायण सिंह आदि ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने चोरी कर करीब 4 से 5 लाख का नुकसान पहुंचाया है। उधर, पुलिस थाना संगडाह में तैनात ASI कंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही रविवार को पुलिस टीम नौहराधार व संगडाह टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

सिरमौर : नौहराधार में कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को हमला कर किया घायल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : नौहराधार में कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को हमला कर किया घायल

नौहराधार। सिरमौर जिला के नौहराधार गांव में कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। यहां पर एक कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच खाया। घायल बच्चों में से एक बच्चा साढ़े 4 साल और दूसरी बच्ची 7 साल की है। कुत्ते के हमले में बुरी तरह जख्मी दोनों बच्चों को गांववाले नौहराधार अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पहले राजगढ़ और फिर वहां से PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुत्ते के हमले में बच्ची की आंख बुरी तरह डैमेज हो गई। PGI में उसकी आंख की सर्जरी की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार नौहराधार में साढ़े 4 साल का अथर्व घर के बाहर खेल रहा था उसी समय एक काले रंग का कुत्ता दौड़ता हुआ आया और उसकी अंगुली और सिर में दांत गड़ा दिए। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए और अथर्व को बचाया। लोगों के भगाने पर इसी कुत्ते ने गांव में दूसरी जगह खेल रही 7 साल की रागिनी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रागिनी के मुंह, आंख और हाथ में काट लिया। साथ खेलकर रहे बच्चों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।

परिजनों ने घायल बच्चों को नौहराधार अस्पताल पहुंचाया। रागिनी को कुत्ते ने ज्यादा घायल कर दिया था जिसके चलते उसे राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत देखते हुए बच्ची को राजगढ़ से सोलन अस्पताल तथा सोलन से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

यहां पर बच्ची के आंख की सर्जरी की जाएगी। जबकि अथर्व को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भेजा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पांवटा : ट्रक की टक्कर से बैलेंस बिगड़ा-कार से टकराई बाइक, चालक की मौत

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा पेश आया। यहां पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसकी बाइक एक दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तान मोहम्मद (उम्र करीब 44 साल) पुत्र यामिन अली निवासी गांव क्यारदा के रूप में हुई है जो फैक्ट्री में काम करता था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार सुल्तान मोहम्मद शाम को अपनी बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। तिरुपति फैक्ट्री के नजदीक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान बचाव करने के चक्कर में उसकी बाइक दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई।

सुल्तान सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। फैक्ट्री का अन्य कर्मचारी पवन कुमार वहां से गुजर रहा था। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके माध्यम से सुल्तान को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक और कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 304A, 187 MV एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी

पझौता। मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। क्योंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। इस पवित्र त्योहार के दिन सिरमौर के पझौता क्षेत्र से कुछ लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।

इनमें गांव पड़िया से भाजपा मीडिया प्रभारी सिरमौर दिनेश शर्मा, पैण गांव से पूर्व बीडीसी चेतराम ठाकुर व संतोष देवी, नेहरटी बेहड़ से कपूर सिंह हाब्बी, परागो देवी, पूजा हाब्बी, गांव मेला शकेण से भगतराम व गांव मानवा से वीना वर्मा शामिल हैं। इन सभी ने टिहरी गढ़वाल से आई बाबा भैरव नाथ की पालकी संग आए श्रद्धालुओं के साथ गंगा में स्नान किया। दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद वह सभी मां रेणुका के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

पझौता का हच्चड़ गांव : जानिए क्या है इतिहास-कैसे जीवन यापन करते हैं लोग

पझौता। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की उप तहसील पझौता की ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट का एक छोटा सा गांव है हच्चड़। इसके पूर्व में पड़िया गांव, पश्चिम में कलोहा-शकेण तथा उत्तर की ओर मानवा खनिवड़ गांव स्थित है। परगना पझौता के ठीक मध्य में यह अपनी सौम्य स्थिति दर्शाता हुआ आदि काल से स्थित है।

शिमला नगर निगम चुनाव : भाजपा ने जड़े फर्जी वोट बनाने के आरोप

यहां प्रारंभ से ही ब्राह्मण जाति के लोग रहते हैं। प्राचीन समय में यहां के पूर्वज हाब्बन के समीपस्थ गांव मड़ेची से यहां आए थे। यहां के निवासी बहुत मेहनती हैं। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। कुछ लोग अपना ब्राह्मण कर्म पौरोहित्य कार्य भी करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह गांव पझौता में अग्रणी है।

हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉ़ड : युवक ने मंगवाया था लैपटॉप-कोरियर में निकले घुंघरू

इस गांव के बहुत से लोग सरकारी नौकरी करते हैं। यहाँ गेहूं, मक्की, जौ, धान इत्यादि फसलें उगाई जाती है। नकदी फसलों में मटर, टमाटर, गोभी आदि प्रमुख है। फलों में सेब, आड़ू, पलम आदि के बगीचे भी लगाए जाते हैं। इस प्रकार कृषि, बागवानी, नौकरी एवं पौरोहित्य कर्म आदि से यहां के लोग प्राचीन समय से ही धनधान्य सम्पन्न रहे हैं। इस गांव से पूर्वजों से लेकर अनाज एवं रुपए पूरे पझौता में उधार के रूप में दिए जाते हैं। गांव में मां काली का भव्य मंदिर भी बना हुआ है।

हच्चड़ गांव में हाटी समुदाय से सम्बन्धित अन्य उत्सव, बिशु, माघी, बैसाखी, शनोल आदि भी बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं साथ ही दीपावली, दशहरा, होली, रक्षाबंधन आदि त्योहार भी धूमधाम से मनाये जाते हैं। यहां पर विशेषकर हाटी समुदाय के लोग रहते हैं। कहा जाता है कि इस गांव के एक पूर्वज संतदास बहुत तपस्वी एवं सिद्ध पुरुष थे।

पुराने समय में वे यहां से तपस्या करने हिमालय क्षेत्र में चले गए। वह वीणा और सितार वादक भी थे। घूमते-घूमते वह हिमालय के टिहरी गढ़वाल के राजा के दरबार में चले गए। वहां दरबार में टिहरी नरेश उनकी वीणा वादन एवं पांडित्य आदि से बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने कुल ब्राह्मणों को अपनी ब्राह्मण पुत्री सन्तदास को देने का आदेश दिया।

संतदास वहां से लौट कर यहां हच्चड़ गांव में बस गए। इस प्रकार यहाँ के निवासी उन्हीं ब्राह्मणों की पुत्री और सिद्ध संत दास की संतान होकर अपने को धन्य मानते हैं। इस गांव का इतिहास हमें भेजा है हच्चड़ गांव के शास्त्री रमेश चन्द शर्मा ने। आपके पास भी अपने गांव या आसपास किसी खास स्थान से जुड़ी कोई रोचक जानकारी है तो हमें ewn24news@gmail.com पर जरूर भेजें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर में हादसा : बागना के पास खाई में गिरी बोलेरो, युवक की गई जान

शिलाई। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला-बशवा में एक दुखद सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र बिशन सिंह निवासी बागना तहसील शिलाई के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

हिमाचल : नकली सर्टिफिकेट दिखाकर ले ली पोस्ट मास्टर की नौकरी, जांच में पकड़ा

हादसा सोमवार रात पेश आया है जब गुड्डू अपनी बोलेरो गाड़ी (HP 85-5007) में बेला-बागना लिंक रोड पर जा रहा था। इस दौरान बागना के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरी खाई से निकाला गया।

घायल युवक को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल : शिमला में दिव्यांग की आबरू लूटी, चंबा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल

रेणुका जी से संगड़ाह जा रहे थे चारों लोग

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में सड़क हादसा पेश आया है। हादसा रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत खड़कोली में हुआ है। यहां पर एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का संगड़ाह के स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है।

हिमाचल : कैबिनेट मंत्रियों से पहले 6 सीपीएस ने सचिवालय में ली शपथ

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात का है। कांडों गांव के निवासी दुर्गाराम, सत्य प्रकाश, रविंद्र सिंह और जय प्रकाश मारुति कार (HP12E-7770) में सवार होकर रेणुका जी से संगड़ाह जा रहे थे। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति कांडों गांव निवासी थे। कार को रविंद्र चला रहा था। जैसे ही कार खड़कोली के समीप पहुंची तो अचानक चालक का बैलेंस बिगड़ा और कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

हादसे में 34 वर्षीय दुर्गाराम व 48 वर्षीय सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जय प्रकाश और रविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद संगड़ाह थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अंधेरा होने की वजह से राहत कार्यों में देरी हुई। लोगों के सहयोग से घायलों को संगड़ाह के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में घायल लोगों व मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत राशि प्रदान की गई है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।