Categories
Sirmaur

राजगढ़ : कुफरधार में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विनय भगनाल ने बांटे इनाम

सरकार से राजगढ़ में क्रिकेट एकेडमी की उठाएंगे मांग

 

राजगढ़। कुफरधार राजगढ़ में 10 दिन से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन के दौरान आज देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 60 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विनय भगनाल ने विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

विनय भगनाल ने खिलाड़ियों और अन्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमेशा बच्चों में नशे के खिलाफ ऊर्जा प्रदान करती हैं और इन खेलों से उनका सर्वांगीण विकास होता है।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार के समक्ष मांग उठाएंगे की राजगढ़ में एक क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया जाए ताकि जो युवा साथी पैसों के अभाव के कारण दूसरे शहरों में नहीं जा पाता वह यहीं रह कर अपनी क्षमता को दिखा और बढ़ा सकता है और इस क्षेत्र और प्रदेश का नाम देश-विदेश में ऊंचा कर सकता है। इस मौके पर उनके साथ युवा साथी आशीष, सुरेंदर, जयप्रकाश , विनोद, अनिल, विजय, विकास, नरेश इत्यादि उपस्थित रहे।

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचाते वक्त पेश आया हादसा

नाहन। जिला सिरमौर के नाहन शहर के यशवंत विहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति सुजुकी शोरूम के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पर हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे सोलन जिला के कुनिहार निवासी विक्रम सिंह का परिवार हादसे का शिकार हो गया।

सीमेंट कंपनी विवाद : अडानी ग्रुप के खिलाफ लीगल एक्शन को तैयार हिमाचल सरकार

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। ओवरटेक कर आ रही गाड़ी को बचाते उनकी कार सड़क किनारे पार्क की नई कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिना नंबर वाली कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक महिला, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य को सिर पर चोट लगी है। कार चालक विक्रम का कहना है कि वह ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचा रहा था कि सड़क के किनारे जगह न मिलने के कारण उसकी कार खड़ी गाड़ी से जा टकराई।

 

इस दुर्घटना में कुनिहार निवासी विक्रम की गाड़ी सहित मारुति शोरूम की नई गाड़ी को नुकसान हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि उन्हें यशवंत विहार में कार दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का आपसी समझौता हो गया होगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पांवटा साहिब : बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक, ट्रक की चपेट में आया-मौत

टक्कर मारने के बाद बाइक व ट्रक चालक मौके से फरार

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में वीरवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक बाइक सवार को पहले एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीमेंट कंपनी विवाद : अडानी ग्रुप के खिलाफ लीगल एक्शन को तैयार हिमाचल सरकार

पुलिस थाना पांवटा साहिब को दी शिकायत में परमानंद पुत्र काकाराम निवासी जोगीबन डाकघर शंभूवाला तहसील नाहन ने बताया कि वीरवार शाम करीब 7:20 बजे वह पांवटा साहिब से घर जा रहा था तो सूरजपुर जुनेजा अस्पताल के पास दो बाइक की टक्कर में एक सवार सड़क पर गिर गया।

शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

इसी दौरान पांवटा साहिब की तरफ से आ रहे ट्रक के पिछले टायर की चपेट में बाइक सवार आ गया। हादसे के बाद बाइक व ट्रक चालक फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान प्रेमपाल पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी बिरला (कांडो फागड) डाकघर कानसर तहसील ददाहू जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Shimla Sirmaur State News

मांगों को लेकर सीएम व पंचायती राज मंत्री से मिलीं सिलाई अध्यापिकाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश सिलाई कटाई एवं पंचायत सहायक का कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सरिता कंवर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध से मिला। सिलाई अध्यापिकाओं ने कहा है कि अध्यापिकाएं 1996 से अपनी सेवाएं दे रही हैं और 2017 से 10:00 से 5:00 बजे तक पंचायत सहायिका के रूप में कार्य कर रही है।

नायब तहसीलदार के 69 आवेदन रद्द, कहीं आपका तो नहीं नाम-पढ़ें 

संघ ने कहा कि 13 अक्टूबर, 2022 को सिलाई अध्यापकों को दैनिक दर से अदायगी करने का निर्णय लिया गया जिसका सिलाई अध्यापिकाएं विरोध करती हैं। सिलाई अध्यापिकाओं ने मांग की है कि हमें कुशल कामगार की तर्ज पर दैनिक वेतन भोगी किया जाए। सिलाई अध्यापिकाओं ने मांग की है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जो केस शशिकांत बनाम हिमाचल सरकार चला है उसे तुरंत वापस लिया जाए और माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किया जाए।

इसके अलावा सिलाई अध्यापिका का पद नाम बदला जाए व पंचायती राज विभाग व अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया कि वह दैनिक भोगी करने के लिए बजट में प्रावधान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री नीरू कालिया उप सचिव सोनिका अध्यक्ष लीला ठाकुर, विमला गौतम जयंती शर्मा , आरती, नीना शर्मा , सरोज , सावित्री, रेखा भगनाल, द्रौपदी , अनीता, मीरा आदि शामिल थे।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : हरिपुरधार के जवान सुभाष चंद का निधन, खरोटी में हुआ अंतिम संस्कार

संगड़ाह। सिरमौर जिला के हरिपुरधार के खरोटी गांव से ताल्लुक रखने वाले सेना के जवान नायक सुभाष चंद का पंजाब के बरनाला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

नायक सुभाष चंद की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खरोटी पहुंची और उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सुभाष चंद के घर में पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव है। पत्नी और पुत्र उनके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे।

तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद (35) की पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची वहां चीख-पुकार मच गई। नम आंखों से गांव वालों ने सुभाष चंद को अंतिम विदाई दी। पूर्व सैनिक संगठन सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने नायक सुभाष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

पूरा बाजार सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक विनय कुमार ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधायक जवान के अंतिम संस्कार में पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

हिमाचल: सेल्फी लेते मारकंडा नदी में डूबा बिहार निवासी युवक, गई जान

कालाअंब के एक उद्योग में करता था काम

कालाअंब। हिमाचल के सिरमौर जिला में मारकंडा नदी में बिहार निवासी युवक डूब गया है।बता दें कि राम कुमार (18) पुत्र कबीर शर्मा निवासी भंदौरा जिला सिरसा बिहार कालाअंब में उद्योग में काम करता था। आज अपने दोस्तों के साथ कालाअंब स्थित मारकंडा नदी की तरफ गया था। नदी के किनारे सेल्फी ले रहे थे।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

अचानक राम कुमार का बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गया। मामला की सूचना कालाअंब पुलिस स्टेशन को मिली। सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राम कुमार के शव को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। मामले में कार्रवाई जारी है।  पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : विजट महाराज व गूगा महाराज के मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण चुराए

नौहराधार। सिरमौर जिला में मंदिरों में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामलों में दो मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घुंडूरी कांडो गांव में चोरों ने विजट महाराज व गूगा महाराज के मंदिरों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इस वारदात को शनिवार रात को अंजाम दिया गया। चोरों ने चांदी के छत्र, सोने की टिकली पर हाथ साफ किया है।

हिमाचल में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती- किस सर्कल में कितने पद-जानिए

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह हर रोज की तरह पुजारी पूजा करने आए तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। चोरी की सूचना मिलते है पुलिस भी मौके पर पहुंची। ये मंदिर कई साल पुराने हैं और इनसे स्थानीय लोगों की आस्था व विश्वास जुड़ा है।

पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह मंदिर कमेटी के मुखिया व पूर्व प्रधान जगत सिंह, पुजारी तपेंद शर्मा, भंडारी नारायण सिंह आदि ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने चोरी कर करीब 4 से 5 लाख का नुकसान पहुंचाया है। उधर, पुलिस थाना संगडाह में तैनात ASI कंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही रविवार को पुलिस टीम नौहराधार व संगडाह टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

सिरमौर : नौहराधार में कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को हमला कर किया घायल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : नौहराधार में कुत्ते का आतंक, दो बच्चों को हमला कर किया घायल

नौहराधार। सिरमौर जिला के नौहराधार गांव में कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। यहां पर एक कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच खाया। घायल बच्चों में से एक बच्चा साढ़े 4 साल और दूसरी बच्ची 7 साल की है। कुत्ते के हमले में बुरी तरह जख्मी दोनों बच्चों को गांववाले नौहराधार अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पहले राजगढ़ और फिर वहां से PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुत्ते के हमले में बच्ची की आंख बुरी तरह डैमेज हो गई। PGI में उसकी आंख की सर्जरी की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार नौहराधार में साढ़े 4 साल का अथर्व घर के बाहर खेल रहा था उसी समय एक काले रंग का कुत्ता दौड़ता हुआ आया और उसकी अंगुली और सिर में दांत गड़ा दिए। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए और अथर्व को बचाया। लोगों के भगाने पर इसी कुत्ते ने गांव में दूसरी जगह खेल रही 7 साल की रागिनी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रागिनी के मुंह, आंख और हाथ में काट लिया। साथ खेलकर रहे बच्चों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।

परिजनों ने घायल बच्चों को नौहराधार अस्पताल पहुंचाया। रागिनी को कुत्ते ने ज्यादा घायल कर दिया था जिसके चलते उसे राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत देखते हुए बच्ची को राजगढ़ से सोलन अस्पताल तथा सोलन से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

यहां पर बच्ची के आंख की सर्जरी की जाएगी। जबकि अथर्व को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भेजा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पांवटा : ट्रक की टक्कर से बैलेंस बिगड़ा-कार से टकराई बाइक, चालक की मौत

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा पेश आया। यहां पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसकी बाइक एक दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तान मोहम्मद (उम्र करीब 44 साल) पुत्र यामिन अली निवासी गांव क्यारदा के रूप में हुई है जो फैक्ट्री में काम करता था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार सुल्तान मोहम्मद शाम को अपनी बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। तिरुपति फैक्ट्री के नजदीक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान बचाव करने के चक्कर में उसकी बाइक दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई।

सुल्तान सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। फैक्ट्री का अन्य कर्मचारी पवन कुमार वहां से गुजर रहा था। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके माध्यम से सुल्तान को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक और कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 304A, 187 MV एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी

पझौता। मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। क्योंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। इस पवित्र त्योहार के दिन सिरमौर के पझौता क्षेत्र से कुछ लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।

इनमें गांव पड़िया से भाजपा मीडिया प्रभारी सिरमौर दिनेश शर्मा, पैण गांव से पूर्व बीडीसी चेतराम ठाकुर व संतोष देवी, नेहरटी बेहड़ से कपूर सिंह हाब्बी, परागो देवी, पूजा हाब्बी, गांव मेला शकेण से भगतराम व गांव मानवा से वीना वर्मा शामिल हैं। इन सभी ने टिहरी गढ़वाल से आई बाबा भैरव नाथ की पालकी संग आए श्रद्धालुओं के साथ गंगा में स्नान किया। दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद वह सभी मां रेणुका के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें