बोले-प्रदेश में चार की चार पीएम मोदी फिर एक बार
शिमला। शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा इस बार भी चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
हिमाचल में खराब मौसम से गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मिजाज – जानें अपडेट
उन्होंने कहा कि भाजपा की जनसभा में भी लोगों का काफी हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में देश एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं। इस सीट पर भाजपा चौथी बार जीत हासिल करेगी।
इंतजार खत्म : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला के लिए चली ट्रेन- जानें टाइमिंग
जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि इस लोकसभा चुनावो में प्रदेश में चारों सीटों पर जीत कर कमल खिलाएंगे और केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। कश्यप ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को एक नई राह दिखाई है, पीएम ने देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है और सभी वर्गों को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है।
काम ढूंढने निकले मजदूर बर्फबारी में फंसे, लाहौल-स्पीति पुलिस ने किया रेस्क्यू