पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान अध्यापक संघ की कार्यकारिणी गठित
हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें
कांगड़ा। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई कांगड़ा की वीरवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण राजस्व अधिकारी निशांत कोटी को अध्यक्ष और कानूनगो सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कानूनगो रजनीश कांत को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा ऑफिस कानूनगो हाकिम सिंह को सचिव, पटवारी नमता जम्वाल को तहसील नुमाईन्दा व पटवारी वरिन्दर कुमार को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। साथ ही पटवारी नरेश सोनी को प्रेस सचिव का कार्यभार सौंपा गया।
कानूनगो संजीव कुमार को संगठन सचिव चुना गया। इसके साथ ही अश्विनी गुलेरिया व अनिल धीमान को सहसचिव चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी गई तथा अनिल कुमार, रंजय कुमार, मनोज कुमार, सुरिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, हेमराज, आदि मौजूद रहे।
राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ में सोमवार को पछाद युवा कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और सिरमौर जिला के प्रभारी जयवर्धन खुराना ने की। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम से पच्छाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अवगत करवाना था।
इसी के माध्यम से यूथ जोड़ो और बुथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जयवर्धन खुराना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस तरह से युवा कांग्रेस आज की घड़ी में कार्य कर रही है।
उससे लगता है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें अधिक से अधिक मार्जिन से कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है और उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तरुण ब्रागटा और छेरिंग नेगी उपस्थित रहे। इस बैठक में लगभग पच्छाद युवा कांग्रेस के 100 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर सिरमौर जिला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, राजगढ़ आईटीआई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर, चंद्रमोहन शर्मा, अनुज ठाकुर विकास कंवर, मनीष ठाकुर, अतर सिंह, ओम प्रकाश, दिनेश, राहुल धर्मेंद्र, अरुण, कमल, अमित, विकास इत्यादि मौजूद रहे।
राजगढ़। हिमाचल युवा कांग्रेस ने सिरमौर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। हालांकि, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा अपने पद पर बने रहेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना में जिला सिरमौर के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने कार्यवाही करते हुए सिरमौर जिला युवा कांग्रेस द्वारा पिछले कई महीनों से युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में निष्क्रियता को मुख्य वजह बताया है।
सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस जल्द से जल्द अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।
युवा कांग्रेस सिर्फ पार्टी के लिए सक्रिय युवाओं को ही पदाधिकारी नियुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि लोकसभा चुनाव से करीब कुछ महीने पहले से हर बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य कर सके और कांग्रेस पार्टी की चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने बताया के जिला की कार्यकारिणी का गठन कुछ दिनों में कार्यकर्ताओं की युवा कांग्रेस में परफॉर्मेंस देख कर किया जाएगा।
जल्द ही प्रदेश और जिला युवा कांग्रेस मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सिरमौर जिले में सकारात्मक माहौल तैयार करने और लोकसभा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी कॉलेज व अस्पताल चंबा की नई सीएसए 2023-2024 का गठन किया गया। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की और से एक चुनाव कमेटी गठित की गई थी। चुनाव कमेटी में डॉ. सुरिंदर पॉल, डॉ. पूजा सहोत्रा व डॉ. रणदीप मान शामिल थे। वीरवार को ये चुनाव शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके और गुप्त मतपत्र से हुए।
चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी कॉलेज व अस्पताल की नई सीएसए में प्रतीक शर्मा (बैच 2020) को अध्यक्ष, अक्षत मल्होत्रा (बैच 2020) को उपाध्यक्ष, हर्षिता गुप्ता (बैच 2020) को महासचिव बनाया गया। हिमांशु सरस्वत (बैच 2020) को सह सचिव की जिम्मेवारी दी गई। अभय एस बिष्ट (बैच 2020) फाइनेंस सेक्रेटरी, नैंसी (बैच 2020) कल्चरल सेक्रेटरी, अनिकेत कौंडल (बैच 2020) स्पोर्ट्स सेक्रेटरी तो सौरभ गुप्ता (बैच 2020) लिटरेरी सेक्रेटरी होंगे।
साथ में मन्नत और दीपक (बैच 2021), विवेक और सिद्धार्थ (बैच 2022) को कार्यकारिणी में शामिल किया है। ये जानकारी पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने दी।
बोले-किसानों व महिलाओं के उत्थान के लिए करेंगे काम
शिमला। कांग्रेस नेता संजय सिंह चौहान ने कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। बैंक की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम करने का नव नियुक्त अध्यक्ष ने दावा किया।कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल माला पहना कर संजय चौहान का स्वागत किया।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेगा। प्रदेश सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है उसी दिशा में बैंक की योजनाएं भी महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के हितों के लिए बनाई जायेगी।
तपोवन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा की यह परंपरा रही है कि जब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का विषय आता है एक ही नाम का प्रस्ताव सदन में रखा जाता है। खुशी की बात है कि इस बार भी विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति का नाम रखा गया।
विपक्ष ने भी इसमें अपनी सहमति दी तथा सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कुलदीप पठानिया जनप्रतिनिधि के नाते सदन के भीतर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा चंबा एक छोटा जिला है तथा इस जिले से कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा के चौथे अध्यक्ष चुने गए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदन के भीतर विपक्ष की भूमिका में है तथा हमें पूर्ण विश्वास है कि सदन के भीतर जब भी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी तो विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को मौका देंगे, उनकी बातों को सुना जाएगा और विपक्ष का विशेष तौर पर ख्याल रखेंगे।