Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट

26 मई तक बिगड़े रह सकते हैं मौसम के मिजाज

शिमला। हिमाचल में पहाड़ मैदानी इलाकों की तरह तप रहे हैं। अधिकतम तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। ऊना में पारा 41 डिग्री के पार हो गया है। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला भी सूर्य की तपिश से तपने लगी है। शिमला में तापमान की बात की जाए तो यहां 26 डिग्री से तापमान पार हो गया है। पर आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 26 मई तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज के साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं को गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य रहे हैं। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

Big Breaking : अग्निवीर भर्ती 2023 ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सबसे गर्म जिला ऊना चल रहा है। ऊना का तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना के आसपास के क्षेत्रों में भी 37 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है।

DC Kullu का फेसबुक पेज हैक, फेक आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील वीडियो

 

मंगलवार यानी 23 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 23 से 26 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। फसलों की कटाई के चलते इस पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को नुकसान हो सकता है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों व साथ लगते प्रदेशों में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-1.pdf” title=”Weather_Forecast_Bulletin_Hindi”]

 

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

हिमाचल: कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची फोटो कर सकेगा डाउनलोड

 

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest State News

हिमाचल में लुढ़का पारा, इस दिन भारी बारिश की चेतावनी-येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में 3 मई तक बिगड़े रह सकते हैं मौसम से मिजाज

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। बारिश और बर्फबारी के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की है। इसके चलते लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और बुधवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Good News: हिमाचल में आम की 6 नई किस्में तैयार, मालामाल होंगे बागवान

हिमाचल में अभी तीन मई तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। एक मई को निचली और मध्य पहाड़ियों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्र, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में एक दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 27 और एक मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है।

तीसा में 36, गगल में 30, सुंदरनगर में 24, पंडोह और चंबा में 23-23, कोटखाई में 22, मंडी में 15, भरमौर, डलहौजी और सराहन में 14-14, पालमपुर, चुवाड़ी में 13-13, राजगढ़ में 11, कुकुमसेरी और बैजनाथ में 10-10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। लाहौल स्पीति के उदयपुर में एक सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/27ap.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें