शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त सदस्य डॉ अंजू शर्मा ने आज राजभवन शिमला में पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ अंजू शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीते रोज ही डॉक्टर अंजु शर्मा को लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी फेलो डॉ अंजू शर्मा को हिमाचल लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस बारे वीरवार को अधिसूचना जारी की गई थी।
हिमाचल लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त सदस्य डॉक्टर अंजू शर्मा ने बताया कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। इस नई जिम्मेदारी में उनको अपने अध्यापन और रिसर्च कार्य के अनुभव का भी पूरा फायदा मिलेगा।
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। चंद्र कुमार ने आज राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार 14वीं विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को टाल दिया है। जल्द ही सत्र की नई तिथि जारी होगी।
शपथ ग्रहण करने के बाद चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ होने के बाद आगे के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा की जल्द मंत्रीमंडल का गठन भी कर लिया जाएगा।
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. चंद्र कुमार नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में शपथ दिलाएंगे. चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र से छठी बार जीत कर आए हैं. चंद्र कुमार सबसे पहले 1982 में विधायक बने थे, जब ठाकुर रामलाल हिमाचल के मुख्यमंत्री होते थे. उसके बाद वह 1985, 1993, 1998 और 2003 में भी जीत कर आए तथा इसके बाद लोकसभा चले गए थे. विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में होगा.
गौर रहे कि जब नई विधानसभा गठित होती है तो विधानसभा में सबसे अधिक समय गुजारने वाले सदस्य या निर्वाचित सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है. सत्तारूढ़ दल प्रोटेम स्पीकर का नाम राज्यपाल के पास भेजता है. इसके बादप्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया हैं, जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाता है.
शनिवार रात सु पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की थी मुलाकात
शिमला। हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ लेंगे। कुछ देर बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।
शपथ लेने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज पहुंचे। उन्होंने होली लॉज में हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुलाकात की। इससे पहले शनिवार रात सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की थी।
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।
कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।
शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे के बाद शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।
कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।
शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।