आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर (रविवार) से हो रही है।
शारदीय नवरात्र के एक दिन पहले ही सूर्य ग्रहण लग रहा है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा, लेकिन नवरात्र में खासकर कुछ राशि के जातकों पर कई तरह के लाभ भी देखने को मिल सकता है।
ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो 15 अक्टूबर को रात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नवरात्र पर नहीं पड़ेगा। चार राशियों की किस्मत इस नवरात्र में खुलने वाली है। इनके बारे में आपको बताते हैं विस्तार से …
मेष राशि : शारदीय नवरात्र मेष राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस राशि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलने वाला है। जिस कारण से मेष राशि के जातकों के काफी समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, सेहत में सुधार होगा, धन लाभ के योग बन सकते हैं।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र बहुत खास रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षा करने वाले छात्रों के लिए कई तरह के लाभ मिल सकते है, नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र विशेष रहने वाला है। सिंह राशि के जातक को अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है। साथ ही अविवाहित जातकों को विवाह का योग बनेगा। व्यापार में वृद्धि होगी रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र में कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
पितृपक्ष के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो जाती है। नवरात्र के नौ दिन में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। घट स्थापना कर विधिवत मां की पूजा की जाती है।
नौ दिन में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत कब से हो रही है और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
वैसे तो शारदीय नवरात्र की शुरुआत 14 अक्टूबर 2023, शनिवार रात 11 बजकर 24 मिनट से ही हो रही है। इस समय सूर्य ग्रहण भी लगा होगा, लेकिन फिर भी ज्योतिष जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण का नवरात्र की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि नवरात्र में घटस्थापना का महत्व होता है और इस दिन घट स्थापना सूर्य ग्रहण समाप्त होने के कुछ घंटों बाद होगी।
15 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इसी दिन से नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी। 15 अक्टूबर, 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है और इस दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक ये मुहूर्त रहेगा।
घट स्थापना या कलश स्थापना विधि
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें।
इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें।
इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें।
मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।
कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं।
फिर इसमें साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें।
एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे का आह्वान करें।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्टूबर (रविवार) से हो रही है। यदि आप माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्र के शुरू होने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को निकाल फेंके, क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता लाती हैं।
ऐसी कौन की पांच चीजें हैं जो आपको नवरात्र से पहले घर से बाहर करनी है उनके बारे में आपको बताते हैं विस्तार से ….
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। यदि कोई धार्मिक पुस्तक फट गई है, तो उसे नवरात्र से पहले बहते जल में प्रवाहित कर दें।
घर से बाहर करें खंडित मूर्तियां
सबसे पहले आपको घर से बाहर करनी है खंडित मूर्तियां। घर में किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं तो शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पहले घर से इसको निकाल कर किसी पवित्र नदी में बहा देना चाहिए।
घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए घर में बंद पड़ी घड़ी और अन्य फालतू सामान को नवरात्र शुरू होने से पहले हटा दें।
टूटा हुआ कांच लाए गरीबी
टूटा हुआ कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले घर से कांच की टूटी हुई चीजें निकाल दें।
पुराने जूते-चप्पल को निकालें
अगर आपके घर में पुराने जूते चप्पल पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं उन्हें नवरात्र शुरू होने से पहले घर से निकाल दें। वास्तु जानकारों के अनुसार घर में पुराने जूते, चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
मेष राशि के जातक आज अपने परिवार की खुशियों और जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और अपने आस-पास के लोगों को प्रसन्न करने की कोशिश करेगे। ऊर्जा आज इनके अंदर जबरदस्त रहने वाली है जिसका लाभ इनको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आज आप अपने साथी के कोई गिफ्ट ले सकते हैं। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में आपके शामिल होने का योग भी आज दिख रहा है। क्रोध को कंट्रोल में रखें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आज का मिलाजुला रहेगा। माता पिता और घर के वरिष्ठजनों से आपको मार्गदर्शन और लाभ प्राप्त होगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, आपको प्रयास करना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ चंद्रमा का बनने वाला शुभ योग आपको बुद्धि और विवेक से लाभ दिलाएगा। भाई-बहनों के साथ किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ आपका बेहतर तालमेल भी आज देखने को मिलेगा। कारोबार में आज मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान का दायरा बढ़ाएं और किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें।
कर्क राशि के जातकों लिए आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ में होना आपको कारोबार और व्यापार में लाभ दिलाएगा। आज आप अकाउंट और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा और इनके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको बहनों और पिता की ओर से लाभ और सहयोग मिल सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है। किसी शुभ कार्य में आज धन खर्च कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज 13 सितंबर का दिन बेहद ही उत्साहवर्धक रहेगा लेकिन मन को संयमित रखकर महत्वपूर्ण फैसला लेना होगा नहीं तो परेशानी होगी। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आप आज अधिक कल्पनाशील रहेंगे और अपने कार्यों में रचनात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलेगा। कोई नई डील आज फाइनल हो सकती है। सलाह है कि कर्ज और लोन लेना चाह रहे हैं तो आज इससे आपको बचना चाहिए। किसी सगे संबंधी से आपको कोई प्रतिकूल खबर मिलने से मन निराश होगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और तनाव वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहद ही संजीदगी से काम करना होगा। मन में कई तरह की नकारात्मक बातें आएंगी मानसिक उलझन में आपको गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज अनुभवी लोगों की सलाह से लें। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। कहीं से धन वापस नहीं मिल पाने से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी होगी, आपस में कहासुनी भी संभव है।
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग पीठ पीछे आपके बुराई और शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आपको इन पर ध्यान नहीं देना है। बिजनस में आज आपको मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिेलेगा। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपको आज गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने आपको साबित करना होगा। काम अधिक दबाव रह सकता है लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी और सहकर्मियों एवं सहयोगियों से मदद भी पाएंगे जिससे आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार में आज आपको वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। रेडीमेड कपड़ों और शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रक्षा और खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
आज आपके भाग्य स्थान में तीन ग्रहों का संयोग होना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका सामाजिक कद आज बढेगा। कोई सरकारी काम आपका अटक रहा है तो आज आपको प्रयास करना चाहिए सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज किसी से उधार लेन देन करने से बचना चाहिए। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है इनका ध्यान रखें।
मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी विवाद मामलों से राहत मिल सकती है। लेकिन आज आपके आपके ख़र्चे ज़्यादा होंगे। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर कोई विशेष निर्णय लेंगे, जिसमें उन्हें अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए नहीं तो किसी बात को लेकर आपके वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं।
कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपका आज अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज कारोबार में साझेदारों और सहयोगियों के आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र मे महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा और किसी कार्य में सफलता पाएंगे। आप अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना चलाना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझ सकता है। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल बता रहा है कि यदि आप अपने व्यवसाय में और नए कार्यों में निवेश करने के लिए धन खर्च करेंगे तो आपको निश्चित रूप से इसका भरपूर लाभ भविष्य में मिलेगा। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। खानपान और जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिए लाभकारी होगा। आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है, प्रयास कर सकते हैं। जान पहचान का आपको लाभ मिल सकता है।