Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 1,355 करोड़ के घाटे में चल रहा है। निगम की मासिक आय 65 करोड़ है, जबकि खर्च 144 करोड़ रुपये होते हैं। HRTC के 4,100 से ज्यादा रूट चल रहे हैं।

HRTC की 1,199 बस अपना जीवन पूरा कर चुकी हैं, जिनमें से 369 बसों को बेड़े से हटाया जा रहा है। उनके स्थान पर 600 नई बसें खरीदी जाएंगी। HRTC के बेड़े में 196 नई बसें शामिल की गई हैं। 75 ई सिटी बस का ऑर्डर दे दिया गया है। 225 और नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नई बसें आने से HRTC के बेड़े 300 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। इसके साथ डीजल बसें भी रखनी पड़ेंगी।

कर्मचरियों को हर माह 7 तारीख को वेतन दे दिया जाएगा। 7,700 पेंशनरों को पेंशन देने में देरी हो रही है। सरकार 9 करोड़ पेंशन के लिए दे रही है। 39 माह का रात्रि भत्ता लंबित पड़ा है, उसका भी प्रावधान किया जा रहा है।

आयोग ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी-पढ़ें

एचआरटीसी में ओपीएस लागू करने का फैसला लिया गया है। एचआरटीसी को घाटे से निकालने के लिए आने वाले समय में कड़े नियम बनाए जाएंगे। घाटे के रूटों को बंद करने सहित रियायतें देने वाले फैसलों पर विचार किया जाएगा।

हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल

राजनीतिक आधार पर लगी शून्य आय की बसों को रिव्यू किया जाएगा। जिन ढाबों में सस्ती व अच्छी रोटी मिलेगी, वहां HRTC बसें खड़ी होंगी। उन्होंने कहा कि 69 करोड़ यदि हर माह सरकार HRTC को दे देगी, तो कर्मियों के वेतन व पेंशन की समस्या खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अवैध वोल्वो बस माफिया पर नकेल कसने के लिए कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया है। उनसे अब 5 हजार प्रति दिन के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। इससे 9 लाख सालाना आय होगी।

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 

HAS : प्रवीण कुमार टॉपर, अंशु चंदेल दूसरे, कार्तिकेय तीसरे नंबर पर

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *