Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नीरज चोपड़ा ने फिर किया धमाल : दोहा डायमंड लीग जीती, ये है आगे का लक्ष्य

ewn24news choice of himachal 07 May,2023 8:50 pm

    नई दिल्ली। भारत के गोल्डन बॉय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया है। पांच मई को दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में हुई प्रतियोगिता में नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका।

    कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

    टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले चेक खिलाड़ी जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है, जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

     

    [video width="540" height="960" mp4="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/neeraj.mp4"][/video]

     

    हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर नीरज की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, "दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंक कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा जी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।"
    शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

    वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लिखा, “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा जी ने दोहा डायमंड लीग जीतकर एक बार फिर से भारत का परचम लहराया है। एक सराहनीय प्रयास के अन्तर्गत दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया है। नीरज चोपड़ा आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

    बता दें कि नीरज पिछले साल 'समग्र फिटनेस और ताकत' की कमी के कारण दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने। इससे एक महीने पहले वह लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
    हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

    भारतीय भाला फेंक एथलीट एशियाई खेलों के भी मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता था। वे इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने ख़िताब को डिफेंड करना चाहेंगे। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल यूएसए के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और 19 से 27 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली 2023 संस्करण में एक बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    पुरुषों के भाला फेंक में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण पिछले साल ज्यूरिख मीट के बाद से प्रतिस्पर्धा नहीं की है। अगले साल होने वाले पेरिस 2024 ओलिंपिक के मद्देनजर, 2023 का सीजन 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा के लिए महत्वपूर्ण होगा। वे फ्रांस में अपने ओलंपिक खिताब को डिफेंड करना चाहेंगे।
    कांगड़ा : शहीद अरविंद कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई


    बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर


    कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल


    धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather