Categories
Top News Dharam/Vastu

16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी या कोर्ट संबंधी कोई मामला चल रहा है तो सावधान रहें। इनसे तनाव हो सकता है। अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल हो जाएंगे। कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है। इससे रुकावटें भी आ सकती हैं। सावधान रहें, क्योंकि आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है।
लव- पति-पत्नी दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। लव अफेयर के मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी। काम के साथ रूटीन व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी से भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

वृष – आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। अपने कामों को योजना बनाकर पूरे न करेंगे तो नुकसान हो सकता है। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी प्रशस्त होंगे, इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं
व्यवसाय- समय बहुत अच्छा है। नया काम शुरू करने की योजना है तो उस पर तुरंत काम करें। ये काम आपको धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। बड़े पद पर बैठै इंसान की मदद मिलेगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपका आत्मबल बनाए रखेगी। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित और सकारात्मक रहें। डायबिटीज की जांच भी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

मिथुन – लक्ष्य पाने के लिए आप बहुत मेहनत करेंगे। कोई सपना पूरा हो सकता है। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। झगड़े में न पड़ें। दूसरों के मामले में दखल भी न दें।
व्यवसाय- अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। शांत रहें और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सहज रहें। मस्त रहें। आपका दखल ज्यादा होने से परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता के कारण कोई फैसला लेने में हिचकिचाहट होगी। कोई भी फैसला लेने में कर्मचारियों से मदद मिलेगी। कागजी कामों में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा लोग लव-अफेयर में पड़कर समय खराब न करें। करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। सावधान रहने से आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – ग्रह स्थिति अच्छी है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इस समय का अच्छा इस्तेमाल करें। अचानक किसी अनजान इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो फायदेमंद रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो काबिल इंसान से सलाह लें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। इससे आपकी नींद पर असर पड़ेगा। थोड़ा वक्त एकांत में बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी काम और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। लापरवाही के कारण कोई डील कैंसिल हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान और सेहतमंद महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। पड़ोसियों से झगड़ा होने की स्थिति बन रही है। शांति से समस्या सुलझाएं। गुस्से से स्थिति और बिगड़ सकती है। खर्चे बने रहेंगे। अपने बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों पर आपका पूरा कंट्रोल रहेगा। अपने बिजनेस की योजनाएं सीक्रेट रखें। आपके बिजनेस में काम करने का तरीका लीक हो सकता है। राजकीय सेवारत पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- घर के बड़े और समझदार इंसान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उचित देखभाल करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – रूटीन में कुछ बदलाव लाएंगे। आप धर्म, आराधना, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों से मदद की उम्मीद न करें। हर किसी को अपनी समस्या न बताएं। मनोबल बनाए रखें। किसी सदस्य की सेहत संबंधी परेशानी से आप बिजी रहेंगे।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में स्टाफ की वजह से कुछ परेशानियां आएंगी। सभी कामों पर पैनी नजर रखें। बेहतर होगा कामकाज में सारे फैसले खुद ही लें। कर्मचारियों में राजनीति जैसा माहौल बनेगा।
लव- परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द फिर उठ सकता है। दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखने से इस समस्या में आराम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। बढ़ते खर्चों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। घर की देखरेख या मरम्मत संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजना पर गंभीरता से काम करें। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। समय के मुताबिक काम करने के तरीकों में भी बदलाव करना जरूरी है।
लव- आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। विपरीत लिंग वालों मुलाकात करते समय मर्यादा में रहे।
स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – विद्यार्थी और युवा लोग अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद अचानक फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। जिसके लिए कोई यात्रा भी हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे बने रहेंगे। धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उस पर गंभीरता से काम करें। भविष्य में ये योजना आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है।
लव- अपने स्वभाव में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। छोटी-मोटी बातों पर परेशान न हो। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग नियमित जांच करवाते रहें। खानपान का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

मकर – समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। ग्रह स्थिति फेवर में नहीं है। महत्वपूर्ण तथा कीमती चीजों का ध्यान रखें। उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन सकती है। इससे परेशान रहेंगे। यात्रा से बचें।

व्यवसाय- उपलब्धियां मिल सकती हैं। बिजनेस के कॉन्टैक्ट्स और मजबूत करें। कमीशन संबंधी बिजनेस में अचानक फायदा होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओ के लिए खासतौर से फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। लव- परिवार में तालमेल रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से मुलाकात रखने से आपकी छवि गड़बड़ा सकती है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। निजी वजह से आप पर तनाव हावी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। हो सकते तो आज न करें, वरना कुछ गलतियां हो सकती हैं। नेगेटिव लोगों की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बेहतर तो यही है, कि अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें। जीत तय है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। प्रॉपर्टी संबंधित डील आज न करें। लव- घर में अनुशासित और तनाव मुक्त माहौल रहेगा, लेकिन अपोजिट जेंडर वाले किसी दोस्त के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अपने काम करने के तरीके, रूटीन और कसरत पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – थोड़ा समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बीताएं। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो तनाव की बजाय शांति से उसका हल निकालना उचित रहेगा। यात्रा का प्रोग्राम स्थगित रखें। पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में मतभेद दूर होंगे। बिजनेस में सुधार भी होगा।
लव- घर और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौजूदा समय में सेहत संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। बेहतर होगा संयमित रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

15 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष –  इस राशि के जातकों का पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। इनकम अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें। इससे उनका मनोबल और आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में बाहरी गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ऐसी बात कह सकते हैं जिससे संबंध खराब होने की आशंका है। खुद को अपने कामों में व्यस्त रखें।

बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। परिवार के लोगों की मदद और उनका मार्गदर्शन आपके कामों को नई दिशा दे सकता है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी काम बहुत सावधानी से करें। गलतियां होने की भी आशंका है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी लोग खुश रहेंगे। नजदीकी दोस्त से मुलाकात का मौका मिलेगा। बदलते मौसम से एलर्जी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – रुके काम थोड़ी कोशिशों से ही पूरे हो सकते हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत पर भरोसा रखें। रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। बजट गड़बड़ा सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई और करियर पर फोकस करें। सोशल मीडिया और फालतू कामों में समय खराब न करें।

कारोबार में उपलब्धि मिलने पर सोच-विचार न करके तुरंत उस पर काम करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी, लेकिन अधिकारियों की मदद से सुलझ जाएंगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। संबंधों में और नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

HPU ने मास्टर डिग्री व कोर्स के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

मिथुन – प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। कुछ रुकावटें रहेंगी। सरकारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। अपने निजी मामलों को नजरअंदाज न करें। आप पर आरोप लग सकता है।
नौकरी और बिजनेस के सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ऑफिस का माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी साथी से मनमुटाव भी हो सकता है।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही शादी में बदलने के मौके मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपने वजन पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – कई तरह की उपलब्धियों में आप बिजी हो सकते हैं। रुके कामों में तेजी आएगी। परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा। आज हर तरह की यात्रा स्थगित रखें। इसका कोई भी नतीजा हासिल नहीं होगा। शॉपिंग करते वक्त धोखा हो सकता है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी इंसान से सलाह लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रूके काम जल्दी निपटाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- परिवार के लोगों में आपसी तालमेल रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले किसी इंसान से मेलजोल रखने से आपकी इमेज गड़बड़ा सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। काम और व्यस्तता ज्यादा होने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अवेयर रहेंगी। उनके लिए दिन ज्यादा अच्छा है। व्यवहारिक बनें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। ज्यादा रोक-टोक से उनका आत्मबल कम हो सकता है। कहीं भी घूमने या यात्रा करने फायदा नहीं मिलेगा। सिर्फ समय और पैसा खर्च होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी नया काम शुरू करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखें, वरना बेवजह ही मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लंबा सफर करने से खुशी मिलेगी। खास दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- खानपान में आयुर्वेदिक चीजों को जरूर शामिल करें। बदलते मौसम से खांसी, जुखाम की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – घर के बुजुर्गों से प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा वक्त धार्मिक और सामाजिक कामों में बीताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक निवेश के लिए दिन अच्छा है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरुरी है। कई बार अपने उसूलों पर अड़े रहना नुकसान दे सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। फिजूलखर्ची हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। कारोबारी महिलाएं खास तौर से अपने बिजनेस पर ध्यान दें। मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस वालों की तरक्की के योग हैं। नौकरी में खास जिम्मेदारी और अधिकार मिल सकते हैं।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। लव अफेयर में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी किसी तरह की दिक्कत हो सकती है। खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

तुला – समय बहुत अच्छा है। इसका भरपूर सहयोग करें। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने के लिए समय अच्छा है। इस पर तुरंत काम करें। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा। ज्यादा काम करने से आाप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक सकते हैं। स्टूडेंट्स सोचने-समझने में बहुत समय लगाएंगे तो हाथ आई उपलब्धि खो सकते हैं।
व्यवसाय- बहुत सावधान रहने का समय है। बिजनेस के प्लान और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपकी विशेष कोशिश रहेगी। लव पार्टनर को कुछ गिफ्ट जरूर दें।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा बिजनेस में नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती है। लापरवाही न करें। सावधानी से काम करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – दोस्तों और कुछ साथियों के साथ योजनाएं बनेंगी। घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा काम रहेगा। पूरे मन और ताकत से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। फालतू कामों में समय खराब न करें। युवा लोग भविष्य की योजनाओं पर काम करने से पहले अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको फायदेमंद एग्रीमेंट मिलेंगे। रुपए-पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी से विवाद में न उलझें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। भावनात्मक नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस-एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – ग्रह स्थिति बहुत अच्छी है। इसका इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। मुश्किल सवाल का जवाब भी आसानी से मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनजान इंसान से दूरी रखे। किसी गलतफहमी या धोखे का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार कामों में पैसा खर्च होगा। घर में खराब चीजें रखने से बचें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई फैसला लेते समय बहुत सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सामर्थ्य से ज्यादा काम खुद पर न लें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत के लिए योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – रुके काम फिर शुरू होंगे। सरकारी मामला सुलझ सकता है। जिससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद में आपकी मौजूदगी निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की तारीफ भी होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। वरना कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत सावधानी रखें। छोटी सी गलती से बहुत धन हानि हो सकती है। इन गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- कारोबारी और पारिवारिक कामों में तालमेल बैठाना आपके लिए चुनौती हो सकता है। लेडीज कामों से जुड़े बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।
लव- जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। इससे आप तनाव मुक्त होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी के कारण पेट डिस्टर्ब हो सकता है। अपना रूटीन संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

हमीरपुर : प्रतिभाशाली छात्रों के लिए टेस्ट आयोजित करेगी HCL कंपनी

कुंभ – परिवार की सुख सुविधा संबंधी चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग हो सकती है। पारिवारिक वालों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आपका समय बीतेगा। आपके पर्सनल काम भी पूरे होंगे। कभी-कभी आपके विचार परिवार वालों की परेशानी का कारण बन सकते हैं। अपने व्यवहार और विचारों को संयमित रखें। लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। नौकरी में छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। अधिकारी से मार्गदर्शन लेने पर किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। दिक्कतें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। कसरत जरूर करें। गैस बनाने वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली अंक- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने काम पूरे करने की ताकत रखेंगे। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। किसी खास मतलब से यात्रा हो सकती है। फाइनेंस संबंधी कामों में खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने में समय बरबाद न करें। भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखने से आप अच्छे फैसले ले पाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार का कोई भी फेसला लेने में जल्दबाजी न करें। नई पार्टियों और नए लोगों से बिजनेस रिलेशन बनाने से पहले अच्छे जानकारी जुटा लें। नौकरी में साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके विरुद्ध अधिकारियों को भड़का सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान की वजह से कब्ज और गैस्ट्रीक समस्या हो सकती है। संयमित रूटीन रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

किन्नौर : कुलदेव नारायण मंदिर में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

14 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – इस राशि के जातक आज कोशिश से कोई टारगेट अचीव कर लेंगे। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। आपका सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बच्चे करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।  विपरीत परिस्थिति आएगी। हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने की कोशिश करें। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में थोड़ा समय बीताने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों और योजनाओं को उजागर न करें। अपने काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। नया काम शुरू होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- थोड़ा समय परिवार वालों के साथ जरूर बीताएं। संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों के कारण दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम से इन्फेक्शन रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –  परिवार और बिजनेस में संतुलन रखने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिलेंगे। करीबी रिश्तेदारों की आवाजाही होगी और माहौल अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में अपने कामों की प्लानिंग कर लें। प्रॉपर्टी के कामों में कुछ रुकावटें रहेंगी। कागजी काम सावधानी से करें। छोटी सी बात को भी नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के कारण काम करने की जगह पर पूरा समय नहीं दे पाएंगे। फोन के जरीये आपके काम हो जाएंगे। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग कामों में सफलता मिलेगी। मशीनरी या लोहे जुड़े बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर में डिसिप्लिन रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से खुद को बचाएं। जुकाम, खांसी की समस्या से राहत के लिए देसी चीजें खाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – कोई मतलब पूरा हो सकता है। समस्या भी खत्म होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में समय बीताने से आपको सुकून मिलेगा। आपकी पर्सनैलिटी अच्छी होगी। भावनाओं पर काबू रखें। विपरीत परिस्थिति का सामना शांति से करें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां रहेंगी।
व्यवसाय- कारोबार में सुधार होगा। अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाएं। नया एग्रीमेंट हो सकता है। युवा लोगों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- परिवार में आपसी संबंध बनाए रखना जरूरी है। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक रखें।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। योग और कसरत खासतौर से करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – आज आपकी कोई खास जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। किसी भी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी संबंधी बातचीत और तैयारियां होंगी। कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है। अपनी कोशिशों में कमी न आने दें। सूझबूझ से किसी परेशानी को सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में एक्स्ट्रा काम रहेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई ट्यूर भी हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी बातों पर तनाव में न आएं। अपने स्वभाव में समझदारी लाएं। लव पार्टनर के साथ थोड़ा समय बीताने से संबंधों में मिठास आएगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको सेहतमंद रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

सिंह – अनुभवी और प्रभावी लोगों का सानिध्य मिलेगा। किसी प्रभावशाली इंसान के साथ बातचीत के जरीये समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित और मर्यादित व्यवहार रखेंगे। दूसरों के मामले मैं दखल न दें और न ही उलझें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न बीताएं। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाएं और अपने बजट का ध्यान रखें। आर्थिक परेशानियों से बचेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में हर काम गंभीरता से लें। आपको काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- थोड़ा समय परिवार और बच्चों के लिए निकालें। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –  कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और चतुराई से काम करेंगे तो उन्नति मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार जरूर करें। निजी समस्या का समाधान मिलेगा। युवा लोग और स्टूडेंट्स अपना रूटीन व्यवस्थित रखें। आलस्य और मस्ती में समय खराब न करें। जमीन संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों की वजह से रुकावट आ सकती हैं। अपनी योग्यता से उनका निवारण कर लेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आएं। अपने काम में ध्यान दें। युवाओं को कोई बहुत अच्छा ऑफर मिल सकता है।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी दोस्त से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला –  महिलाएं अपने घर परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगी। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। सरकारी मामला अटका हुआ है तो अनुभवी की मदद से हल होने की संभावना है। नकारात्मक लोग आपकी बुराई करेंगे, लेकिन चिंता न करें आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। बेहतर होगा अपने कामों में व्यस्त रहें। उधार देने से पहले वापसी तय करें।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। उन पर काम करने के लिए भी समय अच्छा है। अंदरूनी व्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने काम करने के तरीको को बेहतर करेंगे। टारगेट हासिल कर लेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने कामों में एकाग्रता रखने के लिए एनर्जी देगा।
स्वास्थ्य- बुखार और खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – नजदीकी लोगों से मुलाकात होगी। आप बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कीमती उपहार भी मिल सकता है। ये समय बहुत ही सकारात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से बीत सकता है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें। खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। इससे उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भरोसेमंद लोगों से आपके बिजनेस की गतिविधियां चलती रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- परिवार का माहौल अच्छा और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मर्यादित दूरी रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

हिमाचल : लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबने से दो की गई जान, एक चंबा निवासी

धनु – किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर के बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जिससे आपकी परेशानियां सुलझेंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की चिंता दूर होगी। किसी की मदद के साथ अपने कामों पर ध्यान दें। वरना इससे आपके ही काम अधूरे रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी बन रखना भी जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभ दायक स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी।
लव- परिवार जनों के साथ सुखद और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से अधिक मेहनत ना करें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी। अपने आत्मविश्वास के सहारे खास लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद घर परिवार पर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या खत्म होगी।  धैर्य और संयम रखने का समय है। दूसरों की वजह से नुकसान होने की स्थिति है। कोई भी फैसला लेते समय प्रैक्टिकल रहें। कुछ समय बच्चों के साथ बीताने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी मामलों में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखने से बिजनेस में तरक्की होगी। कोई फैसला लेते वक्त अपने विचारों को प्राथमिकता दें। नौकरी में भी टारगेट हासिल होने की पूरी संभावना है।
लव- निजी कामों के साथ वैवाहिक संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनके इलाज के लिए लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। आप खुश रहेंगे। तनावमुक्त होकर अपने बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल समस्या सुलझेगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इसकी वजह से नजदीकी लोगों से संबंध भी खराब हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से आप भी परेशान हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर बहुत व्यस्तता का माहौल रहेगा। आपके उचित सामंजस्य से कर्मचारियों के साथ चल रहे गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी पुरानी समस्या हो सकती है। दवाइयों के साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –  कोई विशेष लक्ष्य हासिल होने वाला है। भरपूर मेहनत करें और महत्वपूर्ण और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। ये संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलेंगे। दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखना जरूरी है। अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं को किसी से शेयर न करें। नए काम शुरू करने की भी संभावना है। सेल-परचेज संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ जरूर बीताएं। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसा इन्फेक्शन रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें तथा हाइजीन रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Breaking: हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

चिंतपूर्णी का पार्विक इसरो से लेगा ट्रेनिंग, सीखेगा अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

13 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष –  इस राशि के जातक आज कई तरह के काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामला उलझा है तो आज सुलझ जाएगा। अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से आपको दुश्मनों पर जीत मिलेगी। धार्मिक संस्था से जुड़ने और लोगों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं के कामों में रूकावटे आने की आशंका है। गुस्सा करने से चीजें और बिगड़ सकती हैं।

बिजनेस ठीक तरह से चलता रहेगा। आर्थिक समस्याएं काफी तक कम हो जाएंगी। कर्मचारियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान है तो उस पर तुरंत काम करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मामलों में योगदान रहेगा। जिससे परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ज्यादा काम होने से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। आराम करें और खुश रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – मेहनत और आत्मविश्वास रखने की जरूरत है। आप अपने दम पर ही कई काम निपटा लेंगे। निजी व्यस्तता के साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान होने से संतुष्टि रहेगी। सुखद समाचार भी मिलेगा। स्फूर्ति बनाए रखें। आलस्य के कारण दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा जरूरी काम खुद निपटाएं। सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे तो नजदीकी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

नौकरी और बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस के तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। सकारात्मक रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – बाहरी गतिविधियों में ही दिन का ज्यादातर समय बीत जाएगा। अपने निजी काम पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें। सकारात्मक नजरिया बनाकर रखें। किसी वरिष्ठ इंसान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

अनजान इंसान से बहस में न उलझें। नौकरी और बिजनेस में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। बिजनेस के एडवर्टाइजमेंट को ज्यादा करने की कोशिश करें। संपर्क सूत्र और बढ़ाएं। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में दिखेंगे। परिवार वालों और जीवनसाथी से भावनात्मक मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – आपको मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी काम पूरे होने की संभावना है। प्रैक्टिकल रहें। भावनाओं में बह कर कोई फैसला न लें। नुकसान हो सकता है। अपनी चीजें संभालकर रखें। खोने या चोरी होने की आशंका है। मौजूदा हालातों पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

नौकरी और बिजनेस में मंदी रहेगी। काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। नेटवर्किंग और सेल्स संबंधी गतिविधियों में काम करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी की वजह से तनाव रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के माहौल को सुखद और अच्छा रखेगा। लव अफेयर्स में निराशा हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें। कोई बीमारी है तो आयुर्वेदिक दवाएं लें। गले में इंफेक्शन और कफ से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या बीतेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपने काम और मेहनत पर भरोसा रखें। सफलता और उपलब्धि मिलना तय है। खुद पर ज्यादा काम न लें। फालतू विवादों में न उलझें। नजदीकी दोस्त या भाइयों के साथ संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। शांति और सहजता रखें।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

बिजनेस में काम करने के तरीकों में नयापन लाने के लिए समय पर बदलाव करने की जरूरत है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रभावशाली इंसान की मदद से बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण घर की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। बदलते मौसम की वजह से खान-पान और रूटीन संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – सितारों की स्थिति अनुकूल है। रुके हुए किसी मुद्दे या काम को आज आप बड़ी कुशलता और शांति से निपटा लेंगे। इंटरव्यू में युवाओं प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा रहेगा। सोसायटी और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। लोगों के साथ मेलजोल रखते समय गरिमा बनाए रखें। फाजतू बहस बाजी में ना पड़े। जोखिम भरे काम न करें। आपसे जलन की भावना रखने वाले किसी रिश्तेदार के व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा।

मौजूदा बिजनेस के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपनी नौकरी और बिजनेस में जो बदलाव किए हैं, उससे भविष्य में बेहतर नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस्ट्रीक समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – परिवार संबंधी पुरानी परेशानी का सॉल्यूशन मिलेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के करियर से जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। खर्चे बढ़ेंगे। बाहरी लोगों से झगड़ा और अनबन होने जैसेी स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। ज्यादा जिम्मेदारी खुद पर न लें।

बिजनेस में अपनी कार्यकुशलता और काम करने के तरीकों को बेहतर बनाने में आपकी अच्छी कोशिश रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस में फायदा होगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा भी हो सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्क न लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पारिवारिक सुख सुविधाओं की चीजों की शॉपिंग में समय बीतेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन इनकम सोर्स बने रहेंगे। इससे तनाव नहीं रहेगा। समय का प्रबंधन व्यवस्थित रखें। सामाजिक गतिविधियों में समय बीताएं। इससे संपर्क बढ़ेंगे। नए अनुभव मिलेंगे। घर के सदस्य की सेहत को लेकर व्यस्तता रहेगी।

बिजनेस नजरिये से ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया काम शुरू न करें। मेहनत के नतीजे कम ही मिल पाएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो कि फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन आपसी तालमेल रहेगा। जिससे परिवार में रिश्ते मजबूत रहेंगे। गैस और एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। भारी खाना खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। संबंध मधुर रखने में आपका योगदान रहेगा। फालतू बातों में समय देने की बजाए अपने काम पूरे करें। लेन-देन में कुछ विवाद हो सकते हैं। तनाव लेने की बजाय समस्या सुलझाने की कोशिश करें। गैर जरूरी यात्रा स्थगित रखें।

बिजनेस में मौजूदगी बनाए रखें। कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अपने कॉन्टैक्ट्स को और मजबूत करें। पति-पत्नी अपने अपने कामों में बिजी रहने से एक-दूसरे के साथ समय नहीं बीता पाएंगे। एक दूसरे पर भरोसा आपके संबंध मजबूत रखेगा। सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। तनाव मुक्त होने से आपका ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। आपकी कार्यक्षमता मजबूत होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। किसी नजदीकी इंसान से अनबन हो सकती है, यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा।

कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें, अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। तथा कोई परेशानी भी खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा घर का वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय और पैसा खराब ना करें। शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। गैस एसिडिटी जैसी समस्या भी परेशान करेगी। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी। आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। खर्चों में कटौती करना भी मुश्किल होगा। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। गुस्से से वातावरण दूषित हो सकता है।

कारोबार में रुकावटें रहेंगी, लेकिन आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में अब कुछ ठहराव आएगा तथा परिस्थितियां बेहतरीन होनी शुरू हो जाएंगी। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव के अच्छे मौके मिल सकता है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग

मीन – आपके अपने ही प्रयासों से कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र मे शुरू से ही मेहनत बनाए रखें।

व्यवसाय संबंधी सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे साथ ही कुछ नई गतिविधियों को लेकर भी रुचि जागृत होगी। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी युगल एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज ले। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Dharam/Vastu

11 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – इस राशि की ग्रह स्थिति अनुकूल है। समय का सही इस्तेमाल करें। हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। साथ ही अपने क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश भी रहेगी। लोगों से बातचीत करते वक्त शब्दों के इस्तेमाल में सावधानी रखें। मानहानि की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी खास काम को लेकर सही जानकारी हासिल करना जरूरी है।

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निजी व्यस्तता के चलते काम अधूरे रह सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम कर लेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। स्किन से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। गर्मी और पॉल्यूशन वाले एरिया में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें।

गुस्से और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें।
पारिवारिक समस्या को सूझबूझ और ठंडे दिमाग से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। कमर दर्द और पेट की समस्या हो सकती है। वात प्रकृति वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

मिथुन – नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं। घर में ज्यादा डिसिप्लिन से रहने पर पारिवारिक के लिए परेशानी हो सकती है। सोच-समझकर निवेश करें।

बिजनेस में चुनौतियों के बावजूद आपकी कोशिशों से काम होता रहेगा। काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। ऑफिस में काम कम होने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। दांपत्य संबंधों में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी वाले से व्यवहार में मर्यादा का ध्यान रखें। गैस और बदहजमी से आप परेशान हो सकते हैं। रूटीन व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है। जिससे आप खुश रहेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। बजट का ध्यान रखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान हो सकते हैं।

कारोबार में तेजी आएगी। कर्मचारियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की की खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में संयमित रहें। सेहत ठीक रहेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – सामाजिक या राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। उनसे फायदा भी मिलेगा। अपने में ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर भी धैर्य रखें। पड़ोसी से विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित न हों। इससे परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। व्हीकल पर खर्चा हो सकता है।
नौकरी और बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें।

पार्टनरशिप शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीको में बदलाव करनी जरूरत है। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों को अपनी योजनाओं में जरूर शामिल करें। मनोरंजन और मौज मस्ती में समय बीतेगा। सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। सावधान रहें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं। नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब संबंध दोबारा अच्छे हो सकते हैं। काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। बाहरी गतिविधियों में समय बीताने से पैसा और ऊर्जा बरबाद होगी। महत्वपूर्ण कामों में किसी वरिष्ठ इंसान की सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

कारोबार में लापरवाही और आलस्य न करें। आपकी ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच टकराव रहेगा। समय रहते नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। प्रेम प्रसंग से खुद को दूर रखें। सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी तरह की चिंता न करें। योगा, मेडिटेशन को अपने रूटीन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मंडीः भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 से, करें ऐसा

तुला – आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी कोशिशों से संबंध सुधरेंगे। परिवार में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। जिससे बाहरी इंसान का दखल होगा। समस्या जल्दी सुलझ भी जाएगी। खर्चों पर काबू रखें। बिजनेस में खास बदलाव होंगे। उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। घर से संबंधित गतिविधियों पर भी आपका सहयोग जरूरी है। इससे परिवार के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा। पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। राज की बात किसी से शेयर न करें। आपकी बातों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें।

बिजेनस के काम धीमे रहेंगे। समय के हिसाब से काम करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है। एडवरटाइजिंग पर ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन मजबूत करें। सरकारी नौकरी करने वालों की तारीफ हो सकती है। शादीशुदा लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा। युवा लोगों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। थोड़ा समय ध्यान और मेडिटेशन में बीताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करें। रुकावट की परवाह किए बिना आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमान आएंगे। जिससे परिवार में खुशी रहेगी। दिन की शुरुआत में जरूरी काम निपटा लें। मेहमानों के कारण आपके जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण चीज खोने या चोरी होने की भी आशंका है। तनाव रहेगा।

मशीनरी और कारखाने संबंधी बिजनेस में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों से दूर रखें। बदलते मौसम से सेहत गड़बड़ा सकती है। आयुर्वेदिक दवाएं लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – दिन सुखद रहेगा। धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का इनविटेशन मिलेगा। लोगों में आपका रुतबा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई काम हो सकता है। मनोबल मजबूत रखें। अशुभ समाचार मिल सकता है। बिना समझे नया काम शुरू न करें। आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।

बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। युवा लोगों को मन मुताबिक दोस्त मिल सकता है। ज्यादा भारी और तला-भुना खाना न खाएं। रूटीन व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। कई तरह के कामों में दिन बीतेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले दिल की आवाज सुनें। सफलता मिलने के योग बढ़ जाएंगे। गैर जरूरी खर्चों की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनकी मददद और आशीर्वाद से व्यवस्था अच्छी रहेगी।

कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में हल्की फुल्की परेशानियां आएंगी। समय रहते सॉल्यूशन मिल जाएगा। साथियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार में आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ असहज महसूस होगा। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए अच्छा खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जिससे आप खुश रहेंगे। बच्चे भी अनुशासित रहेंगे। सेहत में हल्की-फुल्की परेशानी होने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। चिंता न करें। आराम करें और परिवार के साथ समय बीताएं। समस्याओं का निवारण हो जाएगा। काम की क्वालिटी में सुधार होने से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नए लोगों से जुड़ेंगे। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे।

नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। घर में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। सोशल मीडिया और प्रेम संबंधों से किनारा कर लें तो बेहतर रहेगा। बदलते मौसम के कारण एलर्जी और खांसी, जुखाम हो सकते हैं। दवाइयां ध्यान से लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग को वित्तीय मदद के लिए आवेदन 25 तक

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 422 नए मामले और 424 हुए ठीक-1762 एक्टिव केस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Dharam/Vastu

10 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – इस राशि के जातकों के आज कई तरह के काम पूरे हो सकते हैं। अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय सावधानी से लिया फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी रहेगी। घमंड और गुस्सा अपने स्वभाव में न आने दें। नजदीकी लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। परिस्थितियों से समझौता करें। सरकारी मामलों को समय पर सुलझा लें।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं पर तुरंत काम करें। वो सकारात्मक साबित होंगी। काम करने के तरीको में भी सुधार होगा। ज्यादातर काम व्यवस्थित रूप से हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य सुख और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी जैनेटिक परेशानी है, तो लापरवाही न करें। समय पर जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – दिन व्यवस्थित बीतेगा। दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी।  वक्त के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी है। हर काम में अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने की ताकत और बढ़ाएं। कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह को महत्व दें। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है।
लव- घर परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – ग्रह स्थिति अच्छी है। समाज में नई पहचान मिल सकती है। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सफलता मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। कुछ परेशानियां दिनभर रहेंगी। पड़ोसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। तनाव लेने की बजाए परिस्थितियां धैर्य और संयम से सुलझाएं। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- बिजनेस पर पूरा ध्यान दें। मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग सरकारी मामले में उलझ सकते हैं। हर काम में बहुत अधिक ध्यान रखें।
लव- परिवार वालों के साथ मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। तालमेल बेहतर होगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। गैस बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सीएम ने डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख से की मुलाकात

कर्क – इच्छा शक्ति से मुश्किल काम पूरा करने की ताकत रखेंगे। रूका काम दोबारा शुरू हो सकता है। घर में नई चीज या इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी हो सकती है। दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। फालतू बहसबाजी से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग खासतौर से सावधान रहें।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से घर में सुकून रहेगा। रोमांस होगा। नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – आपके लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। योजनाओं पर ठीक तरीके से काम करने की जरूरत है। परिवार के लिए किए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। व्यवहार में सहजता रखें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। इस वजह से संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बड़े लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े बिजनेस में उपलब्धियां मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च होगा। उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। ससुराल के साथ संबंध अच्छे होंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- तले-भुने और मसालेदार खाने से बदहजमी हो सकती है। गैस्ट्रिक परेशानी भी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –  सितारों का साथ मिल सकता है। अपनी दिनचर्या और काम करने के तारीकों को सुधारें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी योजना पर काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी से शेयर न करें। थोड़ा स्वार्थी बनना जरूरी है। दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- उपलब्धियों वाला समय है। मेहनत और ताकत से काम करें। बिजनेस करने वाले किसी पड़ोसी से झगड़े जैसे हालात बन सकते हैं। इसमें अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से पूरी मदद मिलेगी। आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव करें। जुकाम खांसी और एलर्जी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – नई योजनाएं बनेंगी। रुके हुए मामले निपट सकते हैं। अपने उसूलों पर अडिग रहने से आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने कॉन्टैक्ट्स और मजबूत बनाएं। खुशी और संतोष भरा दिन बीतेगा। आलस को हावी न होने दें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या हो सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना दिखेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के एग्रीमेंट होंगे। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं।
लव- शादीशुदा लोगों में प्रेम रहेगा। अनमैरिड लोगों की लव लाइफ में किसी अन्य इंसान की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और पॉल्यूशन के वजह से स्कीन एलर्जी हो सकती है। धूप में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – बीमा और इन्वेस्टमेंट में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। काम करने के तरीको में किया गया बदलाव रूटीन को व्यवस्थित रखेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बीताने से मनोबल बढ़ेगा।  पैसों के लेनदेन में ध्यान रखें कि इसका असर संबंधों पर न पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय बरबाद न करें। योजनाओं पर काम भी करें। कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। कागजों की जांच-पड़ताल अच्छी तरह करना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहे।
लव- प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में बदलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान और सिर में भारीपन हो सकता है। कुछ समय हल्की-फुल्की मन मुताबिक गतिविधियों में भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा इन के माध्यम से आपको विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। लंबे समय से संजोए हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। करियर में कोई नई उम्मीद कामयाब रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।
लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में समय व्यतीत करना खुशहाली देगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां रहेगी। गलत आदतो तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

मकर – आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –  आप किसी विशेष प्रयोजन को लेकर प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। गुस्से और आवेश में परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अभी स्थिति को यथावत ही रहेगी। फिलहाल उचित बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसलिए कुछ नया काम करने की वजह वर्तमान गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। दूरदराज के पार्टियों से संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दे। वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंध में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या आहार संतुलित रखें। यह आदत आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना नुकसानदायक रह सकता है। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में ना आएं। रुपए-पेसे संबंधी लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में गति देने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाए रखने में आप का विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Dharam/Vastu

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – आज आपको कई फैसले एक साथ लेने पड़ेंगे। इस राशि वाले दिल की बजाए दिमाग से काम लेना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर अनुभवी लोगों से गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। अच्छा नतीजा भी मिलेगा। समय के मुताबिक अपने में बदलाव और मैच्योरिटी लाएं। दूसरों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी न लें। कोई निजी समस्या भी परेशान करेंगी।

बिजनेस करने वाले प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी। इन लोगों की मदद अपने बिजनेस की योजनाएं बनाने में करें। कमीशन संबंधित कोई काम पूरा होने से से अच्छी रकम मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में दिक्कत बढ़ सकती हैं। तनाव और नकारात्मक विचारों से बचें। इस वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – आज के हालातों में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। इन्हें स्वीकार करना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। सभी काम योजना बनाकर निपटा लेंगे। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। किसी बाहरी इंसान की वजह से नुकसान होने की आशंका है। युवाओं को करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।

इस समय बिजनेस में किए सुधार से फायदा मिलेगा। बिजनेस को लेकर महत्वपूर्ण काम होंगे। ऑफिस के कामों में राजनीति हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। जिससे उत्सव का माहौल रहेगा। पति-पत्नी में नोकझोंक हो सकती हैं। मौसम की वजह से खांसी, जुखाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – सितारों का साथ मिलेगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कामों में दिलचस्पी लेने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। कीमती चीजों की खरीदारी की योजना है तो फिलहाल न खरीदें। आर्थिक मामले पहले की तरह रहेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करें। धैर्य रखें। कारोबार में बहुत मेहनत की जरूरत है। कर्मचारियों और साथियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।

रिश्तों में किसी तरह की कड़वाहट न आने दें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एलर्जी से संबंधी परेशानी जैसे खांसी जुकाम और बुखार रह सकता है। इस समय सेहत संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – संतान के करियर संबंधी सूचना मिलेगी। किसी खास दोस्त की मदद से खुशी मिलेगी। किसी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त की मदद में आपका समय बीतेगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते है। कामों में रुकावट आएंगी, लेकिन समय रहते सुलझा लेंगे।

कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। ज्यादा तनाव से मनोबल गिर सकता है। मेडिटेशन की मदद लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा कर पाएं परेशानियों से मुक्ति

सिंह – कामकाज में अपनी क्षमता बढ़ाएं और व्यवस्थित रहें। इससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर पूरी तरह का ध्यान दें। कुछ लोग आपकी कामयाबी से जलन की भावना रख सकते हैं। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। जांच-पड़ताल जरूर करें। धैर्य और सहजता रखें।

इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदा होगा। काम करने के तरीकों से आपको अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। नौकरी में टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घर में अशांति हो सकती है। सेहत को लेकर अवेयर रहें। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कतें रहेंगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पिछले कुछ समय से चल रही रुकावट दूर करने में सफल रहेंगे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। काम ज्यादा रहेगा लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। करियर को लेकर लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नजदीकी दोस्त धोखा कर सकता है। ऑनलाइन कामों में लापरवाही न करें। बिजनेस में साझेदारी करते समय नुकसान फायदे की स्थिति पर अच्छे से विचार करें। कार्यक्षेत्र में किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। जो तरक्की और जीत के लिए मददगार हो सकती है। नौकरी में अपने टारगेट पाने में कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक सदस्य की शादी और सगाई जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी।नजदीकी संबंधों के साथ मेल मुलाकात के मौके मिलेंगे। व्हीकल या मशीनों का इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी तरह की चोट या एक्सीडेंट की आशंका है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – परिवारिक विवाद चल रहा है तो सुलझ जाएगा। सारे फैसलें दिमाग से लें। भावनाओं में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। रूका हुआ पैसा आने या कोई काम होने से तनाव मुक्त रहेंगे। चुनौतियां रहेंगी। धैर्य रखें। गुस्से में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा या बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखें। बच्चों के करियर को लेकर ज्यादा व्यस्तता रहेगी।
मौजूदा काम पूरे करें। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं स्थगित रखें।

मार्केटिंग के काम करने में पार्टनर की हेल्प लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद रहेंगे। अपोजिट जेंडर वालों से लिमिटेड दूरी रखें। इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। महिलाएं अपनी सेहत के लिए बिल्कुल लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। जिससे मानसिक सुकून भी रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित और सुखद रखने में किसी खास मतलब से आपका फैसला महत्वपूर्ण ही रहेगा। कभी गुस्से में आकर गलत फैसले भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। घर पर अचानक किसी रिश्तेदार के आ जाने से रूटीन गड़बड़ा सकता है।
बिजनेस बढ़ाने संबंधी कोई फैसला लेने से पहले जानकारी जरूर लें।

प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील हो सकती हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। ब्लड प्रेशर या थायराइड संबंधित समस्याओं में लापरवाही न करें और ठीक से जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – अनुशासित रहने स आप जल्दी ही अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय जरूर बीताएं। आप खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई संबंधी अन्य मामलों में भी दिलचस्पी लेंगे। बैंक या निवेश संबंधी कामों में गलतियां होने से में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी का मार्गदर्शन लें। गलत कामों में दिलचस्पी लेने से मान-हानि हो सकती है।

नौकरी या बिजनेस में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी तालमेल से तरक्की मिल सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत ठीक रहेगी। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन से परेशान हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। जो काम सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे। एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार वालों की जरूरतें पूरी करने में आपका समय बीतेगा। निजी संपर्कों के जरीये कोई मतलब पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में दिक्कत रहेंगी। विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं। रास्ता ढूंढने की कोशिश करें। गुस्से में कुछ भी बोलने से बचें। लड़ाई-झगड़े की आशंका रहेगी।

पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नया सीखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोग दबाव महसूस करेंगे। धीरज से काम लें। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। शांति से काम लें। समस्याएं बढ़ सकती हैं। लव अफेयर्स में सावधान रहने की जरूरत है। एक्सीडेंट और चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी रखें। तनाव हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर 

कुंभ – फाइनेंस संबंधी रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रेम परिवार पर रहेगा। सामाजिक स्थल पर आपकी छवि अच्छी रहेगी। समय बरबाद न होने दें। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। कोई दोस्त अपने मतलब के लिए आपसे संबंध खराब कर सकता हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।

बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट होंगे। अपने नीचे काम करने वालों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने के लिए और मेहनत की जरूरत है। अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें। शादीशुदा जीवन में प्रेम रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। इससे संबंध और मजबूत होंगे। मौजूदा नकारात्मक माहौल में सावधानी रखना उचित रहेगा। सेहत नासाज है तो आयुर्वेदिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव और अच्छे मौके मिल सकते हैं। नया सीखने में समय बीतेगा। ये ही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में काम आएगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। भाइयों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। इनकम के साथ खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं। गलत काम और गलत लोगों से दूरी रखें।

बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। उचित फैसले लेने में सहज रहेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पति-पत्नी के तालमेल से घर में सुकून रहेगा। लव पार्टनर को गिफ्ट जरूर दें। डायजेशन कमजोर रहेगा। खान-पान संतुलित रखें। योग और कसरत से स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Dharam/Vastu

संकष्टी चतुर्थी : भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा कर पाएं परेशानियों से मुक्ति

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 9 अप्रैल (रविवार) को है। इस दिन वैशाख संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा करने का विधान है इसलिए इसे विकट संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। भविष्य पुराण में भी कहा गया है कि संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत करने से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं और धर्म, अर्थ, मोक्ष, विद्या, धन और आरोग्य मिलता है।

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

भविष्य पुराण के अनुसार संकष्टी चतुर्थी की पूजा और व्रत करने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। वैशाख माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा को अर्घ्य देने से संतान सुख मिलता है। इसके साथ ही शारीरिक परेशानियां भी दूर हो जाती है। मनोकामनाएं पूरी करने और हर तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ये संकष्टी व्रत किया जाता है। वैशाख माह की इस चतुर्थी पर व्रत और पूजा करने से समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने जलंधर नाम के राक्षस के विनाश के लिए उसकी पत्नी वृंदा का सतीत्व भंग किया। उससे एक दैत्य उत्पन्न हुआ, उसका नाम था कामासुर। कामासुर ने शिव की आराधना करके त्रिलोक विजय का वरदान पा लिया।

इसके बाद उसने अन्य दैत्यों की तरह ही देवताओं पर अत्याचार करने शुरू कर दिए। देवताओं ने भगवान गणेश का ध्यान किया। तब भगवान गणपति ने विकट रूप में अवतार लिया। इस रूप में भगवान मोर पर विराजित होकर अवतरित हुए। उन्होंने देवताओं को अभय वरदान देकर कामासुर को हराया।

चतुर्थी पर गणेशजी की पूजा विधि
  • सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं।
  • पूजा स्थान पर भगवान गणेश, शिवजी और देवी पार्वती की स्थापना करें।
  • दिनभर व्रत रखने का संकल्प लें और पूजा शुरू करें।
  • जल, पंचामृत, चंदन, अक्षत, फूल, दूर्वा और अन्य सामग्रियों से पूजा करें।
  • सूर्यास्त के पहले फिर से पूजा करें।
  • रात में चंद्रमा दर्शन कर के अर्घ्य दें और चंद्रमा की भी पूजा करें।
  • फल एवं मिठाईयों का नैवेद्य लगाएं और प्रसाद बांट दें।
कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Dharam/Vastu

पौष मास 6 जनवरी तक : सूर्य को रोज दें अर्घ्य, तिल-गुड़ खाएं और गर्म कपड़े करें दान

सूर्य पूजा का विशेष माह पौष चल रहा है और ये महीना 6 जनवरी तक रहेगा। इस महीने में सूर्य देव की पूजा की जाती है। ये शीत ऋतु का समय है और ठंड पूरे प्रभाव में रहती है इसलिए इन दिनों में तिल-गुड़ का सेवन करना चाहिए साथ ही जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। पौष माह में रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए। लोटे में कुमकुम, लाल फूल और चावल डालना चाहिए। अर्घ्य अर्पित करते समय ऊँ सूर्याय नमः मंत्र का जप करें।
पौष मास 6 जनवरी तक है। तब तक पूजा-पाठ के साथ ही कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे इन दिनों में लाल और पीले कपड़े ज्यादा पहनना चाहिए। ये रंग सूर्य से संबंधित हैं और ऊर्जा देने वाले हैं। अभी ठंड का समय है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का दान करें। गायों की देखभाल के लिए गौशाला में धन का दान करें।
ठंड का समय है तो खाने में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनकी तासीर गर्म है। इन दिनों में खासतौर पर तिल-गुड़ खाना चाहिए। अभी अमरूद, मूली, बैंगन, पालक, मेथी आदि फल और सब्जियां खासतौर पर खानी चाहिए। ये चीजें शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में कारगर हैं। इनके साथ ही अजवाइन, लौंग और अदरक का सेवन जरूर करें।
सूर्य देव पंचदेवों में से एक हैं और हर शुभ काम में इनकी पूजा भी की जाती है। सूर्य अभी धनु राशि में है। इस वजह से शुभ और मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं हैं। सूर्य धनु राशि में एक माह रहता है इसे खरमास कहते हैं। इस संबंध में ज्योतिष की मान्यता है कि खरमास में सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की सेवा में रहता है। इस वजह से सूर्य और गुरु दोनों ही ग्रह कमजोर रहते हैं। शुभ कार्यों में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होनी चाहिए, इस वजह से खरमास में शुभ मुहूर्त नहीं रहते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें