Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन

ewn24news choice of himachal 18 May,2023 11:46 pm

    किफायती किराए में करें AC बस में सफर

    कांगड़ा। पंजाब के लुधियाना शहर को कपड़ों की मार्केट का हब माना जाता है। लुधियाना में कई बड़ी होलसेल मार्केट हैं। यहां सस्ते और लेटेस्ट डिजाइन कपड़े आदि खरीदने को मिलते हैं। कांगड़ा जिला की दुकानों में व्यापारी लुधियाना की फैक्ट्रियों में तैयार कपड़े बेचते हैं। अगर आप भी शादी या अन्य आयोजनों को लेकर शॉपिंग करने की या फिर लुधियाना में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
    HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

    साथ ही पंजाब के लुधियाना, फगवाड़ा, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए कांगड़ा जिला के पर्यटक स्थलों में तपती गर्मी से निजात पाने और मां चिंतपूर्णी, माता ज्वालाजी, मां बज्रेश्वरी कांगड़ा, माता चामुंडा और शिव मंदिर बैजनाथ के दर्शन को आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बस किफायती और फायदेमंद रहेगी। गर्मियों का सीजन देखते हुए में भी बस आरामदायक है।

    जी हां, हम बात कर रहे हैं जोगिंद्रनगर से लुधियाना एचआरटीसी हिमधारा एसी बस की। इस HRTC बस का रूट कटवाली से लुधियाना है। बस कटवाली, जोगिंद्रनगर से बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, बनखंडी, देहरा, मुबारिकपुर, गगरेट, होशियार, फगवाड़ा रूट पर चलती है। वोल्वो से कम किराए और साधारण बसों से कुछ ज्यादा किराए के साथ आपको बस में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
    HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

    बस की टाइमिंग की बात करें तो जोगिंद्रनगर डिपो की यह बस जोगिंद्रनगर से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलती है। बैजनाथ से साढ़े 10, पालमपुर से 11 बजकर 12 मिनट, कांगड़ा से 12 बजकर 48 मिनट, देहरा से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट, भरवाईं से 1 बजकर 45 मिनट, गगरेट से 2 बजकर 20 मिनट, होशियारपुर से शाम 4 बजे, फगवाड़ा से 5 बजे, फलौर से 6 बजे चलकर शाम करीब करीब 6 बजकर 30 मिनट पर लुधियाना पहुंचती है।
    हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल

    कटवाली से बस सुबह साढ़े 8 बजे चलती है। लुधियाना से बस सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर चलती है। होशियारपुर से सुबह करीब साढ़े 6 बजे, मुबारकपुर से करीब सुबह साढ़े 8 बजे, भरवाईं से करीब सुबह 9 बजे, देहरा करीब पौने 10 , बनखंडी से करीब 10 बजे, कांगड़ा से सुबह करीब साढ़े 10, पालमपुर से करीब साढ़े 11 बजे, बैजनाथ से करीब साढ़े 12 बजे चलकर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर जोगिंद्रनगर पहुंचती है।

    किराए की बात करें तो जोगिंद्रनगर से लुधियाना करीब 583, बैजनाथ से करीब 527, पालमपुर से करीब 484, कांगड़ा से 382 रुपए और देहरा से 300 रुपए के करीब किराया लगता है। HRTC द्वारा तय टाइमिंग और किराया ही मान्य होगा। उक्त टाइमिंग और किराया अनुमानित है।


    धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे


    हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 


    HAS : प्रवीण कुमार टॉपर, अंशु चंदेल दूसरे, कार्तिकेय तीसरे नंबर पर


    Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी


    हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather