सवर्ण आयोग एक्ट को विधानसभा में पारित करने को आवाज बुलंद
शिमला। देवभूमि सवर्ण संगठन की अन्न त्याग तिरंगा यात्रा आज शिमला पहुंची। संगठन ने चौड़ा मैदान में सवर्ण आयोग एक्ट को विधानसभा में पारित करने को लेकर आवाज बुलंद की।
सवर्ण संगठन ने सरकार से मांग की है कि उनके साथ समाज में भेदभाव हो रहा है। वर्तमान सरकार अगर सवर्ण समाज के लोगों की मांगे नहीं मानती है तो यहीं पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी से कुल्लू से शुरू हुई यात्रा शिमला पहुंची हैं।
संगठन मांग करता है कि स्वर्ण आयोग एक्ट को विधान सभा से पारित किया जाए, भर्तियों में सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि EWS में प्रदेश सरकार संशोधन करे।
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर
पिछली सरकार ने इसमें कुछ संशोधन कर लॉलीपॉप देने की कोशिश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने के लिए भांग की खेती को आयुर्वेदिक दृष्टि से कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा।
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग आता है, लेकिन किसानों के लिए कोई लाभ सरकारों की तरफ से नहीं दिया जाता है। सरकार उनकी मांगों को हल्के में लेती है तो वे यहीं बाबा साहब की प्रतिमा के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।