शिमला। हिमाचल कांग्रेस आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मना रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हिमाचल : 9 जिलों में दो घंटे बारिश को लेकर अलर्ट, विजिबिलिटी भी होगी कम
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भजन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। बता दें कि 23 जून, 1934 को जन्मे वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई, 2021 को हुआ। वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है।
कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग
https://youtu.be/-EEq5hoi0SM https://youtu.be/WpZLrk3xUfI