Categories
Top News Himachal Latest Shimla

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि : राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता व छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे। पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है।

हिमाचल : तेलिंग नाला उफान पर, मनाली-लेह NH-003 पर आवाजाही बंद

 

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज तो एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

 

 

HPBose : 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

 

 

गगल में 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कांगड़ा में पढ़ता था ट्यूशन

 

सिरमौर : बछड़ा काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

 

हिमाचल : 14 दिन में बरसात का कहर, 43 की गई जान-करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में मनाई स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, राजीव भवन में दी श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल कांग्रेस आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मना रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने उनकी तस्वीर के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिमाचल : 9 जिलों में दो घंटे बारिश को लेकर अलर्ट, विजिबिलिटी भी होगी कम

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भजन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। बता दें कि 23 जून, 1934 को जन्मे वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई, 2021 को हुआ। वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है।

कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग

https://youtu.be/-EEq5hoi0SM https://youtu.be/WpZLrk3xUfI

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

कांगड़ा: बैंक खातों में अवैध लेन देन केस में अब तक 11 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

हिमाचल की साक्षी बनी भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ