Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : 9 दिन से लापता थे करसोग के दो युवक, सतलुज में मिली गाड़ी

9 मार्च को दर्ज हुआ था गुमशुदगी का मामला

 

कुमारसैन। मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के लापता दो युवकों के शव गाड़ी सहित शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र में सतलुज नदी से बरामद किए हैं। सीडीआर रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने युवकों की लास्ट लोकेशन का पता लगाकर 13 मार्च, 2024 को सैंज के पास सनाऊगी में ऑल्टो कार सहित शव बरामद कर लिए गए।

बता दें कि करसोग पुलिस स्टेशन के तहत धारकली पोस्ट ऑफिस सेरी बंगलो के भीष्म (19) पुत्र स्वर्गीय मेहर सिंह और रजत (23) पुत्र जय किशन 5 मार्च को ऑल्टो कार में तत्तापानी की तरफ निकले थे। वहां से वह सुन्हीं और फिर लुहरी की तरफ निकले थे।

कांगड़ा : धीरा के गगल में महिला की गई जान, परिजन बोले- मार डाला, पति गिरफ्तार

उनके साथ दो दोस्त और भी थे, लेकिन रास्ते में दोनों युवकों को परिचित सीमेंट ट्रक चालक मिल गया। दोनों युवक  ट्रक में सवार हो होकर आ गए और भीष्म व रजत को गाड़ी में आने के लिए कहा।

पर दोनों युवक घर नहीं लौटे। अपनी तरफ से तलाश करने के बाद परिजन करसोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और युवकों के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। मामला दर्ज करने के बाद करसोग पुलिस स्टेशन की टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उसमें ट्रक तो दिखा, लेकिन कार कहीं दिखाई नहीं थी।

हिमाचल कैबिनेट : चतुर्थ श्रेणी के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त बिजली पर भी फैसला

फिर पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट निकाली। इसमें एक युवक का मोबाइल करीब अढ़ाई बजे ही बंद हो गया था और दूसरे का करीब साढ़े चार बजे तक ऑन था। लास्ट लोकेशन कंगली टावर की निकली।

पुलिस कंगली टावर क्षेत्र के एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कुमारसैन पुलिस स्टेशन के तहत सनाऊगी में सड़क पर गाड़ी स्किड होने के निशान पुलिस को मिले।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : होमगार्ड ड्राइवर के 113 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

पुलिस टीम ने सतलुज में देखा तो गाड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद करसोग पुलिस स्टेशन की टीम ने कुमारसैन पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से सतलुज नदी के दोनों युवकों के शव निकाले।

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

4 फरवरी को काशांग नाला में गिरी थी गाड़ी

रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में गाड़ी के सतलुज नदी में गिरने से लापता दूसरे व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया है।

व्यक्ति की पहचान वेत्री दुराईसेमी (45) निवासी हाउस नंबर 28 फस्ट मेन रोड सीआईटी नगर नंदनम चेन्नई तमिलनाडु के रूप में हुई है।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

 

वेत्री दुराईसेमी चेन्नई के पूर्व मेयर एस दुरईसेमी के बेटे थे। सदैयी दुरईसेमी तमिलनाड़ू के चेन्नई के मेयर रह चुके हैं। वह जयललिता की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ा मुनैत्रा कजगम (AIADMK) के नेता हैं।

वह  2011 से 24 अक्तूबर 2016 तक चेन्नई के 48वें मेयर रहे हैं। सदैयी दुरईसेमी चेन्नई में एएएस अफसर की कोचिंग एकेडमी भी चलाते हैं।

उनके बेटे वेट्री दुरईसेमी हादसे के बाद से ही लापता थे। उनकी तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा गया था।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला की तहसील कल्पा के कशांग नाला में  एक टोयोटा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई थी।

हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

 

हादसे में गोबिनाथ (32) पुत्र स्व. सेल्वराज निवासी पलायम, वेल्लाकोविल, तिरुपुर, तमिलनाडु घायल हो गया था। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था।

तेनजिन निवासी वीपीओ ताबो, जिला लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश मृत पाया गया था। उसका शव बरामद कर लिया गया था। वेट्री दुरईसामी लापता थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ में मामला दर्ज किया गया था।

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

 

हादसे के दिन पुलिस टीम को मानव शरीर का कुछ हिस्सा, जोकि मस्तिष्क लग रहा था, मौके पर पाया गया था। 06 फरवरी 2024 को डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए उसे राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, जुन्गा, एचपी भेजा गया था।

उक्त लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए 4 फरवरी से 12 फरवरी तक एक संयुक्त खोज अभियान चलाया गया।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

जिला पुलिस ने आईटीबीपी, एनडीआरएफ, नेवी, एसडीआरएफ उत्तराखंड, होमगार्ड और माहूंनाग एसोसिएशन के गोताखोरों के साथ सतलुज नदी के तट पर लापता व्यक्ति की तलाश की। साथ ही ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 फरवरी 2024 यानी आज लापता व्यक्ति के शव को स्थानीय गोताखोर द्वारा घटनास्थल से लगभग 3 किमी दूर सतलुज नदी से बरामद कर लिया गया।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश डीजीपी संजय कुंडू ने डीएसपी मुख्यालय किन्नौर नवीन झाल्टा के नेतृत्व में किए गए सर्च ऑपरेशन के लिए उनकी और उनकी टीम की सराहना की है।

हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

बद्दी फैक्ट्री मामला : 10वें दिन तीसरी मंजिल के मलबे में मिले दो कंकाल, शिनाख्त को भेजे

परवाणू ट्राला हादसा : मंडी और पंजाब के युवक की गई जान, तीन घायल

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

काजा से शिमला जा रहे थे कार सवार

 

रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में गाड़ी के सतलुज नदी में गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है और दो लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

हादसा नेशनल हाईवे 05 पर पांगी नाला के पास हुआ है।
बता दें कि रविवार को इनोवा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग काजा से शिमला की तरफ जा रहे थे।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

पांगी नाला के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़ककर 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी‌।

चालक सहित दो लोग सतलुज नदी में बह गए और एक व्यक्ति गोपीनाथ निवासी तमिलनाडु नदी के किनारे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ताबो जिला लाहौल स्पीति का निवासी है। सतुलज में बहा दूसरा व्यक्ति तमिलनाडु का है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

सूचना मिलने के बाद रिकांगपिओ पुलिस स्टेशन की टीम, क्यूआरटी और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा।

पर लापता का कोई सुराग न लग पाया। डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन जालटा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को फिर सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

हिमाचल : ज्यादा ठंडा क्यों रहा शनिवार, रविवार को भी सताएगी ठंड- यह है कारण

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर : सतलुज में डूबे पति-पत्नी सहित तीन लोगों के शव 12 घंटे बाद मिले

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के शोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर सतलुज नदी में गिरी पिकअप और उसमें सवार पति-पत्नी सहित तीन लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर प्रेम कुमार नेगी ने बताया कि तीनों लोगों के शव पिकअप के अंदर ही थे।

Breaking कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

पिकअप सतलुज नदी में करीब 10 मीटर पानी के अंदर थी। उन्होंने बताया कि करीब 12 घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद लापता शव व वाहन को खोज कर नदी के बाहर निकालने में सफलता हासिल की गई। हादसे में एक महिला घायल है जिसको उपचार के लिए किन्नौर के शोल्टू में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलाणा डैम-2 पहुंचे NDRF कमांडेंट बलजिन्दर सिंह कमाण, लिया जायजा 

 

जानकारी के अनुसार किन्नौर के निचार सब डिवीजन में शोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बीती रात पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज में जा गिरी। पिकअप में सवार लोग टापरी से जानी की ओर जा रहे थे।

गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी उनकी पत्नी चंपा देवी और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई।

HPBose Breaking : सात विषयों के टैट की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी-देखें यहां 

 

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी किन्नौर विवेक चहल, डीएसपी हेड क्वार्टर, टापरी थाना प्रभारी, जेएसडब्ल्यू बांध सुरक्षा अधिकारी, क्यूआरटी मौके पर पहुंची व सर्च अभियान चलाया गया।

अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान बंद करना पड़ा जिसे आज सुबह फिर से शुरू किया गया। उफनती नदी के कारण सुबह तीनों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 घंटे के बाद तीनों लोगों के शव मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हिमाचल फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य 

 

 

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप 

 

धर्मशाला : विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवाएं अपने मोबाइल नंबर 

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kinnaur State News

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

शोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर देर रात हुआ हादसा

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के शोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम एक पिकअप सतलुज नदी में जा गिरी। पिकअप में चार लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि एक महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

घायल महिला को उपचार के लिए किन्नौर के शोल्टू में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिकअप में सवार दंपती समेत तीन लोगों का गुरुवार सुबह तक भी सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआएफ और गृहरक्षक की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है, लेकिन उफनती सतलुज तलाशी अभियान में बाधा बन रही है।

जानकारी के अनुसार किन्नौर के निचार सब डिवीजन में शोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बीती रात पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज में जा गिरी। पिकअप में सवार लोग टापरी से जानी की ओर जा रहे थे।

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

 

गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी किन्नौर, डीएसपी हेड क्वार्टर, टापरी थाना प्रभारी, जेएसडब्ल्यू बांध सुरक्षा अधिकारी, क्यूआरटी मौके पर पहुंची व सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान बंद करना पड़ा जिसे आज सुबह फिर से शुरू किया गया।

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

अभी भी सतलुज नदी में लापता 3 लोगों की तलाश जारी है, लेकिन उफनती नदी के कारण अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ