Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : धीरा के गगल में महिला की गई जान, परिजन बोले- मार डाला, पति गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया पोस्टमार्टम

 

टांडा। कांगड़ा जिला के उपमंडल पालमपुर के तहत धीरा क्षेत्र में जहर निगलने के चलते एक महिला की मौत हो गई है। मामला धीरा के गगल गांव का है। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर जबरदस्ती जहर खिलाने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस थाना भवारना में 498A और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहल मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया है।

हिमाचल कैबिनेट : चतुर्थ श्रेणी के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त बिजली पर भी फैसला

 

बता दें कि पालमपुर उपमंडल के पुलिस स्टेशन भवारना के तहत पड़ती पुलिस चौकी धीरा के गांव गगल में बुधवार को एक महिला सुनीता (28) की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

धीरा क्षेत्र के काहनफट्ट की सुनीता (28) की शादी गगल में लक्ष्मीकांत से हुई थी। लक्ष्मीकांत गाड़ी आदि चलाता है। सुनीता की दो लड़कियां हैं। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी और एक भाई है। सुनीता की बड़ी बहन सुंदरा के अनुसार उन्हें कल शाम को बताया कि सुनीता सीरियस है और उसने दवाई खा ली है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : होमगार्ड ड्राइवर के 113 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

सुंदरा ने बताया कि वह अपने माता-पिता भाई, बहनों व अन्य लोगों के साथ टांडा पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सुनीता की मौत हो गई है। उन्होंने जब सुनीता के शव को देखा तो मुंह की एक साइड जख्म थे और नाक से खून बहा था। यह जख्म और खून कहां से आया।

भवारना पुलिस स्टेशन के एसएचओ केहर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा जहर निगलने का मामला आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 498A और धारा 306 के तहत मामला दर्जकर पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के परिजनों ने जबरदस्ती जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

हिमाचल : सात HAS इधर-उधर, तीन बागियों के विधानसभा क्षेत्र से बदले SDM

इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। जब उनसे मुंह पर जख्म और नाक से खून बहने के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहां जा सकता है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं भी जुड़ सकती हैं।

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *