Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

मलाणा डैम-2 पहुंचे NDRF कमांडेंट बलजिन्दर सिंह कमाण, लिया जायजा

ewn24news choice of himachal 28 Jul,2023 12:10 am

    प्रबंधक और इंजीनियरों के साथ बातचीत की

    ऋषि महाजन/जसूर/कुल्लू। हिमाचल के कांगड़ा जिला के जसूर स्थित 14 एनडीआरएफ (NDRF) बटालियन कमांडेंट बलजिन्दर सिंह कमाण ने वीरवार को कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा डैम स्टेज 2 का दौरा किया। जलविद्युत परियोजना के प्रबंधक और इंजीनियरों के साथ बातचीत की गई और डैम के गेट खोलने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
    कुल्लू : मलाणा डैम स्टेज 2 के गेट में आई खराबी, हाई अलर्ट पर दर्जनों गांव

     

    साथ ही एनडीआरएफ टीम का मार्गदर्शन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मलाणा डैम-2 में यथास्थिति बनी हुई है और एनडीआरएफ की टीम, डैम मैनेजमेंट के कर्मचारी संयुक्त रूप से डैम के गेटों में आई तकनीकी खराबी को बहाल करने में लगे हुए हैं।
    किन्नौर : सतलुज में डूबे पति-पत्नी सहित तीन लोगों के शव 12 घंटे बाद मिले

    एनडीआरएफ की टीम द्वारा पर्वतारोहण उपकरण की मदद से डैम के कंट्रोल रूम तक पहुंच बनाने के लिए बेस बनाया गया है, जिसकी मदद से डैम के इंजीनियर एवं मजदूरों को अतिकठिन व जोखिम भरी स्थिति में डैम के कंट्रोल रूम तक पहुंचाया जा रहा है। मलाणा डैम-2 के इलाके में लगातार बारिश होने व डैम के बढ़े हुए जलस्तर के कारण डैम की बहाली में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
    HPBose Breaking : सात विषयों के टैट की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी-देखें यहां

    एनडीआरएफ की एक टीम 25 जुलाई से लगातार मलाणा डैम-2 के गेट खोलने के लिए ऑपरेशन में जुटी हुई है व अति जोखिमपूर्ण परिस्थिति में डैम की बहाली में मदद कर रही है। एनडीआरएफ की 2 टीमें 25 जुलाई को रात्रि में ही मंडी से कुल्लु पहुंची हैं और वे सतर्क होकर तैनात हैं।
    सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप

     

    बता दें कि कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा डैम-2 के गेट में तकनीकी खराबी आने से पानी ओवर फ्लो होकर पार्वती नदी में बह रहा है। इससे पार्वती नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में खतरा मंडरा गया है। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

     



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather