Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla business State News

2000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, बैंकों में खोले स्पेशल काउंटर

शिमला। RBI के निर्देशानुसार 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आरबीआई द्वारा शुक्रवार रात 2000 रुपए के नोट को पूरी तरह वापस लेने के फैसले के बाद बैंकों में दो हजार रुपए के नोट अपने खाते में जमा करवाने के लिए लोग आना शुरू हो गए हैं।

हिमाचल में बेनामी पत्र बना चर्चा, जयराम बोले-मामले की जांच करवाए सरकार 

30 सितंबर, 2023 के बाद दो हजार के नोटों का भविष्य क्या होगा, उन्हें प्रचलन में रखा जाएगा या नहीं इसका अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी फिलहाल RBI ने इन्हें वापिस लेने के निर्देश दे दिए हैं।

पैसे जमा करवाने के लिए ग्राहक को कोई कागज़ात लाने की आवश्यकता नहीं है। पहले दिन बैंक में पैसे जमा करने के लिए कम संख्या में ही लोग नज़र आए। बैंक द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।

सराहनीय: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्य नहीं लेंगे मानदेय

SBI शिमला शाखा के मुख्य प्रबंधक तरुण हिमराल ने कहा कि RBI के निर्देशानुसार आज से बैंक में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रकिया आरंभ हो गई है। बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए दो काउंटर खोले हैं जिससे लोगों को पैसे जमा करने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा आज पहले दिन बैंक में ज्यादा रश नहीं रहा।

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को दो हज़ार के नोट बदले के लिए कोई डॉक्यूमेंट लाने की आवश्यकता नहीं है। 20 हज़ार तक की राशि ग्राहक एक बार मे जमा कर सकते हैं। जिसका बैंक में एकाउंट है वह ज्यादा राशि भी अपने खाते में जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ग्राहक 50 हज़ार से अधिक राशि जमा करना चाहता है तो उसे अपना पैन कार्ड साथ लाना होगा।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

बता दें कि ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपए मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे। सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है।

पूरी प्रक्रिया को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए 2000 रुपए के नोटों को जमा करने या बदलने के लिए चार माह का समय दिया गया है। इसलिए लोग तय समय के अंदर अपने नोट खाते में जमा कर दें या बदल लें।

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अफवाहों से सावधान – 2000 का नोट बदलवाने के लिए न हों परेशान

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी किया गया नोटिस

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जबसे 2000 के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का फैसला किया है तबसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग इस बात को नोटबंदी से जोड़ते हुए परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया में तो ये अफवाह भी उड़ रही है कि 2000 का नोट बदलवाने के लिए फॉर्म या स्लिप भर जाएगा या आपका आईडी प्रूफ लगेगा।

2000 के नोट को लेकर आखिर RBI ने क्यों लिया यह फैसला-पढ़ें

इन सब अफवाहों को दूर करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि 20,000 रुपए तक या 2000 रुपए के 10 नोट बदलने के लिए किसी भी प्रकार के फॉर्म या स्लिप भरने की आवश्यकता नहीं होगी। इसका मतलब यह कि आप एसबीआई की किसी भी शाखा में जाकर आसानी से बिना कोई फॉर्म भरे 2000 का नोट एक्सचेंज करवा सकते हैं।

अब क्या 500 का नोट ही होगा बिग बॉस या 1000 मारेगा एंट्री

बैंक की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 20,000 मूल्य तक 2000 का नोट बदलवाते समय आपको किसी भी प्रकार की आईडी प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे में ग्राहकों को नोट एक्सचेंज कराते समय किसी भी प्रकार का आईडी प्रूफ ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पांगी वायरल वीडियो : दिल्ली तक हलचल, जांच के लिए शिमला पहुंची टीम

यानी आप किसी भी प्राइवेट और सरकारी बैंक में जाकर नोट बदल सकते हैं। उस बैंक में आपका अकाउंट होना जरूरी नहीं है। आप सीधे काउंटर पर जाकर नोट एक्सचेंज कर सकते हैं। एक बार में 20 हजार की सीमा तक 2000 के नोट बदलवा सकते हैं।

अगर आपका खाता हैं तो आप कितने भी नोट जमा कर सकते हैं। पैसे बदलने के लिए बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं लेगा। ये एकदम मुफ्त है। अगर कोई बैंक कर्मचारी आपसे पैसे मांगता है तो आप बैंक अधिकारी और बैंकिंग लोकपाल में शिकायत कर सकते हैं।

कांगड़ा : नशे के कारोबार से कमाई थी 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति, पुलिस ने की जब्त

गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से 19 मई, 2023 की शाम को 2,000 रुपए का नोट प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी। RBI ने कहा था कि नोट वापस लेने के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा।

आम जनता 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक अपने आप मौजूद 2,000 रुपये के नोट को एक्सचेंज करा सकती है। आरबीआई की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि एक बार एक व्यक्ति अधिकतम 20,000 रुपये या 2,000 रुपये के अधिकतम 10 नोट एक्सचेंज करवा सकता है।

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

हिमाचल: कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची फोटो कर सकेगा डाउनलोड

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest business State News

अब क्या 500 का नोट ही होगा बिग बॉस या 1000 मारेगा एंट्री

नई दिल्ली। आरबीआई ने 2000 के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया है। पर घबराने की जरूरत नहीं है नोट लीगल टेंडर रहेगा और लोग 30 सितंबर तक नोट बैंक में जमा करवा सकते हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि 500 का नोट ही नोटों का बिग बॉस होगा या 1000 का नोट एंट्री मारेगा।

हिमाचल: कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

बता दें कि नवंबर 2016 से पहले एक हजार का नोट नोटों का बिग बॉस था यानी भारतीय करंसी का बड़ा नोट था। नोटबंदी में 500 और 1000 के नोट को बंद कर दिया था। उस दौरान अर्थव्यवस्था में मुद्रा की आवश्यकता को पूरा करने को 2000 हजार का नोट जारी किया था। तब से दो हजार भारतीय करंसी का बड़ा नोट था। बाद में पांच सौ के नोट को वापस लाया गया था, लेकिन एक हजार का नोट वापस नहीं आया है।

अगर एक हजार का नोट वापस नहीं आता है तो पांच सौ का नोट ही सबसे बड़ी करंसी होगा।

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान 

बड़ी खबर : रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला-2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर

हिमाचल: रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

2000 के नोट को लेकर आखिर RBI ने क्यों लिया यह फैसला-पढ़ें

नोट सर्कुलेशन से वापस पर लीगल टेंडर रहेंगे

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2,000 के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2,000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। अब बैंक 2,000 के नोट जारी नहीं करेंगे। ऐसा क्यों किया गया हम आपको बताते हैं।

हिमाचल: कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

आरबीआई ने दो हजार का नोट नवंबर 2016 में जारी किया था। नोट जारी करने का उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मुद्रा की जरूरत को तेजी से पूरा करना था। यानी नोटबंदी के चलते पैसों की दिक्कत पूरी हो सकी। क्योंकि 2016 में उस समय प्रचलन में 500 और 1,000 के नोटों को बंद कर दिया था।

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान 

ऐसा कहें कि पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए 2,000 के नोट को जारी किया था। अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के चलते 2000 के नोटों को जारी करने का उद्देश्य पूरा हो गया।

बड़ी खबर : रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला-2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर

ऐसे में 2018-19 में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। इससे पहले छपे नोट ही मार्केट में थे। अब RBI ने 2 हजार के नोट को सर्कुलेशन  से वापस लेने का फैसला लिया है। हालांकि, नोट लीगल टेंडर रहेंगे।

RBI ने कहा कि लोग 23 मई से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खातों में 2000 के नोट जमा करवा सकेंगे या उन्हे अन्य मूल्य वर्ग के नोटों में बदल सकेंगे। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे।

हिमाचल: रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली
यहां पढ़ें RBI के निर्देश –

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बदले 5 BDO, दो को नई तैनाती- पढ़ें 

हिमाचल हाईकोर्ट में डिप्टी सीएम और CPS मामले में अब 19 जून को होगी सुनवाई

कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से माता वैष्णो देवी जाने वालों को राहत- 2 नई बसें दौड़ी

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी : देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

IAS, HAS, HPS अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग को लेकर ये निर्देश जारी 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR National News business State News

बड़ी खबर : रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला-2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर

नई दिल्ली। 2000 के नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। अब बैंक 2000 के नोट जारी नहीं करेंगे।

2,000 के नोट को लेकर आखिर RBI ने क्यों लिया यह फैसला-पढ़ें

RBI ने कहा कि लोग 23 मई से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खातों में 2000 के नोट जमा करवा सकेंगे या उन्हे अन्य मूल्य वर्ग के नोटों में बदल सकेंगे। एक बार में अधिकतम 20  हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे।

हिमाचल: कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

बता दें कि नवंबर 2016 में 2000 रुपये का नोट जारी किया था।  इन्हें जारी करने का उद्देश्य मुख्य रूप से उस समय प्रचलन में सभी 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों की कानूनी निविदा स्थिति को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा की आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए था।

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान 

अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के चलते अब 2000 रुपये के  नोटों को जारी करने का उद्देश्य पूरा हो गया। इसके चलते 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी।

गौर हो कि 2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था।

हिमाचल: रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली
यहां पढ़ें RBI के निर्देश –

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बदले 5 BDO, दो को नई तैनाती- पढ़ें 

हिमाचल हाईकोर्ट में डिप्टी सीएम और CPS मामले में अब 19 जून को होगी सुनवाई

कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से माता वैष्णो देवी जाने वालों को राहत- 2 नई बसें दौड़ी

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी : देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

IAS, HAS, HPS अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग को लेकर ये निर्देश जारी 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क

जागरूकता शिविर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी रहे मौजूद

शिमला। ऑनलाइन पेमेंट का चलन इन दिनों बढ़ा है। इसके साथ साइबर फ्रॉड भी हो रहा है। आये दिन लोग साइबर ठग का शिकार हो रहे हैं और उनके खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आरबीआई देशभर में 13 से 17 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

इसी कड़ी में शिमला के रिज मैदान पर भी लोगों को धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शामिल हुए। जागरूकता अभियान में स्कूल के बच्चो व लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया कि किस तरह से फ्रॉड से बचना है। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत नेगी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कई बार व्यक्ति लालच में आकर अपनी बैंक डिटेल व अन्य जानकारियां इस प्रकार की वित्तीय ठगी करने वालों के साथ सांझा कर देते हैं। जिससे उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया नेट बैंकिंग के द्वारा काफी लोग ठगे जा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हो इसके लिए आरबीआई पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे।