Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बेनामी पत्र बना चर्चा, जयराम बोले-मामले की जांच करवाए सरकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर बेनामी पत्र चर्चा बना हुआ है। पहली की सरकारों में भी ऐसे पत्र जारी होते रहे हैं। अब सुक्खू सरकार के समय भी ऐसा एक बेनामी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने यह पत्र प्रधानमंत्री को लिखा गया है। इसमें करोड़ों के पैसे के लेन देन के आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों से करवाने की मांग की गई है। वहीं, इसको लेकर विपक्ष भी मुखर हो गया है और मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच करवाने की मांग की जा रही है।

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स की अस्थाई Answer Key जारी

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से मुख्यमंत्री से इस मामले में छानबीन कर हकीकत हिमाचल की जनता के समक्ष रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित अधिकारी पर आरोप लगे हैं और इसको लेकर लिखित रूप से एक पत्र भी काफी वायरल हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसको लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, पत्र किसने लिखा है, उसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह विषय जांच का बनता है और मुख्यमंत्री जांच करें और लोगों के बीच स्पष्ट करें कि क्या तथ्य हैं।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सचिवालय में काफी समय से कर्मचारियों पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इस मामले की छानबीन करवाएं और लोगों के सामने प्रस्तुत करें कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है। हालांकि आज से पहले भी कई गुमनाम पत्र चलते थे, लेकिन इसमें गंभीर आरोप लगे हैं।

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

 

उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि पत्र में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र पर किसी का नाम नहीं है। यह प्रमाणित नहीं है। अगर किसी को शिकायत है तो वह नाम सहित एजेंसियों को शिकायत करें। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने मामले की जांच को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर चलने बाली चीजों की जांच करने में लग जाएंगे तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा। सरकार लोगों की सेवाओं के लिए है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आम आदमी छवि लोगों को पसंद आई है। वह सच में कॉमन मैन हैं।

हिमाचल भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान FCI की सलाहकार समिति के सदस्य नामित

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

 

लाहौल स्पीति : अचानक बढ़ा पानी का बहाव, रात के अंधेरे में बीच नाले फंसी कार 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *