Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान

कांगड़ा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की नंदरूल पंचायत में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BREAKING हिमाचल: कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

हादसा आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे बजे हुआ है। युवकों की पहचान मोहमद साहिल (24) और महफूज अली (21) निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस थाना के तहत पड़ते नंदरूल में केनरा बैंक में काउंटर बनाने का काम करने आए दो युवक मोहमद साहिल और महफूज अली आज सुबह नहाने के लिए नंदरूल खड्ड में उतर गए। पानी के तेज बहाव में एक युवक डूबने लगा तो दूसरा उसको बचाने दौड़ा।

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी : देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

हादसे में दोनों ही युवकों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ काटने की दी अनुमति

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन 

HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *