Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ewn24news choice of himachal 13 Feb,2023 7:19 pm

    होटल रोडवे-इन के पास पुलिस ने लगाया था नाका

    कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशाखोरों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए दो ग्राम चरस, गांजा या अफीम मिलने पर सीधे जेल जाने का प्रावधान है। फिर भी नशा तस्कर इस काले कारोबार से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

    प्रदेश में आए दिन कहीं ना कहीं से नशा तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। नशा तस्कर अब शहर से ग्रामीण इलाकों तक नशे की खेप को पहुंचाने में भी गुरेज नहीं रह रहे हैं।

    एक ऐसा ही ताजा मामला जिला कांगड़ा के कच्छियारी गांव में पेश आया है। जहां पुलिस ने रविवार को कुल्लू निवासी युवक को 731 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र भागीरथी निवासी निवासी सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
    Breaking : हिमाचल कैबिनेट की बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कच्छियारी गांव में होटल रोडवे-इन के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक टैक्सी को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें 731 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
    कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान

    डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर जा रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। ताकि इस मामले से जुड़ी बड़ी मच्छलियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather