Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

पांगी वायरल वीडियो : दिल्ली तक हलचल, जांच के लिए शिमला पहुंची टीम

ewn24news choice of himachal 22 May,2023 5:51 am

     

    पांगी और चंबा के अधिकारियों को शिमला बुलाया

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के पांगी में विधायक के साथ स्कूली बच्चों का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि बात दिल्ली तक पहुंच गई। मामले की जांच के लिए दिल्ली से एक टीम शिमला पहुंच गई है। टीम ने शिक्षा विभाग के पांगी और चंबा के अधिकारियों को 25 मई को शिमला बुलाया है। स्कूल का रिकॉर्ड भी साथ लाने को कहा गया है। इस कार्रवाई से अध्यापकों और विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा गया है। हालांकि, आवासीय आयुक्त पांगी ने पहले ही शिक्षा विभाग को मामले की जांच के आदेश दे दिए थे।
    इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

    दरअसल, हुआ यूं कि कुछ दिन पहले भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज पांगी घाटी में चार दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने पांगी के स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा किया। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला करयास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से देश का नाम बताने को कहा, लेकिन छात्र देश का नाम नहीं बताए और एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। इससे तल्ख विधायक ने पहले शिक्षक की क्लास लगाई फिर पांगी प्रशासन ने मामले की जांच करने के लिए कहा। छात्रों के साथ विधायक के संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    वीडियो वायरल होने के कुछ दिन में ही जांच के लिए दिल्ली से टीम आ गई। शिक्षा निदेशक ने पांगी बीआरसी और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से स्कूल का रिकॉर्ड लेकर 25 मई को शिमला बुलाया है। शिमला जाने से पहले 23 मई को निदेशक के साथ शिक्षा खंड पांगी के 12 क्लस्टर और बीआरसी की वर्चुअल बैठक होगी।
    हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने का मामला, उत्तराखंड पहुंची कमेटी

    मामले को लेकर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कर्म चंद ठाकुर का कहना है कि विधायक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही जांच के लिए बीआरसी की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। टीम ने स्कूल में जांच की तो पाया कि विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान बच्चे घबरा गए थे। इस कारण वे जवाब नहीं दे पाए। दिल्ली से मामले की जांच के लिए टीम शिमला पहुंची है। टीम से मिलने अधिकारी 25 मई को शिमला पहुंचेंगे।
    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather