Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

2000 के नोट को लेकर आखिर RBI ने क्यों लिया यह फैसला-पढ़ें

नोट सर्कुलेशन से वापस पर लीगल टेंडर रहेंगे

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2,000 के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2,000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेगा। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। अब बैंक 2,000 के नोट जारी नहीं करेंगे। ऐसा क्यों किया गया हम आपको बताते हैं।

हिमाचल: कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

आरबीआई ने दो हजार का नोट नवंबर 2016 में जारी किया था। नोट जारी करने का उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मुद्रा की जरूरत को तेजी से पूरा करना था। यानी नोटबंदी के चलते पैसों की दिक्कत पूरी हो सकी। क्योंकि 2016 में उस समय प्रचलन में 500 और 1,000 के नोटों को बंद कर दिया था।

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान 

ऐसा कहें कि पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए 2,000 के नोट को जारी किया था। अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के चलते 2000 के नोटों को जारी करने का उद्देश्य पूरा हो गया।

बड़ी खबर : रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला-2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर

ऐसे में 2018-19 में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। इससे पहले छपे नोट ही मार्केट में थे। अब RBI ने 2 हजार के नोट को सर्कुलेशन  से वापस लेने का फैसला लिया है। हालांकि, नोट लीगल टेंडर रहेंगे।

RBI ने कहा कि लोग 23 मई से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खातों में 2000 के नोट जमा करवा सकेंगे या उन्हे अन्य मूल्य वर्ग के नोटों में बदल सकेंगे। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे।

हिमाचल: रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली
यहां पढ़ें RBI के निर्देश –

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बदले 5 BDO, दो को नई तैनाती- पढ़ें 

हिमाचल हाईकोर्ट में डिप्टी सीएम और CPS मामले में अब 19 जून को होगी सुनवाई

कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से माता वैष्णो देवी जाने वालों को राहत- 2 नई बसें दौड़ी

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी : देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

IAS, HAS, HPS अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग को लेकर ये निर्देश जारी 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *