Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीमेंट विवाद सुलझाने में कड़े कदम उठाने से भी गुरेज़ नहीं करेगी सरकार: सीएम

अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बात कर बीच का रास्ता निकालने की हो रही कोशिश

शिमला। करीब सप्ताह भर हिमाचल से बाहर रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोवा से हिमाचल के राज्यपाल रहे राजेंद्रनाथ आर्लेकर के बेटे की शादी में भी शरीक हुए।

शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की सीमेंट विवाद 2 महीने से चला आ रहा है और सरकार लगातार अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश रही है। विवाद अब ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है एक या दो दिन के भीतर विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

WPL 2023 : डेढ़ करोड़ में बिकीं हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, RCB ने खरीदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी पांच केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई है और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा और सहयोग की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले एक दो दिन में सीमेंट विवाद सुलझा लिया जाएगा क्योंकि सीमेंट विवाद के चलते प्रदेश के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों का भी घाटा हो रहा है। सरकार फिलहाल सीमेंट विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। इसमें यदि अब कड़े कदम उठाने पड़े तो सरकार उससे भी गुरेज नहीं करेगी।

हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा की इसको लेकर जांच चल रही है और यह भी निकल कर सामने आया है कि जो परीक्षाएं आयोग द्वारा ली गई हैं और जिनके परिणाम आने वाले हैं उनके पेपर भी लीक हुए हैं। सारी चीजों को देखते हुए सरकार मार्च अप्रैल माह में भर्तियों को बहाल कर देगी और भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रोहडू की बेटी रेणुका ठाकुर को वूमेन प्रीमीयर लीग के लिए नीलामी पर बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

HPSSC मामला: शिक्षा सचिव ने सौंपी रिपोर्ट, सुक्खू बोले-जल्द बहाल होंगी भर्तियां

मार्च-अप्रैल में सरकार मंजूर करने जा रही है पद

शिमला। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्तियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। मार्च अप्रैल से भर्तियां बहाल की जा सकती हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। एचपीएसएससी को लेकर शिक्षा सचिव ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। अब पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। शिक्षा सचिव की रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं।

हिमाचल में बंद स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात, मांगी रिपोर्ट

करीब सप्ताह भर हिमाचल से बाहर रहने के बाद शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कल ही शिक्षा सचिव ने रिपोर्ट सौंपी है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि जो परीक्षाएं आयोग द्वारा ली गई हैं और जिनके परिणाम आने वाले हैं उनके पेपर भी लीक हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मार्च-अप्रैल में कुछ पद मंजूर करने जा रही है। ऐसे में मार्च अप्रैल माह में भर्तियों को बहाल कर दिया जाएगा और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

UGC NET 2022: इन 57 विषयों का डेट वाइज शेड्यूल जारी

आपको बता दें, कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में पैसे लेकर पेपर बेचने का मामला सामने आया था। दिसंबर माह में विजिलेंस की टीम ने आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक, उनके बेटे और अन्य को 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA IT) पोस्ट कोड 965 के हल प्रश्न पत्र बेचते रंगे हाथ पकड़ा था।

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क

साथ ही अन्य दो पेपरों के प्रश्न पत्र भी लीक होने की बात सामने आई थी। आयोग में मामला आने के बाद सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए HPSSC के कामकाज को निलंबित कर दिया था, साथ ही आयोग के सचिव और डिप्टी सेक्रेटरी को पद से हटा दिया था। मामले की जांच जारी थी।
.

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क

जागरूकता शिविर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी रहे मौजूद

शिमला। ऑनलाइन पेमेंट का चलन इन दिनों बढ़ा है। इसके साथ साइबर फ्रॉड भी हो रहा है। आये दिन लोग साइबर ठग का शिकार हो रहे हैं और उनके खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आरबीआई देशभर में 13 से 17 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

इसी कड़ी में शिमला के रिज मैदान पर भी लोगों को धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शामिल हुए। जागरूकता अभियान में स्कूल के बच्चो व लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया कि किस तरह से फ्रॉड से बचना है। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत नेगी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कई बार व्यक्ति लालच में आकर अपनी बैंक डिटेल व अन्य जानकारियां इस प्रकार की वित्तीय ठगी करने वालों के साथ सांझा कर देते हैं। जिससे उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया नेट बैंकिंग के द्वारा काफी लोग ठगे जा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हो इसके लिए आरबीआई पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे।

Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Jobs/Career

बैंक ऑफ इंडिया में 500 पदों पर होगी भर्ती, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

25 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

क्रेडिट ऑफिसर इन जनरल बैंकिंग स्ट्रीम के 350 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 135 जनरल के लिए हैं। साथ ही 53 एससी, 30 एसटी, 97 ओबीसी और 35 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा आईटी ऑफिसर इन स्पेशलिस्ट स्ट्रीम के 150 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 63 जनरल के लिए हैं। एससी के लिए 23, एसटी के लिए 10, ओबीसी के लिए 41 व ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद आरक्षित हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 29 साल है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन परीक्षा के लिए पूरे देश के राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिमाचल में बिलासपुर और सोलन में परीक्षा केंद्र होंगे। फीस की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 850 आवेदन शुल्क लगेगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी से संबंधित अभ्यर्थियों को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आईटी ऑफिसर पोस्ट के लिए संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.bankofindia.co.in पर जाकर ‘CAREER’ पर क्लिक करें। इसके बाद Recruitment of probationary officers in JMGS-1 Project No.2022-23/3 Notice Dated 01.02.2023 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नई विंडो ओपन होगी। यहां पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें… 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Mandi State News

मंडी : पधर बाज़ार में बड़ा देव हुरंग नारायण और देव सूत्रधारी ब्रह्मा का भव्य मिलन

लोगों को आशीर्वाद देकर मंडी के लिए रवाना हुए आराध्य देव

पधर। जिला मंडी के उपमंडल के पधर बाजार में आज क्षेत्र के आराध्य बड़ा देव हुरंग नारायण, देव सूत्रधारी ब्रह्मा का भव्य मिलन हुआ। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने मंगल कामना करते हुए देव पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

10 फरवरी को क्षेत्र के इन आराध्य देवों ने नवनिर्मित देव पशाकोट के काष्ठ कला से नवनिर्मित सुंदर भव्य मंदिर में धार्मिक समारोह के आयोजन में भाग लिया था। आज इस महामिलन के उपरांत देव हुरंग नारायण, देव सूत्रधारी ब्रह्मा अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि उत्सव में शिरकत करने के लिए पधर क्षेत्र से होते हुए देवलुओं के साथ रवाना हुआ।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

होटल रोडवे-इन के पास पुलिस ने लगाया था नाका

कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशाखोरों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए दो ग्राम चरस, गांजा या अफीम मिलने पर सीधे जेल जाने का प्रावधान है। फिर भी नशा तस्कर इस काले कारोबार से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

प्रदेश में आए दिन कहीं ना कहीं से नशा तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। नशा तस्कर अब शहर से ग्रामीण इलाकों तक नशे की खेप को पहुंचाने में भी गुरेज नहीं रह रहे हैं।

एक ऐसा ही ताजा मामला जिला कांगड़ा के कच्छियारी गांव में पेश आया है। जहां पुलिस ने रविवार को कुल्लू निवासी युवक को 731 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र भागीरथी निवासी निवासी सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कच्छियारी गांव में होटल रोडवे-इन के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक टैक्सी को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें 731 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान

डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर जा रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। ताकि इस मामले से जुड़ी बड़ी मच्छलियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें