Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला नगर निगम को दिया चेक हुआ बाउंस तो 1000 की लगेगी पेनल्टी

वित्त कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

शिमला। राजधानी शिमला में नगर निगम को दिया चेक यदि बाउंस होता है तो अब 1000 की पेनल्टी पड़ेगी। शिमला नगर निगम को लोग भवन पर संपत्ति कर, कूड़े के बिल से लेकर अन्य तरह का भुगतान चेक के माध्यम से कर देते थे।

इनमें से कुछ चेक बाउंस हो जाते थे। इसके बावजूद निगम इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाता था। वित्त कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। शहर में खाली पड़ी जमीनों का रिकॉर्ड भी निगम ने तलब किया है।

कांगड़ा जिला में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक

 

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि निगम की सोमवार को वित्त कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया कि नगर निगम को यदि भविष्य में कोई चेक देता और चेक बाउंस हो जाता है तो प्रति चेक 1000 रुपये पेनल्टी लगाई जाएगी।

साथ ही चेक की राशि का एक फीसदी जुर्माने के रूप में वसूलने की व्यवस्था की है। जुर्माने की अधिकतम राशि 1000 से ज्यादा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहर में बैंच लगाने, व्हील चेयर व सड़कों को खुला करने के लिए 60 लाख रुपए के एस्टीमेट भी पास किए गए हैं।

Breaking : हिमाचल में तबादलों पर फिर लगी रोक, आदेश हुए जारी

 

इन सब के लिए फंडिंग सतलुज जल विद्युत निगम के माध्यम से नगर निगम को दी जानी है। उन्होंने कहा कि यह मसला जल विद्युत निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया था। प्रबंधन ने पत्र भेजकर निगम से एस्टीमेट की मांग की है इसमें निगम प्रबंधन से एस्टीमेट मांगे हैं, ताकि इन कार्यों को करवाया जा सके।

आईपीएस संजीव रंजन ओझा को DG जेल लगाया, ADG एपी सिंह भार मुक्त

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि गत दिनों आयोजित किए गए मेयर और डिप्टी मेयर के सम्मेलन में आए प्रस्ताव को वित्त कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

अब शनिवार को होने की होने वाली निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाना है। उन्होंने कहा कि निगम की आय को बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीन का पूरा प्रस्ताव निगम की बैठक में लाने के लिए कहा गया है।

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 
AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
भोरंज और नादौन में आंगनबाड़ी वर्कर के साक्षात्कार स्थगित- जानें कारण

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड
हिमाचल में माइनिंग का बड़ा घोटाला : बिना लीज के चल रहे थे 63 स्टोन क्रशर

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल मामला : सीएम सुक्खू बोले – हक के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर
हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर
हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

15 मई को होगा शिमला नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। सप्ताह भर के दिल्ली और कर्नाटक दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला लौट आए हैं। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सीधा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जवाहर बाल मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे और देश भर से आए डेलीगेट को संबोधित किया।

पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना

 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक दौरे व कर्नाटक प्रचार के लिए गए थे, जिसके बाद आज शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर 14 तारीख को बैठक रखी गई है। 15 मई को शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा और नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हिमाचल में तापमान के हाल, कब बिगड़ेगा मौसम-येलो अलर्ट क्यों जारी-पढ़ें

 

बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। 34 वार्डों में से 24 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 9 पर भाजपा और एक पर सीपीआईएम का प्रत्याशी जीता है। नगर निगम में अब कांग्रेस का मेयर और डिप्टी मेयर होगा। चुनाव परिणाम 2 मई को निकल चुके हैं। पर रिजल्ट के 8 दिन बाद भी मेयर और डिप्टी मेयर पर संशय बरकरार है।

हिमाचल: अप्रैल तक पहुंचे 55 लाख पर्यटक, इस बार रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

 

मेयर पद की दौड़ में छोटा शिमला वार्ड से जीते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से खास शामिल हैं। वहीं, नगर निगम में महिलाओं की ज्यादा संख्या के चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला को मेयर या डिप्टी मेयर में से एक पद देने की वकालत की है।

पालमपुर चोरी मामला : 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ-छानबीन जारी

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी, क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दे कर्नाटका में भी हावी रहे हैं, जिसको देखते हुए कर्नाटक की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ जाएगी। एग्जिट पोल भी कांग्रेस के पक्ष में ही आए हैं।

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

 

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने लोगों का जताया आभार

शिमला। नगर निगम शिमला पर कांग्रेस ने 10 साल बाद कब्जा कर लिया है। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 34 वार्डों में से 24 पर जीत दर्ज की है। भाजपा 9 वार्डों में जीतने में सफल रही हैं। साथ ही सीपीआईएम ने एक वार्ड में खाता खोला है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

भाजपा की पूर्व मेयर सत्या कौंडल संजौली चौक से चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस की ममता चंदेल ने हराया। कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत के बाद नगर निगम मेयर पर कांग्रेस पार्षद विराजमान होगा। छोटा शिमला से जीते सुरेंद्र मेयर पद प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

किसी वार्ड से कौन जीता

कांग्रेस प्रत्याशियों की बात करें तो कैंथू वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी कांता सुयाल, अन्नाडेल से उर्मिला कश्यप, टूटू से मोनिका भारद्वाज, मजयाट से अनिता शर्मा, बालूगंज से दीप थापा, कच्चीघाटी से किरण शर्मा, टूटीकंडी से उमा कश्यप, नाभा से सिमी नंदा, राम बाजार से सुषमा कुठियाल, लोअर बाजार से उमंग बंगा, जाखू से अतुल गौतम, बेनमौर से शीनम कटारिया, इंजनघर से अंकुश वर्मा, संजौली चौक से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी, शांति विहार से विनीत शर्मा, भट्टाकुफर से नरिंद्र ठाकुर, सांगटी से कुलदीप ठाकुर, मल्याणा से शांता वर्मा, छोटा शिमला से सुरिंद्र चौहान, विकासनगर से रचना भारद्वाज, कंगनाधार से राम रत्न शर्मा, खलीणी से चमन प्रकाश और कलोग से अलोक पठानिया जीते हैं।

पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: पहले हक की जीती लड़ाई, अब चुनाव में विजयी पाई 

भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान, रुल्दूभट्टा से सरोज ठाकुर, फागली से कल्याण धीमान, कृष्णानगर से बिट्टू कुमार, उप्पर ढली से कमलेश मेहता, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, कसुम्पटी से रचना, पटियोग से आशा शर्मा और न्यू शिमला से निशा ठाकुर जीती हैं। समरहिल से सीपीआीएम प्रत्याशी विरेंद्र ने जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम जीत पर शिमला की जनता का आभार जताया है। चुनाव पार्टी चिन्ह पर हुए हैं। लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों आदि के पक्ष में वोट किया है। कांग्रेस 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी की नगर निगम बनाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने इस जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है उसके लिये वह इन सब की आभारी हैं।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनाव के मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाव में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

हिमाचल: 8वीं, मैट्रिक पास हों या बीटेक-एमबीए, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरियां- न गवाएं मौका

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव : मतगणना शुरू, 7 टेबल पर 4 राउंड में होगी

एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए लगाया

शिमला। शिमला नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। शहर के छोटा शिमला स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए है। हर टेबल पर तीन-तीन अधिकारी गिनती करेंगे। सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना होगी।

पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती होगी। 5 दर्जन मतगणना कर्मियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं एजेंट मतगणना होने तक अंदर रह सकते हैं। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन लेने जाने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने भी स्ट्रांग रूम और परिसर के चारों ओर से सुरक्षा कड़ी की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि नगर निगम शिमला के 34 वार्डों की मतगणना पांच राउंडों में पूरी होगी। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 7, दूसरे राउंड में 8 से 14, तीसरे राउंड में 15 से 21, चौथे राउंड में 22 से 28 और पांचवें और अंतिम राउंड में 29 से 34 वार्ड की मतगणना होगी। इन 34 वार्डों में करीब 149 बूथों के करीब 55,662 वोटों की गिनती होगी।

 

Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला नगर निगम के लिए ‘आप’ ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो होगा तैयार

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और सीपीआईएम के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को शिमला के मालरोड से आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया, जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह मौजूद रहे और मालरोड से चुनाव प्रचार की शुरूआत की और शिमला के सभी 34 वार्डों पर चुनाव लड़ने की बात कही।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है और साफ छवि वालों को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। आज मालरोड से चुनाव प्रचार शुरू किया गया है और घर-घर जा कर लोगों को भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो भी तैयार करेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। 300 यूनिट बिजली देने की जगह बिजली ही मंहगी कर दी है। भाजपा व कांग्रेस आम जनता पर टैक्स लगाने का काम कर रही है। शिमला पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। पार्किंग तक कि व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है और कूड़े तक के पैसे लोगों से वसूले जाते हैं। यदि आम आदमी नगर निगम पर काबिज होती है तो शिमला के लोगों को टैक्स से राहत देने का सबसे पहले काम किया जाएगा और लोगों को मूलभूत सेवाओं को फ्री दिया जाएगा।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

बजट सत्र : शिमला MC वार्ड मामले को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या कम करने को लेकर भारी हंगामा हुआ। मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के जवाब से अंसतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी- पढ़ें

बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के सदस्यों ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत शिमला नगर निगम (MC) में वार्डों की संख्या कम करने का मामला सदन में उठाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने जल्दबाजी में बिना चर्चा के शिमला MC में वार्डों की संख्या को कम कर दिया है।

बजट सत्र : शिमला MC वार्ड मामले को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या 41 से 34 करने को एक दिन में बिल लाया गया और दूसरे दिन इसे पास कर दिया गया।​​ गौरतलब है कि विपक्ष ने पिछले कल आउटसोर्स के मुद्दे पर सरकार को घेरा था।

चर्चा को मंजूरी न मिलने से खफा विपक्ष के सदस्यों ने सदन में ही जमकर नारेबाजी की थी और सदन से वॉकआउट किया था। आज भी विपक्ष के तेवर कड़े नजर आए हैं। आज शिमला नगर निगम वार्डों की संख्या कम करने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा।

ऊना में सड़क हादसा : देहरा निवासी महिला की गई जान, दो घायल

पेपर लीक मामला : HPSSC के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Technology Shimla

इलेक्ट्रिक वाहन: शिमला में खुलेंगे 5 चार्जिंग स्टेशन, 3 कंपनियों से करार

सरकार प्रदेश में लागू करेगी इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही शहर में पांच चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए तीन कंपनियों के साथ करार कर लिया है। जल्द ही इन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि शिमला को प्रदूषण मुक्त बनाने व खर्चा कम करने के लिए शहर में पांच चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन खोलने को लेकर स्थान चयनित कर लिए हैं। सरकार ने भी इसके लिए निर्देश दिए हैं। राजस्थान की कंपनी शहर में दो स्टेशन खोलेगी। इसमें एक नगर निगम की टूटीकंडी पार्किंग जबकि दूसरा बालूगंज में खोला जाएगा।
 इसी तरह ईएसएल कंपनी आईजीएमसी नाले के पास बनी नगर निगम पार्किंग और ढींगरा इस्टेट बालूगंज में चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। वहीं, तीसरी कंपनी सनफ्यूल चौड़ा मैदान में चार्जिंग स्टेशन बनाएगी।  सरकार ने भी इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही अन्य चार्जिंग से चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड और खरीद को देखते हुए शहर में पांच स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। आशीष कोहली ने कहा कि जल्द ही शहर में चार्जिंग की सुविधा मिलने से शहरवासियों के साथ साथ सैलानियों को भी फायदा होगा। बता दें कि
सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को लागू करने के लिए कदमताल शुरू की है। हाल ही में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा था कि परिवहन विभाग के घाटे को कम करने के लिए यह पॉलिसी कारगर साबित होगी। एचआरटीसी भी इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के साथ ही अन्य विभाग भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें