Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

ईवीएम में प्रत्याशियों के चिन्ह का स्थान बदलने का जड़ा आरोप

शिमला। नगर निगम चुनाव शिमला को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मतदान के दिन आज नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने ईवीएम मशीन में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दी गई है। छोटा शिमला और कंगना धार वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए गए हैं।

सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निगम चुनाव में धांधली कर रही है। अभी तक किसी भी चुनाव में ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए ईवीएम मशीन के अंदर भाजपा के चुनाव चिन्ह के स्थान बदल दिए हैं।

कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

 

वार्ड नंबर 18 छोटा शिमला में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भाजपा उम्मीदवार पहले नंबर पर हैं और भाजपा उम्मीदवार द्वारा डमी बैलेट बनाकर इसको लेकर प्रचार भी किया गया, लेकिन आज जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो मशीनें खोली गई तो भाजपा के उम्मीदवार जोकि पहले स्थान से थे उन्हें उठाकर दूसरे स्थान पर रखा गया और कांग्रेस के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से उठाकर पहले स्थान पर पहुंचाया गया।

धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

 

कांग्रेस द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यही नहीं कंगना धार में भी भाजपा के उम्मीदवार रेनू चौहान जोकि तीसरे नंबर पर थी, उनको चौथे नंबर पर कर दिया गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दी गई है।

कांगड़ा: HRTC की बस हादसे का शिकार, 50 लोग थे सवार

 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को कांग्रेस की सरकार पहले दिन से ही प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा इसको लेकर आवाज उठाती आ रही है। वार्ड नंबर 28 के प्रत्याशी को जब चिन्ह जारी किया तो चुनाव आयोग ने कहा कि आपका चिन्ह ईवीएम पर नंबर एक पर होगा। कांग्रेस का चिन्ह नंबर तीन पर था। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उसी तरह है। ईवीएम रखी गई तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी का एक की जगह दो पर कर दिया गया। कांग्रेस का चिन्ह नंबर एक पर कर दिया। वार्ड कंगनाधार में भी ऐसा हुआ है।

 

ईवीएम में प्रत्याशियों का स्थान बदलने के भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने छोटा शिमला में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला की जनता पढ़ी लिखी है और अच्छी तरह जानती है कि किस पार्टी को वोट डालना है। नाम ऊपर और नीचे करने से क्या होगा। सब चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से होता है। जबसे चुनावी प्रक्रिया चली है उनकी चुनाव आयोग से बात तक नहीं हुई है। भाजपा के यह आरोप निराधार हैं।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव : फर्जी वोट की शिकायत लेकर SDM के पास पहुंची भाजपा

चुनाव सही और निष्पक्ष हो ये सुनिश्चित करवाने की मांग

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा लगातार कांग्रेस पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगा रही है। इसको लेकर आज भाजपा SDM के दर पहुंची है। भाजपा ने SDM को शिकायत सौंपी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि चुनाव के लिए भारी संख्या में फर्जी वोटर बनाए जा रहे हैं।

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

शिमला में मंत्रियों की कोठी के पते पर भी भारी संख्या में वोट बन रहे हैं, जबकि इन कोठियों में इतने लोग नहीं रहते हैं। भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि नगर निगम के चुनाव सही और निष्पक्ष हो ये सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम के वार्डों में बड़ी संख्या में वोट बनाने के लिए आवेदन किया जा रहा है।

हिमाचल में IAS और HAS के तबादले : दो जिलों के डीसी-चार SDM बदले

शिमला नगर निगम के कई वार्डों में मंत्रियों के घरों के पते पर बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा है और वोट का आवेदन करते समय जो लोग उस वोट को वेरीफाई कर रहे हैं, उनका वोट अभी सप्लीमेंट सूची में प्रकाशित नहीं हुआ है। भाजपा ने मांग की है कि ऐसे आवेदनों को खारिज किया जाए।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला नगर निगम के लिए ‘आप’ ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो होगा तैयार

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और सीपीआईएम के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को शिमला के मालरोड से आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया, जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह मौजूद रहे और मालरोड से चुनाव प्रचार की शुरूआत की और शिमला के सभी 34 वार्डों पर चुनाव लड़ने की बात कही।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है और साफ छवि वालों को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। आज मालरोड से चुनाव प्रचार शुरू किया गया है और घर-घर जा कर लोगों को भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो भी तैयार करेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। 300 यूनिट बिजली देने की जगह बिजली ही मंहगी कर दी है। भाजपा व कांग्रेस आम जनता पर टैक्स लगाने का काम कर रही है। शिमला पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। पार्किंग तक कि व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है और कूड़े तक के पैसे लोगों से वसूले जाते हैं। यदि आम आदमी नगर निगम पर काबिज होती है तो शिमला के लोगों को टैक्स से राहत देने का सबसे पहले काम किया जाएगा और लोगों को मूलभूत सेवाओं को फ्री दिया जाएगा।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस से टिकट के लिए 200 से ज्यादा आए आवेदन

प्रतिभा बोलीं- सशक्त उम्मीदवारों को ही दी जाएगी प्राथमिकता

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। आज आवेदन का आखिरी दिन था। दोपहर तक 200 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। निगम चुनाव में प्राप्त आवेदनों में सशक्त उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

हिमाचल में सुबह और शाम की मेहमान ठंड, 9 अप्रैल से इन क्षेत्रों में बिगड़ सकता है मौसम

प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब छंटनी प्रक्रिया के बाद सशक्त उम्मीदवारों, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव एक साल देरी से हो रहे हैं, जिसके पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा रही है। अब जब चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, जिस तरह शिमला में जनता ने कांग्रेस पार्टी को आपार जन समर्थन दिया है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से आएगी।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

शिमला नगर निगम के लिए 13 , 17 व 18 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 19 अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 21 अप्रैल को रखी गई है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 2 मई को होगा। चुनावी प्रक्रिया 6 मई को पूरी हो जाएगी। मतों की गणना 4 मई को होगी। चुनाव में 34 वार्डों में 86 हजार 650 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शहर में कुल 149 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें