Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने टिकट को मांगे आवेदन, भाजपा को फैसले का इंतजार

ewn24news choice of himachal 07 Apr,2023 11:27 pm

    दोनों ही पार्टियां जीत के कर रहीं दावे

    शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव का ऐलान होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने नगर निगम में काबिज होने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने चुनाव प्रभारी, वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी चुनाव समितियों का गठन कर दिया है। दोनों ही पार्टियां नगर निगम पर जीत के अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं तो इसके लिए जुबानी जंग भी तेज हो गई है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आवेदन मांगें हैं तो भाजपा कोर्ट के फैसले के इंतजार में है।
    संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

     

    कांग्रेस नेता व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। कमेटियों का गठन कर लिया गया है। तजिंदर पाल बिट्टू को ऑब्जर्वर और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं, उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नाम तय कर हाईकमान को भेजे जाएंगे। छाजटा ने फर्जी वोट बनाने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के हथकंडे भाजपा अपनाती है। पूर्व भाजपा सरकार में नगर निगम वार्डों की संख्या इसी मकसद से बढ़ाई थी, फर्जी तरीके से चुनाव नहीं जीते जा सकते हैं। शहर की जनता सब जानती हैं।
    हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

    वहीं, भाजपा मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि 34 वार्डों में प्रवासी प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस 2017 की वोटर लिस्ट पर चुनाव करवा रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव से डरी है, रोस्टर की घोषणा से यह साफ हो गया है। 9 अप्रैल को प्रांत के सह प्रभारी बैठक करेंगे। वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने का फैसला भी हाईकोर्ट में सुरक्षित है, जैसे ही यह आता है, भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करेगी।
    हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



    CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather