Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla business State News

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

केवल नॉन-एसी बसों में ही होगी अनुमति
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने लगेज पॉलिसी को लेकर आदेश जारी किए हैं। HRTC ने यात्रियों के साथ और उनके बिना सामान, सब्जियां, फल, फूलों के बक्से और अन्य सामान ले जाने के लिए माल ढुलाई शुल्क के संबंध में पिछले और 6 नवंबर 2023 तक जारी किए गए संशोधनों को शामिल करते हुए आदेश जारी किए हैं।
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
HRTC बसों में बच्चों की ट्रॉली और ट्राई साइकिल यात्री के साथ फ्री होगी। बिना यात्री के एक यात्री किराया का 1/4 भाग किराया लगेगा। यात्री के साथ व्हील चेयर का भी शुल्क नहीं लगेगा। बिना यात्री के एक यात्री किराया का 1/4 भाग शुल्क देना होगा।
यात्री के साथ  तीन लैपटॉप का कोई किराया नहीं लगेगा। तीन से अधिक पर एक यात्री किराए का 1/4 भाग लगेगा।
बिना यात्री के एक यात्री किराए के बराबर शुल्क देना होगा। यात्री के साथ एक सेब गिफ्ट बॉक्स फ्री होगा। एक से अधिक पर 1/4 भाग किराया अदा करना होगा। बिना यात्री के एक यात्री का आधा किराया लगेगा। सेब का फुल बॉक्स एक भी फ्री होगा। एक से अधिक पर आधा किराया लगेगा।
बिना यात्री के एक यात्री किराए के बराबर किराया देना होगा। एक यात्री अपने साथ एक सेब गिफ्ट पैक या फुल बॉक्स ले जा सकता है। अगर कोई यात्री दोनों ले जा रहा होगा तो सेब फुल बॉक्स फ्री होगा।
यात्री के साथ 30 किलो तक सामान फ्री होगा। किसी भी साइज के टू बैगेज भी फ्री होंगे। 15 किलोग्राम से अधिक वजन वाले किसी भी आकार के प्रत्येक अतिरिक्त सामान के लिए एक यात्री किराए का 1/4 हिस्सा और मुफ्त सामान या सामग्री के अतिरिक्त सामग्री के मामले में, सामग्री दरों पर किराया लिया जाएगा।
केवल HRTC नॉन-एसी (Non AC) बसों में यात्रियों के साथ पालतू जानवरों के परिवहन की अनुमति होगी। यदि कोई यात्री HRTC एसी (AC) बसों में पालतू जानवरों का परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो कंडक्टर/निरीक्षण के कर्मचारियों द्वारा ऐसे यात्री से एसी बस के एक यात्री किराए के दो गुना के बराबर जुर्माना वसूला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए HRTC के ऑफिशियल आदेश पढ़ें।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/hrtc-luggage-policy.pdf” title=”hrtc luggage policy”]

दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

जयराम बोले – कुल्लू अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद, हिमकेयर के तहत सामान की सप्लाई रुकी

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

शिमला में हाटी विकास मंच का बड़ा ऐलान : सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी

मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

निगम एसएमएस व ईमेल से  भेज रहा फीडबैक लिंक

शिमला। अगर आप हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) वोल्वो बस में सफर करते हैं तो यह खबर पूरी जरूर पढ़ें। अब आप यात्रा के दौरान चालक और परिचालक के व्यवहार के साथ ही बस में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया के हिसाब से एचआरटीसी प्रबंधन कमियों को दुरुस्त करेगा।

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

एचआरटीसी प्रबंक निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने वोल्वो बस के यात्रियों से यात्रा अनुभव लेने के लिए एसएमएस (SMS) व ईमेल (e-mail) के द्वारा फीडबैक लिंक भेजना प्रारंभ किया है।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता

इस फीडबैक लिंक के द्वारा वोल्वो बस के यात्री, यात्रा समाप्ति पर यात्रा के दौरान चालक व परिचालक के व्यवहार, बस की सफाई व्यवस्था के बारे में अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। प्रतिक्रिया के दौरान इन सभी पैमानों को एक से पांच स्टार रेटिंग में दर्शा सकते हैं।

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में हैं तैनात

 

इस व्यवस्था से एचआरटीसी (HRTC) को अपनी वोल्वो बस सेवाओं में चालक व परिचालक के व्यवहार को सुधारने व सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इसलिए एचआरटीसी (HRTC) सभी वोल्वो बस यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे एसएमएस और ईमेल के द्वारा भेजे गए फीडबैक लिंक के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया देकर सहयोग करें।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

धर्मशाला। हम आपको धर्मशाला से अनूपगढ़ एचआरटीसी (HRTC ) बस रूट की जानकारी देंगे। धर्मशाला डिपो का यह बस रूट पौंग बांध विस्थापितों के लिए राजस्थान जाने के काफी महत्वपूर्ण है।

राजस्थान में मुरब्बा आदि के काम के लिए जाने वालों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया करवाता है। इसके अलावा यह रूट जालंधर, मोगा और गंगानगर के लिए भी सीधी बस सुविधा मुहैया करवाता है।

किन्नौर : उरणी-मीरू सड़क संपर्क मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, मार्ग अवरुद्ध

बस वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, गंगानगर चलती है। धर्मशाला से शाम 4 बजकर 10 मिनट पर चलकर करीब 15 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर कर बस सुबह साढ़े आठ बजे अनूपगढ़ पहुंचती है। वहीं, अनूपगढ़ से शाम 4 बजकर दस मिनट पर चल कर करीब 15 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर सुबह साढ़े सात बजे के करीब धर्मशाला पहुंचती है।

हिमाचल : परिवार के साथ घूमने आया उत्तराखंड का व्यक्ति पहाड़ी से गिरा, गई जान

 

धर्मशाला से अनूपगढ़ रूट की बात करें तो धर्मशाला से बस शाम 4 बजकर 10 मिनट पर चलती है। कांगड़ा से 4 बजकर 40 से पांच बजे के बीच, जवालामुखी से करीब 5 बजकर 40 मिनट पर, देहरा से 6 बजे के करीब, होशियारपुर से रात करीब 9 बजकर 30 मिनट, जालंधर से 11 बजकर 30 मिनट रात और मोगा से रात 12 बजकर 30 मिनट पर चलती है। गंगानगर से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर चलने के बाद सुबह करीब 8 अनूपगढ़ पहुंचती है।

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

अनूपगढ़ से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर चलती है। सात बजकर 40 मिनट पर गंगानगर से चलती है। रात करीब अढ़ाई बजे जालंधर से चलती है। ज्वालाजी से सुबह 6, कांगड़ा से सुबह सात बजे चलकर साढ़े सात और 7 बजकर 45 मिनट के बीच धर्मशाला पहुंचती है।

किराए की बात करें तो धर्मशाला से होशियारपुर 270 रुपये, धर्मशाला से जालंधर 326, मोगा तक 426, गंगानगर के 664 और धर्मशाला से अनूपगढ़ के 791 रुपये लगते हैं। कांगड़ा से अनूपगढ़ के करीब 750, देहरा से अनूपगढ़ के करीब 647 रुपये किराया लगता है। कांगड़ा से जालंधर 285, ज्वालाजी से जालंधर 208 और देहरा से जालंधर के 182 रुपये लगते हैं।

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HRTC के बेडे़ में शामिल होंगी टाइप-1 की 75 ई-बसें, अगले माह जारी होगा LOA

मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवहन विभाग की मीटिंग में दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को वित्तीय घाटे से उबाारने के लिए राज्य सरकार इसमें व्यापक सुधार लाएगी। वे बुधवार देर सायं यहां परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से निगम को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाने, कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

 

उन्होंने कहा कि सुधार प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार निगम (HRTC) में चालकों और परिचालकों के रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसके माध्यम से राज्य के लोगों को सुगम और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

आयोग ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी-पढ़ें

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम (HRTC) में चरणबद्ध तरीके से डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) में बदला जा रहा है। वर्तमान में निगम के बेड़े में पहले से ही 95 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं और निकट भविष्य में इनकी संख्या में और वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि टाइप-1 की 75 ई-बसें खरीदने की योजना पर काम चल रहा है, जिसकी निविदाएं पहले ही जारी कर दी गई हैं।

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

 

इसके लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) अगले माह तक जारी होने की उम्मीद है। इन 75 ई-बसों के लिए मार्गों की पहचान कर ली गई है और चार्जिंग स्टेशनों सहित आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, निगम ने 225 डीजल बसों को टाइप-2 ई-बसों से बदलने के लिए मार्गों की पहचान की है।

हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल

 

बैठक के दौरान हमीरपुर में प्रस्तावित बस पोर्ट की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीबीएसएमडीए) द्वारा अगले दो वर्ष के भीतर इसे तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिले के नादौन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए परिवहन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

 

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें