Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी

शाम को धर्मशाला से है निकलती

हरिपुर। कांगड़ा जिला की देहरा और हरिपुर तहसील के आसपास के क्षेत्र के पौंग बांध विस्थापितों के लिए अच्छी खबर नहीं है। एचआरटीसी ने धर्मशाला से अनूपगढ़ बस रूट में कटौती कर दी है। अब बस गंगानगर तक ही जा रही है।

हिमाचल के ऊना जिला में दर्दनाक हादसा : दो मासूमों सहित जिंदा जली मां, पिता गंभीर

 

इसे पौंग बांध विस्थापितों में रोष है। मुरब्बे आदि के काम के लिए बस सेवा का प्रयोग करने वाले पौंग विस्थापितों का कहना है कि लंबे समय से धर्मशाला डिपो की बस धर्मशाला से अनूपगढ़ दौड़ रही है।

बस शाम को धर्मशाला से चलती है। अब ऐसी क्या नौबत आ गई कि रूट में कटौती कर निगम ने झटका दिया है। एचआरटीसी ने कटौती से संबंधित कोई सूचना भी नहीं दी।

हिमाचल मौसम अपडेट : कब और कहां बारिश व बर्फबारी की संभावना-जानें

 

बता दें कि यह बस पौंग बांध विस्थापितों को अनूपगढ़ जाने और आने में सुविधा प्रदान करती थी। देहरा और हरिपुर से जुड़े हुए पौंग बांध क्षेत्र के लोग इससे लाभ लेते हैं।

हरिपुर के नजदीकी भटोली फकोरियां गांव, बंगोली, नंदपुर व अन्य गांव के लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं। लोगों को सुविधा मिलती थी।

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : मौके पर मिली दो बंदूकें, किससे चली गोली जल्द होगा खुलासा

 

अब ये बस अनूपगढ़ से करीब 125 किमी पीछे तक ही जा रही है। अनूपगढ़ जाने वाले लोगों को गंगानगर में बस बदलनी पड़ रही है। पौंग बांध विस्थापित सुनील कुमार ने बस को दोबारा अनूपगढ़ तक चलाने की मांग की है।

एचआरटीसी डीएम धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि अभी गंगानगर से आगे बस खाली जा रही है‌, ऐसे में अस्थाई रूप से बस रूट में कटौती की है। ऐसे खाली बस ले जाकर भी क्या फायदा है।

जैसे ही आगे सवारियां हो जाएंगी बस को फिर अनूपगढ़ तक कर दिया जाएगा। बस का रूट धर्मशाला से अनूपगढ़ ही है‌।

शाहपुर : डढम्ब में युवक की मौ*त पर बवाल, तीन पुलिस कर्मी किए लाइन हाजिर

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद : पुलिस प्रशासन तैयार, 400 जवान होंगे तैनात

शिमला में कल से शुरू होगा आइस स्केटिंग का रोमांच, सफल रहा ट्रायल

 

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : हत्या का मामला दर्ज, विजय के साथ पहले भी हुआ था आरोपी का झगड़ा

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : लीची, अमरूद और अनार के नुकसान की नो टेंशन-सरकार ने किया कुछ ऐसा

देहरा : लोअर सुनहेत के जंगल में व्यक्ति की गोली लगने से गई जान, गए थे शिकार करने

HRTC पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ मोर्चा : 21 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

IGMC में छुट्टी पर जा रहे डॉक्टर, कहीं लोगों को न झेलनी पड़े परेशानी

धर्मशाला लाहौल-स्पीति छात्रा हत्याकांड : पकड़े गए दो युवकों को पुलिस रिमांड, होगी कड़ी पूछताछ
नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन
हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

धर्मशाला। हम आपको धर्मशाला से अनूपगढ़ एचआरटीसी (HRTC ) बस रूट की जानकारी देंगे। धर्मशाला डिपो का यह बस रूट पौंग बांध विस्थापितों के लिए राजस्थान जाने के काफी महत्वपूर्ण है।

राजस्थान में मुरब्बा आदि के काम के लिए जाने वालों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया करवाता है। इसके अलावा यह रूट जालंधर, मोगा और गंगानगर के लिए भी सीधी बस सुविधा मुहैया करवाता है।

किन्नौर : उरणी-मीरू सड़क संपर्क मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, मार्ग अवरुद्ध

बस वाया कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, गंगानगर चलती है। धर्मशाला से शाम 4 बजकर 10 मिनट पर चलकर करीब 15 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर कर बस सुबह साढ़े आठ बजे अनूपगढ़ पहुंचती है। वहीं, अनूपगढ़ से शाम 4 बजकर दस मिनट पर चल कर करीब 15 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर सुबह साढ़े सात बजे के करीब धर्मशाला पहुंचती है।

हिमाचल : परिवार के साथ घूमने आया उत्तराखंड का व्यक्ति पहाड़ी से गिरा, गई जान

 

धर्मशाला से अनूपगढ़ रूट की बात करें तो धर्मशाला से बस शाम 4 बजकर 10 मिनट पर चलती है। कांगड़ा से 4 बजकर 40 से पांच बजे के बीच, जवालामुखी से करीब 5 बजकर 40 मिनट पर, देहरा से 6 बजे के करीब, होशियारपुर से रात करीब 9 बजकर 30 मिनट, जालंधर से 11 बजकर 30 मिनट रात और मोगा से रात 12 बजकर 30 मिनट पर चलती है। गंगानगर से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर चलने के बाद सुबह करीब 8 अनूपगढ़ पहुंचती है।

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

अनूपगढ़ से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर चलती है। सात बजकर 40 मिनट पर गंगानगर से चलती है। रात करीब अढ़ाई बजे जालंधर से चलती है। ज्वालाजी से सुबह 6, कांगड़ा से सुबह सात बजे चलकर साढ़े सात और 7 बजकर 45 मिनट के बीच धर्मशाला पहुंचती है।

किराए की बात करें तो धर्मशाला से होशियारपुर 270 रुपये, धर्मशाला से जालंधर 326, मोगा तक 426, गंगानगर के 664 और धर्मशाला से अनूपगढ़ के 791 रुपये लगते हैं। कांगड़ा से अनूपगढ़ के करीब 750, देहरा से अनूपगढ़ के करीब 647 रुपये किराया लगता है। कांगड़ा से जालंधर 285, ज्वालाजी से जालंधर 208 और देहरा से जालंधर के 182 रुपये लगते हैं।

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur Kangra Mandi State News

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

बहुत महत्वपूर्ण है HRTC का यह रूट- जानिए डिटेल

कांगड़ा। आज हम आपको एचआरटीसी (HRTC) के एक और महत्वपूर्ण रूट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह बस मंडी जिला के हटली और सरकाघाट क्षेत्र के सेवारत सैनिकों को पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर व लद्दाख जाने के लिए सुविधा मुहैया करवाती है।

हिमाचल में निजी एजेंसी भरेगी पंप ऑपरेटर और बेलदार के पद-जानें डिटेल

इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए भी यह रूट फायदेमंद है क्योंकि उन्हे काम के लिए इस रूट का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है। यह HRTC बस रूट है पठानकोट से त्रिफालघाट। पठानकोट डिपो की साधारण बस वाया जसूर, नूरपुर, शाहपुर, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, भोटा, लदरौर, जाहू और बलद्वाड़ा होकर जाती है।

पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना
ये है बस की टाइमिंग

तो बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर पठानकोट से चलती है। करीब 10 बजे कांगड़ा पहुंचती और 10 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा से रवाना होती है। ज्वालाजी से 11 बजकर 38 औऱ नादौन से 12 बजकर 05 मिनट पर रवाना होती है। हमीरपुर में 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचती है और करीब डेढ़ बजे त्रिफालघाट के लिए रवाना होती है।

CRPF में सब इंस्पेक्टर और ASI की निकली है भर्ती, नहीं किया आवेदन तो जल्द करें

लदरौर में बस 2 बजकर 48, जाहू में 4 बजे और त्रिफालघाट में शाम साढ़े चार और 5 बजे के बीच पहुंचती है। त्रिफालघाट से अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे पठानकोट के लिए रवाना होती है। जाहू से सुबह 6, हमीरपुर से सुबह सात बजकर 50 मिनट पर चलती है। कांगड़ा में सुबह करीब 10 बजे पहुंचती है। पठानकोट दोपहर 2 बजे पहुंचने का टाइम है।

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार
ये रहेगा किराया

किराए की बात करें तो पठानकोट से त्रिफालघाट के 488 रुपए लगते हैं। पठानकोट कांगड़ा के 191, पठानकोट ज्वालाजी के करीब 253 , नादौन के करीब 279 और हमीरपुर के 353 रुपए लगते हैं। वहीं, जाहू के लिए करीब 440 रुपए किराया लगता है।

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने की सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

लाहौल स्पीति के कोकसर में चट्टान से गिर कर पर्यटक महिला घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

ज्वालाजी से वृंदावन बस सेवा : ये है पूरा रूट और समय, पढ़ें खबर

ज्वालाजी। हिमाचल के कांगड़ा जिला के ज्वालाजी से वृंदावन एचआरटीसी बस सेवा का लाभ बहुत लोग उठा रहे हैं। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हर वर्ष लाखों लोग मां की ज्योतियों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह बस सेवा ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जो विभिन्न राज्यों से इन मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए आते हैं। भक्त इस रूट से ज्वालाजी से वृंदावन सफर कर रहे हैं। बस के रूट और समय को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस बस का पूरा रूट …

हमीरपुर : लगने वाला है रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी नौकरी

बस दिल्ली कश्मीरी गेट सराय काले खां, फरीदाबाद, होडल, कोसी भी जाती है। पहले बस दिल्ली न जाकर बाहर से ही वृंदावन के लिए निकलती थी।

बस का रूट अब ज्वालाजी-वृंदावन वाया नादौन, धनेटा, बंगाणा, ऊना, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल व कोसी हो गया है।

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया
ये है टाइमिंग

बस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ज्वालाजी से रवाना होती है। रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ से चलती है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पहुंचती है। फिर दिल्ली से चलकर 9 बजे सुबह वृंदावन पहुंचती है। नादौन से शाम सात बजे और ऊना से रात 9 बजकर 15 मिनट पर वृंदावन के लिए चलती है।

वृंदावन से बस शाम 6 बजे ज्वालाजी के लिए निकलती है। रात 10 बजकर 30 मिनट पर आईएसबीटी दिल्ली से रवाना होती है। सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चंडीगढ़ से चलती है। सुबह 6 बजे ऊना पहुंचती है। नादौन में सुबह 8 और ज्वालाजी 8 बजकर 15 मिनट पर पहुंचती है। बस का किराया करीब 800 रुपए प्रति यात्री है।

कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
SCHEDULE:
•Jawalaji (Dep.) 6:30 pm
•Nadaun (Dep.) 7:00 pm
•Una (Dep.) 9:15 pm
•Chandigarh-17 (Dep.) 12:30 am
•Delhi ISBT (Arr.) 5:30 am
•Vrindavan (Arr.) 9:00 am
RETURN SCHEDULE:
•Vrindavan (Dep.) 6:00 pm
•Delhi ISBT (Dep.) 10:30 pm
•Chandigarh-43 (Dep.) 3:30 am
•Una (Arr.) 6:00 am
•Nadaun (Arr.) 8:00 am
•Jawalaji (Arr.) 8:15 am

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट

जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है हिमधारा बस

जोगिंद्रनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर से दिल्ली कम किराए में एसी बस में सफर करें। जी हां आज हम आपको जोगिंदरनगर- दिल्ली वाया पधर, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, स्वारघाट, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला और पानीपत हिमधारा एसी बस रूट के बारे जानकारी दे रहे हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी और आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आगे सर्दियों में दिल्ली व चंडीगढ़ जाने व दिल्ली से मंडी, जोगिंदरनगर आने के लिए सही रूट रहेगा।

मंडी: सीटू का राज्य सम्मेलन शुरू, 65 यूनियनों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

जोगिंदरनगर डिपो की यह बस जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है। मंडी से साढ़े आठ, सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट, बिलासपुर से 10 बजकर 45(पैंतालीस) मिनट, कीरतपुर से दोपहर 1 बजे, रोपड़ से 1 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 17 (सत्रह) सेक्टर से तीन बजे, अंबाला से 5 बजकर 30 मिनट, करनाल से शाम 6 बजकर 30 मिनट, पानीपत से रात 7 बजकर 30 मिनट पर चलकर रात करीब आठ बजे दिल्ली पहुंचती है।

हिमाचल में 55 तहसीलदार ट्रांसफर, कौन कहां भेजा- पढ़ें खबर

हिमधारा एसी बस दिल्ली से सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर निकलती है। चंडीगढ़ 43 (तैंतालीस) सेक्टर से 10 बजकर 50 मिनट, रोपड़ से 11 बजकर 55 (पचपन) मिनट, स्वारघाट से दोपहर दो बजकर 30 मिनट, बिलासपुर से 3 बजकर 30 मिनट, घाघस से चार बजे, बरमाणा से 4 बजकर 30 मिनट, सुंदरनगर से पांच बजे, नेरचौक से 5 बजकर 15 मिनट, मंडी से 5 बजकर 30 मिनट, पदर से साढ़े छह बजे चलकर करीब साढ़े सात आठ बजे जोगिंदरनगर पहुंचती है।

किराए की बात करें तो जोगिंद्रनगर से दिल्ली हिमसुता वोल्वो से करीब चार सौ रुपए कम और साधारण बस से करीब दो सौ रुपए अधिक है। जोगिंदरनगर से दिल्ली का किराया करीब 1044 (चौंतालीस) रुपए है। चंडीगढ़ का छह सौ तिरेपन, अंबाला का 731 रुपए है। दिल्ली से बिलासपुर के करीब 716 रुपए लगेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें