Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla business State News

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

केवल नॉन-एसी बसों में ही होगी अनुमति
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने लगेज पॉलिसी को लेकर आदेश जारी किए हैं। HRTC ने यात्रियों के साथ और उनके बिना सामान, सब्जियां, फल, फूलों के बक्से और अन्य सामान ले जाने के लिए माल ढुलाई शुल्क के संबंध में पिछले और 6 नवंबर 2023 तक जारी किए गए संशोधनों को शामिल करते हुए आदेश जारी किए हैं।
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
HRTC बसों में बच्चों की ट्रॉली और ट्राई साइकिल यात्री के साथ फ्री होगी। बिना यात्री के एक यात्री किराया का 1/4 भाग किराया लगेगा। यात्री के साथ व्हील चेयर का भी शुल्क नहीं लगेगा। बिना यात्री के एक यात्री किराया का 1/4 भाग शुल्क देना होगा।
यात्री के साथ  तीन लैपटॉप का कोई किराया नहीं लगेगा। तीन से अधिक पर एक यात्री किराए का 1/4 भाग लगेगा।
बिना यात्री के एक यात्री किराए के बराबर शुल्क देना होगा। यात्री के साथ एक सेब गिफ्ट बॉक्स फ्री होगा। एक से अधिक पर 1/4 भाग किराया अदा करना होगा। बिना यात्री के एक यात्री का आधा किराया लगेगा। सेब का फुल बॉक्स एक भी फ्री होगा। एक से अधिक पर आधा किराया लगेगा।
बिना यात्री के एक यात्री किराए के बराबर किराया देना होगा। एक यात्री अपने साथ एक सेब गिफ्ट पैक या फुल बॉक्स ले जा सकता है। अगर कोई यात्री दोनों ले जा रहा होगा तो सेब फुल बॉक्स फ्री होगा।
यात्री के साथ 30 किलो तक सामान फ्री होगा। किसी भी साइज के टू बैगेज भी फ्री होंगे। 15 किलोग्राम से अधिक वजन वाले किसी भी आकार के प्रत्येक अतिरिक्त सामान के लिए एक यात्री किराए का 1/4 हिस्सा और मुफ्त सामान या सामग्री के अतिरिक्त सामग्री के मामले में, सामग्री दरों पर किराया लिया जाएगा।
केवल HRTC नॉन-एसी (Non AC) बसों में यात्रियों के साथ पालतू जानवरों के परिवहन की अनुमति होगी। यदि कोई यात्री HRTC एसी (AC) बसों में पालतू जानवरों का परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो कंडक्टर/निरीक्षण के कर्मचारियों द्वारा ऐसे यात्री से एसी बस के एक यात्री किराए के दो गुना के बराबर जुर्माना वसूला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए HRTC के ऑफिशियल आदेश पढ़ें।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/hrtc-luggage-policy.pdf” title=”hrtc luggage policy”]

दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

जयराम बोले – कुल्लू अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद, हिमकेयर के तहत सामान की सप्लाई रुकी

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

शिमला में हाटी विकास मंच का बड़ा ऐलान : सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी

मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news