Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : विस चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी 31 तक जमा करवाएं यात्रा भत्ता बिल

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने दी जानकारी
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान जिला कांगड़ा में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी/अधिकारी 31 जनवरी, 2023 तक अपने यात्रा भत्ता बिल जमा करवाना सुनिश्चित करें।
कांगड़ा जिला के 11 गांवों में खुलेंगे राशन डिपो, 16 तक करें ऑनलाइन आवेदन 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपने यात्रा भत्ता बिलों को अपने-अपने आहरण एवं संवितरण अधिकारी के माध्यम से सत्यापित करवाकर, अपने नियुक्ति पत्र की प्रति सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में 31 जनवरी तक जमा करवाएं, ताकि उनका भुगतान समय पर इसी वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान किया जा सके।
HPBose: 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण की अंतिम तिथि बढ़ी

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा जिला के 11 गांवों में खुलेंगे राशन डिपो, 16 तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति ने दी जानकारी

धर्मशाला। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कांगड़ा जिले के विभिन्न विकास खंडों के 11 गांवों में उचित मूल्य की दुकानों ( राशन डिपो) का आंबटन किया जाना है। इसे लेकर इच्छुक लोग अथवा संस्थाएं 16 फरवरी तक ऑनलाइन ओदवन कर सकते हैं।

HPBose: 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण की अंतिम तिथि बढ़ी

 

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि ये दुकानें  कांगड़ा जिला के विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत रिट उपरली, बासा और हडल, विकास खंड भवारना के अंतर्गत नगर निगम पालमपुर के चिम्बलहार, विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत करेरी, विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत कोलापुर और अमरोह, विकास खंड सुलह की ग्राम पंचायत सपरूहल और पुड़वा, विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत गुनेहड़ और विकास खंड देहरा की ग्राम पंचायत नौशहरा के विभिन्न गांवों के वार्डों में खोली जानी हैं।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

 

आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित http//emergingimachal.hp.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे और निर्धारित दिनांक के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल
ये हैं जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबंध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), जिस वार्ड में दुकान खेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नं0 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose: 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण की अंतिम तिथि बढ़ी

पहले 17 जनवरी निर्धारित की थी लास्ट डेट

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की टर्म एक परीक्षा से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

 

बता दें कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने सितंबर 2022 में संचालित की गई 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की टर्म एक परीक्षा से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई थी।

शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

 

इसे विभिन्न स्कूलों से प्राप्त आवेदनों/सिफारिशों के फलस्वरूप परीक्षार्थी हित को ध्यान में रखते हुए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 31 जनवरी तक बढ़ाया है। संबंधित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन कोई भी आवेदन मान्य नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस के दौरान दूरभाष नंबर 01892-242158 (पुनर्मूल्यांकन) और 01892 242122 (पुनर्निरीक्षण) पर संपर्क कर सकते हैं।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

शिमला। ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र से सम्मानित योद्धाओं के नाम पर किया है। इसमें हिमाचल के चार जांबाज शामिल हैं। यह देवभूमि और वीर भूमि हिमाचल के लिए किसी गौरव से कम नहीं है। इसमें प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर संजय कुमार और धन सिंह थापा के नाम पर अंडमान-निकोबार के तीन द्वीपों का नामकरण किया है।
शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि परमवीरों के नाम पर द्वीपों का यह नामकरण पूरे देश को हर्षित करने का अवसर है। वीरधरा हिमाचल के वीरों ने भी जब जब जरूरत पड़ी अपने पराक्रम से भारत भूमि की आन-बान-शान को बढ़ाया है। मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर संजय कुमार और धन सिंह थापा के नामों पर द्वीपों का नामकरण हर हिमाचली के लिए गौरव का विषय है।
मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी-कमांडर थे। जिन्होंने अक्टूबर-नवम्बर 1947 के भारत-पाक संघर्ष में हिस्सा लिया था। उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। वह परमवीर चक्र पाने वाले वे प्रथम व्यक्ति हैं। सोमनाथ शर्मा जी का जन्म 31 जनवरी 1923 को हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुआ था।

कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हिमाचल के पालमपुर निवासी जीएल बत्रा और कमलकांता बत्रा के घर 9 सितंबर 1974 को हुआ था। दो बेटियों के बाद दो जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। विज्ञान विषय में स्नातक करने के बाद विक्रम का चयन सीडीएस के जरिए सेना में हो गया। जुलाई 1996 में उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रवेश लिया।

दिसंबर 1997 में प्रशिक्षण समाप्त होने पर उन्हें 6 दिसम्बर 1997 को जम्मू के सोपोर नामक स्थान पर सेना की 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। उन्होंने 1999 में कमांडो ट्रेनिंग के साथ कई प्रशिक्षण भी लिए। पहली जून 1999 को उनकी टुकड़ी को कारगिल युद्ध में भेजा गया। हम्प व राकी नाब स्थानों को जीतने के बाद विक्रम को कैप्टन बना दिया गया।
कारगिल युद्ध में  चोटी 4875 पर कब्जे की जिम्मेदारी कैप्टन विक्रम और उनकी टुकड़ी को सौंपी गई।  कैप्टन विक्रम बत्रा ने एक संर्कीण पठार के पास से शत्रु के ठिकानों पर आक्रमण करने का निर्णय लिया। युद्ध में नजदीक से पांच शत्रु सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान वह गंभीर घायल हो गए। कई पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए।
जयराम बोले-OPS देना अच्छी बात, पर संस्थानों को बंद करना सही नहीं
वहीं, सूबेदार संजय कुमार का जन्म 3 मार्च 1976 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कलोल गांव में हुआ। जिन्होंने कारगिल युद्ध में एरिया फ्लैट टॉप पर कब्ज़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें 1999 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। संजय कुमार चार व पांच जुलाई को कारगिल में मस्को वैली प्वाइंट पर फ्लैट टॉप पर 11 साथियों के साथ तैनात थे। यहां दुश्मन ऊपर पहाड़ी से हमला कर रहा था। इस टीम में 11 साथियों में से दो शहीद हो चुके थे, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल थे।
संजय कुमार अपनी राइफल के साथ दुश्मनों से कड़ा मुकाबला कर रहे थे। उन्होंने कुछ पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराया। अचानक हुए हमले को देखते हुए पाकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए। संजय कुमार को भी तीन गोलियां लगी, इनमें दो उनकी टांगों में और एक गोली पीठ में लगी। घायल संजय कुमार को तत्काल सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिस तरह बहादुरी के साथ युद्ध भूमि में लड़े वैसे ही अस्पताल में मौत को हराकर ठीक होकर फिर सेना में सेवाएं देने लगे। बाद में उन्हें राइफलमैन से सूबेदार के पद पर पदोन्नति दी। परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता  संजय कुमार को एनडीए में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
कैप्टन विक्रम बत्रा सहित 21 परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप
धन सिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनके पिता पदम सिंह थापा क्षेत्री थे। थापा को 8 गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन में 28 अगस्त 1949 को शामिल किया गया था। मेजर धनसिंह थापा को 1962 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
1962 में शुरू हुए चीन-भारतीय युद्ध के दौरान चीन ने पैनगॉन्ग झील के उत्तर में सिरिजैप और यूल पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से घुसपैठ शुरू की थी। सिरिजैप 1, पांगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर 8 गोरखा राइफल्स की प्रथम बटालियन द्वारा स्थापित एक पोस्ट थी जो मेजर धन सिंह थापा की कमान में थी। जल्द ही यह पोस्ट चीनी सेनाओं द्वारा घेर लिया गया था। मेजर थापा और उनके सैनिकों ने इस पोस्ट पर होने वाले तीन आक्रमणों को असफल कर दिया।
थापा सहित बचे लोगों को युद्ध के कैदियों के रूप में कैद कर लिया गया था। हालांकि, युद्ध की समाप्ति पर उन्हें मुक्त भी कर दिया गया था। देश के लिए अपने महान कार्यों और अपने सैनिकों को युद्ध के दौरान प्रेरित करने के उनके प्रयासों के कारण उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, किन्तु वर्ष 1963 में उनके जीवित वापस आ जाने पर, आवश्यक संशोधन किये गए।
भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम बोले-OPS देना अच्छी बात, पर संस्थानों को बंद करना सही नहीं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला लिया है। जयराम ठाकुर ने पदभार संभालते ही सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दों को लेकर सदन के बाहर व अंदर जोरदार तरीके से अपनी बात रखेगा। सरकार के एक महीने के कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम हो गया है।

Breaking : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के निर्णय रद्द करने की जो शुरुआत की वो अच्छी शुरुआत नहीं है। आने वाले समय में पांच साल के फैसले भी रिव्यू किए जा सकते हैं। इस सरकार ने कुछ योजनाओं के नाम बदलने की शुरुआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बोर्डिंग स्कूल की जो योजना शुरू की थी, उसका नाम बदलकर सरकार अब राजीव गांधी के नाम पर कर रही है, जो स्वस्थ परंपरा नहीं है। नाम बदलकर योजनाएं चलाने का चलन अच्छा नहीं है।

कैप्टन विक्रम बत्रा सहित 21 परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

 

उन्होंने कहा कि ओपीएस (OPS) देना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए संस्थानों को बंद करना सही नहीं है। डीजल की कीमतों में वृद्धि कर गरीबों पर महंगाई का बोझ डाला गया है। कोविड के बावजूद बीजेपी की सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार से कम कर्ज लिया। एक तरफ सरकार सरकारी खजाना खाली होने की बात कह रही है, दूसरी ओर 6 सीपीएस बनाए गए हैं और अन्य लोगों को भी कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

 

सीमेंट फैक्ट्री विवाद को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि मामले को गंभीरता से ले और रास्ता निकाले, पहले की सरकारों ने भी मामले सुलझाए हैं। जब से यह सरकार सत्ता में आई है चारों ओर अव्यवस्था का आलम है। क्या ऐसी ही व्यवस्था परिवर्तन करने की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। संस्थानों में तालों के बाद सीमेंट फैक्ट्री में ताले लग गए, यह सरकार तालों की सरकार बन कर रह गई है।

CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: चार CPS विभागों के साथ अटैच, आदेश हुए जारी

दो को पहले ही सौंपी जा चुकी है जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने सीपीएस (CPS) मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल और किशोरी लाल को विभागों के साथ अटैच किया है। इस बारे आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट: शादी वालों के लिए टेंशन, कर लें जरूरी इंतजाम

 

जारी आदेशों में सीपीएस(CPS) मोहन लाल ब्राक्टा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विधि विभाग, सीपीएस (Chief Parliamentary Secretaries) उद्योग मंत्री के साथ संसदीय मामले विभाग और राजस्व मंत्री के साथ बागवानी विभाग में अटैच किया है। राम कुमार को मुख्यमंत्री के साथ टीसीपी, उद्योग मंत्री के साथ उद्योग और राजस्व मंत्री के साथ राजस्व विभाग में अटैच किया है।

CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

 

आशीष बुटेल को मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास, शिक्षा मंत्री के साथ एलीमेंटरी और हायर एजुकेशन विभाग के साथ अटैच किया गया है। किशोरी लाल को कृषि मंत्री के साथ पशुपालन विभाग, पंचायती राज मंत्री के साथ ग्रामीण और पंचायती राज विभाग के साथ अटैच किया है। सीपीएस (CPS) सुंदर सिंह ठाकुर और संजय अवस्थी को पहले ही विभागों के साथ अटैच कर दिया गया है।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: शादी वालों के लिए टेंशन, कर लें जरूरी इंतजाम

23 जनवरी से बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज

शिमला। हिमाचल में शादियों का सीजन चला हुआ है। आगे कई आयोजन होने हैं। पर मौसम की अपडेट शादी वालों के लिए टेंशन भरी है। क्योंकि अपडेट के अनुसार हिमाचल में 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में जिन घरों में शादियां हैं, उन्हें सलाह है कि बारिश से बचने के इंतजाम कर लें।

CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

हिमाचल में आज भी मौसम साफ बना हुआ है। पर 23 जनवरी से मौसम करवट बदल सकता है। 23 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद 24, 25, 26, 27 और 28 जनवरी को अधिकांश स्थानों बर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

 

23, 24 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मैदानी और निचली पहाड़ियों में एक-दो स्थानों पर 23 और 24 जनवरी को गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

आधी रात को दो IPS बदले-दो को नई तैनाती, गांधी होंगे एसपी शिमला

चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में एक-दो स्थानों पर 24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन की संभावना जताई है।

सीएम सुक्खू आज दिल्ली की पकड़ेंगे राह, 24 को लौटेंगे हमीरपुर

 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में हल्का हिमपात हुआ है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Jobs/Career

CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

भरे जाने हैं 1,458 पद, हेड कांस्टेबल के 1315 पद

नई दिल्ली। सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) में भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द करें। एएसआई (स्टेनो) (ASI Steno) और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (Head Constable Ministerial) के पदों को आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। आवेदन की अंतिम तिथि को तीन दिन शेष बचे हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जनवरी है।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

बता दें कि सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनो) (ASI Steno) और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (Head Constable Ministerial) के 1,458 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। एएसआई स्टेनो के 143 पद भरे जाने हैं। हेड कांस्टेबल के 1315 पदों पर भर्ती होगी। यह पद महिला और पुरुष दोनों से भरे जाएंगे।

SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

 

CRPF में भरे जाने वाले इन पदों के लिए आयु 18 से 25 साल चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

 

इन पदों के लिए 4 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ(CRPF) की वेबसाइट http://www.crpfindia.com और www.crpf.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 15 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 22-28 फरवरी के बीच होना प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और नाहन में परीक्षा केंद्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए सीआरपीएफ की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक…

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career State News

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

देश में 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशिक्षु विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरे देश में करीब 9 हजार पदों पर भर्ती होगी। उत्तर क्षेत्रीय कायाालय, नई निल्ली, के अधीन मंडल कार्यालयों में करीब 1,216 पद भरे जाने हैं।

SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

हिमाचल में LIC मंडल कार्यालय शिमला के तहत 75 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 30 अनारक्षित पद होंगे। एससी के लिए 17 व एससी बैकलॉग 6, एसटी के लिए 2, ओबीसी के लिए 13, बैकलॉग का और पांच पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित होंगे।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

LIC में प्रशिक्षु विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी डेट 10 फरवरी रहेगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च 2023 और मुख्य परीक्षा 8 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट https://licindia.in/Bottom-Links/careers पर दिए गए
लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

आयु के बात करें तो न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी कि 1 जनवरी 2023 को उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले और 1 जनवरी 2002 के बाद न हुआ हो। अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/NZ-हिनदी-Notification-of-ADO-2022-23.pdf”]

LIC की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक…

https://licindia.in/Bottom-Links/Careers/Recruitment-of-Apprentice-Development-Officer-22-2

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

आधी रात को दो IPS बदले-दो को नई तैनाती, गांधी होंगे एसपी शिमला

इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने आधी रात को चार आईपीएस (IPS) का तबादला किया है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा संजीव गांधी को एसपी शिमला लगाया गया है।

सीएम सुक्खू आज दिल्ली की पकड़ेंगे राह, 24 को लौटेंगे हमीरपुर

वहीं, एसपी शिमला के पद पर तैनात IPS डॉ. मोनिका को कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा के पद पर तैनाती दी है।

इसके अलावा नए पदोन्नत डीआईजी गुरदेव चंद को डीआईजी टीटीएंडआर शिमला लगाया गया है। तैनाती का इंतजार कर रही IPS साक्षी वर्मा कार्तिकेयन को एसपी कुल्लू के पद पत तैनाती दी है।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें