Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला में सीपीएस आशीष बुटेल ने भरा नामांकन, डिटेल में पढ़ें खबर

कांगड़ा से Substitute Candidate के तौर पर किया दाखिल

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन था। धर्मशाला में आज सीपीएस आशीष बुटेल ने कांग्रेस की तरफ से Substitute Candidate के तौर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा के लिए नामाकन भरा है।

बता दें कि कांग्रेस ने आनंद शर्मा को कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। आनंद शर्मा ने 9 मई को नामांकन भर दिया है। आज आशीष बुटेल ने कांग्रेस की तरफ से Substitute Candidate के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बोले- धर्मशाला की जनता अपने लिए करेगी वोट

वहीं,  धर्मशाला में कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट के लिए अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीवन कुमार ने नामांकन दाखिल किया। कांगड़ा- चंबा लोकसभा सीट के लिए ही राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रत्याशी के तौर पर भुवनेश कुमार ने नामांकन भरा।

धर्मशाला में सुक्खू का तंज, सुधीर पैसे बांटे तो ले लेना, ये जनता का है पैसा

वहीं, कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के लिए राष्ट्रीय समाज दल के प्रत्याशी देव राज और आजाद प्रत्याशी के तौर पर एडवोकेट संजय शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।

हिमाचल : एलाइड, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर सहित इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी 

दूसरी तरफ सुरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम चंद गांव बाघनी डाकघर सिद्धबाड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बोले- धर्मशाला की जनता अपने लिए करेगी वोट

दाड़ी मेला ग्राउंड में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांगड़ा से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा की मौजदूगी में नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन के बाद दाड़ी मेला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, आनंद शर्मा आदि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

धर्मशाला में सुक्खू का तंज, सुधीर पैसे बांटे तो ले लेना, ये जनता का है पैसा

अगर हम ऐसा कहें कि कांग्रेस ने एक दुकानदार को टिकट दी है तो यह भी गलत न होगा। धर्मशाला नगर निगम को वार्ड नंबर 10  शामनगर के निवासी 51 देवेंद्र जग्गी जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कचहरी अड्डा धर्मशाला में दुकान चलाते थे, लेकिन दुकान से ज्यादा उन्होंने जनसेवा को तवज्जो दी। वर्ष 2000 में उन्होंने मंत पंचायत से उपप्रधान का चुनाव लड़ा और जीते।

हिमाचल : एलाइड, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर सहित इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी 

इसके बाद वह पार्षद रहे। नगर निगम धर्मशाला के पहले डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। मेयर के पद पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। देवेंद्र जग्गी धर्मशाला से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदारों में रहे हैं,  लेकिन उन्होंने खुले मंच से टिकट नहीं मांगी और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी, उसे बखूबी निभाया।

अब कांग्रेस ने उन्हें धर्मशाला से टिकट दी है। इससे कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। इसका उदाहरण दाड़ी मेला ग्राउंड में आज देखने को मिल गया है।

हिमाचल : असिस्टेंट लाइब्रेरियन की उत्तर कुंजी जारी, 9 को हुई थी परीक्षा 

मीडिया से बातचीत में धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता जरूर अपने लिए वोट करेगी और जिस व्यक्ति ने धोखा दिया है, उसे आईना दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर धर्मशाला की जनता उन्हें मौका देती है तो धर्मशाला के चौक के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानी दल बहादुर दुर्गा मल के नाम का चौक को लेकर मजाक किया गया। लुगड़ू की प्रतिमा लगाकर उसे लुगड़ू चौक बना दिया।

हिमाचल : सात दिन मैदानी क्षेत्रों के लोग भूल जाएं बारिश, सताएगी गर्मी 

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जनसभा में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पूर्व विधायक को आइना दिखाया है। सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर दी। इससे धर्मशाला की जनता का विश्वास टूटा है और दिल आहत हुए हैं। यह लोकतंत्र का पर्व है और जनता न्याय करेगी। सत्य हमेशा ही जीतता है।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला में सुक्खू का तंज, सुधीर पैसे बांटे तो ले लेना, ये जनता का है पैसा

दाड़ी मेला ग्राउंड में जनसभा में गरजे मुख्यमंत्री

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जून माह में महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपए डालेंगे। अप्रैल और मई के 1500 रुपए इकट्ठे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार में जिनती भी पात्र महिलाएं होंगी, उन्हें 1500-1500 रुपए दिए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पहले बोलते रहे कि गारंटी पूरी नहीं कर रहे हैं। जब गारंटी पूरी करने लगे तो चुनाव आयोग के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इससे बावजूद 1500 रुपए वाले फॉर्म भरे जा रहे हैं। महिलाएं फॉर्म भरें।

हिमाचल : एलाइड, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर सहित इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा बिकाऊ विधायकों के सरगना हैं। 14 माह कर धर्मशाला के लोगों के लिए दरवाजे नहीं खोले।

जब धर्मशाला के लोग उनके पास आते थे तो वह कहते थे कि अपने विधायक के पास जाओ। लोग कहते थे कि विधायक सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा जब शहरी विकास मंत्री थे तब के कई घपले सामने आए हैं। इसको लेकर कागज इकट्ठे किए जा रहे हैं।

हिमाचल : असिस्टेंट लाइब्रेरियन की उत्तर कुंजी जारी, 9 को हुई थी परीक्षा 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पैसों से चुनाव नहीं जीते जाते हैं। चुनाव जनता के जनमत से जीते जाते हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को दो अटैची भर पैसा मिला है। वह चुनाव में खूब पैसा बहाएंगे।  उन्होंने तंज कसते हुए धर्मशाला की जनता से  कहा कि अगर सुधीर शर्मा पैसा बांटे तो ले लेना, क्योंकि यह पैसा जनता का है। पर वोट कांग्रेस को ही देना।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने धर्मशाला की जनता से आह्वान किया कि देवेंद्र जग्गी जैसे व्यक्ति को मत खोना, जो आपके बारे में सोचता है।  मुख्यमंत्री ने लोगों से कांगड़ा के लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा को भी वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर आनंद शर्मा को निश्चित तौर पर कैबिनेट रैंक मिलेगा।

हिमाचल : सात दिन मैदानी क्षेत्रों के लोग भूल जाएं बारिश, सताएगी गर्मी 

इस अवसर पर कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर पर फैसला होगा। इसे खारिज कर पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। न शहीद का दर्जा और न कैंटीन की सुविधा। युवाओं की सैलरी से ही पैसे काटकर चार साल बाद देने। यह मजाक नहीं तो क्या है।

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जून माह में महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपए डालेंगे। अप्रैल और मई के 1500 रुपए इकट्ठे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार में जिनती भी पात्र महिलाएं होंगी, उन्हें 1500-1500 रुपए दिए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Breaking : हिमाचल में TGT आर्ट्स और मेडिकल TET में बदलाव, जानें नई डेट

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पहले बोलते रहे कि गांरटी पूरी नहीं कर रहे हैं। जब गारंटी पूरी करने लगे तो चुनाव आयोग के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इससे बावजूद 1500 रुपए वाले फॉर्म भरे जा रहे हैं। महिलाएं फॉर्म भरें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा बिकाऊ विधायकों के सरगना हैं। 14 माह कर धर्मशाला के लोगों के लिए दरवाजे नहीं खोले। जब धर्मशाला के लोग उनके पास आते थे तो वह कहते थे कि अपने विधायक के पास जाओ। लोग कहते थे कि विधायक सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा जब शहरी विकास मंत्री थे तब के कई घपले सामने आए हैं। इसको लेकर कागज इकट्ठे किए जा रहे हैं।

तमिलनाडु से शिमला घूमने आया था परिवार, घटी ऐसी दुखद घटना

उन्होंने तंज कसते हुए धर्मशाला की जनता से  कहा कि अगर सुधीर शर्मा पैसा बांटे तो ले लेना, क्योंकि यह पैसा आपका है। पर वोट कांग्रेस को ही देना।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने धर्मशाला की जनता से आह्वान किया कि देवेंद्र जग्गी जैसे व्यक्ति को मत खोना, जो आपके बारे में सोचता है। अगर कोई कमी पेशी रहेगी तो मेरे पास आना। मैं भी धर्मशाला के विधायक के रूप में काम करुंगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कांगड़ा के लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा को भी वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर आनंद शर्मा को निश्चित तौर पर कैबिनेट रैंक मिलेगा।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

इस अवसर पर कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर पर फैसला होगा। इसे खारिज कर पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। न शहीद का दर्जा और न कैंटीन की सुविधा। युवाओं की सैलरी से ही पैसे काटकर चार साल बाद देने। यह मजाक नहीं तो क्या है।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Jobs/Career Shimla State News

हिमाचल : एलाइड, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर सहित इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में आयोजित होने स्क्रीनिंग टेस्ट और SAT का अस्थाई शेड्यूल जारी किया है।

Breaking : हिमाचल में TGT आर्ट्स और मेडिकल TET में बदलाव, जानें नई डेट

जारी शेड्यूल के अनुसार असिस्टेंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज (मैकेनिकल) का स्क्रीनिंग टेस्ट और SAT 8 जुलाई, 2024 को होगा। असिस्टेंट लॉ ऑफिसर का 10 जुलाई, मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) का 13 जुलाई, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) का 26 जुलाई को होगा।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर का 11 अगस्त और हिमाचल सबोर्डिनेट एलाइड सर्विस (H.P. Subordinate Allied Services) का 8 सितंबर , 2024 को होगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने दी है।

इंतजार खत्म : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला के लिए चली ट्रेन- जानें टाइमिंग

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : असिस्टेंट लाइब्रेरियन की उत्तर कुंजी जारी, 9 को हुई थी परीक्षा

18 मई तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पेपर एक और दो (SAT) की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 9 मई, 2024 को आयोजित की थी। अस्थाई आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Breaking : हिमाचल में TGT आर्ट्स और मेडिकल TET में बदलाव, जानें नई डेट

अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे 14 मई से 18 मई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है। आपत्ति दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति आपत्ति प्रश्न (प्रत्येक पेपर) के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा, जो अधिकतम 500 रुपए हो सकता है। शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

इसका लिंक आपत्ति के अंतिम स्टेज पर दिखाई देगा।आपत्तियां दर्ज करने और शुल्क जमा करने के किसी अन्य तरीके पर विचार नहीं किया जाएगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए फोन नंबर 177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क किया जा सकता है।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन की आंसर की यहां देखें…  Answer Key

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी रहा
चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

Breaking : हिमाचल में TGT आर्ट्स और मेडिकल TET में बदलाव, जानें नई डेट

पहले 30 जून को थी निर्धारित

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टेट (TET) में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली एचएएस परीक्षा तिथि के चलते ऐसा किया गया है।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

अब टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल टेट (TET) 13 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स का सुबह और मेडिकल का शाम के सत्र में होगा।

पहले टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टेट (TET) 30 जून को था। 30 जून को ही एचएएस की परीक्षा भी है।

तमिलनाडु से शिमला घूमने आया था परिवार, घटी ऐसी दुखद घटना

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के टेट (TET) की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 8 मई, 2024 से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 28 मई 2024 है।

TET 22 जून, 2024 से शुरू होंगे। 29 मई से 31 मई तक लेट फीस 300 रुपए के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, आवेदन में शुद्धि के लिए 1 जून से 3 जून तक का समय मिलेगा।

CBSE 10th Result : लड़कों पर भारी रहीं लड़कियां, इस रीजन ने मारी बाजी

कैटेगरी और सब कैटेगरी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं है। अगर सिकी ने इसमें शुद्धि करवानी हो तो निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जेबीटी और शास्त्री टेट (TET) 22 जून, 2024 को होगा। जेबीटी टेट (TET) सुबह 10 से साढ़े 12 और शास्त्री टेट दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा।

इंतजार खत्म : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला के लिए चली ट्रेन- जानें टाइमिंग

टीजीटी नॉन मेडिकल , भाषा अध्यापक की परीक्षा 23 जून को होगी। नॉन मेडिकल की सुबह और भाषा अध्यापक की शाम को होगी। पंजाबी टेट 2 जुलाई को सुबह और उर्दू टेट भी 2 जुलाई को शाम के सत्र में होगा।

फीस की बात करें तो जनरल और सब कैटेगरी के लिए 800 और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएचएच के लिए 500 रुपए शुल्क लगेगा।किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी रहा

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

तमिलनाडु से शिमला घूमने आया था परिवार, घटी ऐसी दुखद घटना

निजी होटल में एक सदस्य की गई जान

शिमला। हिमाचल में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना है। बाहरी राज्यों से पर्यटक यहां घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसा ही एक परिवार तमिलनाडु से शिमला घूमने आया था लेकिन उन्हे शायद ये अंदाजा भी नहीं था कि उनके परिवार के साथ ऐसा हादसा हो जाएगा।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

तमिलनाडु से सुगूमारन (67) पुत्र रामनाथन निवासी तमिलनाडु अपने परिवार के साथ शिमला घूमने आए थे। वह परिवार सहित शिमला के मॉल रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए थे।

हिमाचल में खराब मौसम से गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मिजाज – जानें अपडेट

रविवार शाम को अचानक सुगूमारन की तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ उन्हे तुरंत आईजीएमसी ले गया। अस्पताल ने डॉक्टर ने जब जांच की तो उनकी धड़कनें बंद हो चुकी थी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CBSE 12th Result : बेटियां फिर सिकंदर, लड़कों को पछाड़ा, टॉप में त्रिवेंद्रम

हालांकि, मौत की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से सुगूमारन की जान गई है। फिलहाल, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

एएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इंतजार खत्म : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला के लिए चली ट्रेन- जानें टाइमिंग
CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी रहा

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 
बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला
गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/e
Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सात दिन मैदानी क्षेत्रों के लोग भूल जाएं बारिश, सताएगी गर्मी

मौसम साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। तीसा, कुकुमसेरी, कोठी, भरमौर, चंबा, कांगड़ा, छतराड़ी, कसोल, धर्मशाला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला, भराड़ी, केलांग, कल्पा, पालमपुर, सांगला, हमीरपुर और मंडी में बारिश रिकॉर्ड की है।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव

कुल्लू जिले के बंजार और सिरमौर जिले के राजगढ़ में ओलावृष्टि हुई है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे और अधिकतम सामान्य से काफी नीचे रहे हैं।

CBSE 10th Result : लड़कों पर भारी रहीं लड़कियां, इस रीजन ने मारी बाजी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 13 मई की अपडेट के अनुसार अब आग मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, 17 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी रहा

इसके चलते हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 19 मई तक मौसम खराब रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में अब 19 मई तक बारिश की कोई संभावना नहीं लग रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

प्री मानसून सीजन में 1 मार्च से 13 मई तक बारिश की बात करें तो बिलासपुर में सामान्य से 24, कुल्लू में 47, लाहौल स्पीति में दो, मंडी में 26, सिरमौर में 29 और ऊना में 14 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

चंबा में एक, कांगड़ा में 8, किन्नौर में 23, शिमला में दो, सोलन में 26 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, एक मई से अब तक सभी जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राशिफल 13 मई : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन-जानें

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव

 जांच में जुटी भरमौर पुलिस

भरमौर। हिमाचल के चंबा जिला में एक युवक का शव रावी नदी से बरामद किया है। युवक गरोला में किसी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार युवक शिमला से लौट रहा था।

बता दें कि चंबा-भरमौर मार्ग पर लोथल के पास लोगों ने सड़क किनारे बाइक गिरी देखी। काफी समय तक बाइक वैसे ही पड़ी रही और बाइक कोई लने नहीं आया। लोगों को कुछ संदेह हुआ तो मामले की सूचना पुलिस स्टेशन भरमौर में दी गई।

CBSE 10th Result : लड़कों पर भारी रहीं लड़कियां, इस रीजन ने मारी बाजी

सूचना मिलने के बाद चंबा जिला के पुलिस स्टेशन भरमौर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि बाइक ढकोग क्षेत्र की पंचायत दुर्गेठी के कुलविंदर उर्फ विपन की है।

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी रहा

पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि कुलविंदर शिमला से लौट रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है। जहां युवक की बाइक पड़ी थी पुलिस ने वहां रावी नदी में तलाश शुरू की। वहां से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चूड़ी अस्पताल भेज दिया।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक पेशाब करने के लिए रुका होगा और अनियंत्रित होकर सीधा रावी में जा गिरा। जब शव मिला तो हेलमेट भी युवक के सिर पर था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने भी किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया है।

राशिफल 13 मई : मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन-जानें
हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी दाखिल किया नामांकन

मुख्यमंत्री सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रहीं मौजूद

शिमला। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद विनोद सुल्तानपुरी चौड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में पहुंचे।

CBSE 10th Result : लड़कों पर भारी रहीं लड़कियां, इस रीजन ने मारी बाजी

बता दें कि विनोद सुल्तानपुरी सोलन जिला की कसौली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए भी मैदान में उतारा है। उनके पिता केडी सुल्तानपुरी 6 बार लगातार शिमला लोकसभा सीट से सांसद रहे, जो कि एक रिकॉर्ड है।

हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल

हालांकि, 2014 और 2019 में ये सीट बीजेपी के खाते में गई और बीजेपी इस बार भी जीत का दावा कर रही है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप को ही चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भी आज ही नामांकन भरा है।