Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

1998 में लड़ा था पहला इलेक्शन

 

धर्मशाला। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

रोचक पहलू यह है कि सुधीर शर्मा ने कांग्रेस में अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत भी बैजनाथ में उपचुनाव से की थी। हालांकि, उन्हें इस उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

54 साल सक्रिय राजनीति में रहे पिता पंडित संत राम

सुधीर शर्मा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल वीरवार से फूंक दिया है। सुधीर शर्मा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता पूर्व मंत्री और बैजनाथ के विधायक पंडित संत राम को कौन नहीं जानता होगा।  एक वक्त था जब हिमाचल की राजनीति में संत राम की अच्छी पैठ थी।

शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप, डीसी के पास पहुंचे लोग

उन्हें ‘पंडित जी’ के नाम से जाना जाता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सिपहसालारों में अव्वल में गिने जाते थे।  संत राम करीब 54 साल कांग्रेस पार्टी में रहे। पंडित संत राम ने चौबीन पंचायत के प्रधान के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। वह शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और वन मंत्री रहे।

बता दें कि पंडित संत राम 1972 में सीपीआई के बिधि चंद को हराकर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर बैजनाथ क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह 1990 तक विधायक रहे। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के ओम प्रकाश, 1982 में आजाद प्रत्याशी मिल्खी राम और 1985 में भाजपा के प्रत्याशी दुलो राम को हराया था।

मंडी : बेरोजगारी भत्ता योजना पर लगेगी ब्रेक, युवाओं को करना होगा ऐसा

1990 में बैजनाथ की जनता ने संत राम को नकार दिया और भाजपा के दुलो राम चुनाव जीते। अगले चुनाव के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 1993 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे।  उन्होंने 1990 की हार का बदला लेते हुए दुलो राम को हराया था।

1998 विधानसभा चुनाव में फिर दुलो राम को हराया। 1998 में पंडित संत राम का निधन हो गया। बैजनाथ में उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने पंडित संत राम के पुत्र सुधीर शर्मा को उपचुनाव में टिकट दी।

भाजपा ने फिर दुलो राम पर भरोसा जताया। उपचुनाव में सिंपैथी फेक्टर भी नहीं चल सका और उपचुनाव में सुधीर शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा और दुलो राम चुनकर विधानसभा पहुंचे।

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

2003 और 2007 में कांग्रेस ने फिर सुधीर को टिकट दी और भाजपा ने दुलो राम पर भरोसा कायम रखा। दोनों ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 2012 में हिमाचल की राजनीति में कुछ ऐसा हुआ कि कुछ नेताओं को अपना चुनावी क्षेत्र बदलना पड़ा।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और  सुधीर शर्मा भी शामिल थे। 2012 में डिलिमिटेशन के बाद रोहड़ू के साथ बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए रिजर्व हो गया।

अब सुधीर शर्मा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती चुनाव कहां से लड़ा जाए यह थी। कांग्रेस ने सुधीर शर्मा पर भरोसा जताया और धर्मशाला से टिकट दिया। हालांकि, उस समय कांग्रेस में अंदरखाते बगावत भी हुई, लेकिन सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते।

सुधीर शर्मा चुनाव जीते ही नहीं, बल्कि ततकालीन वीरभद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी बने। 2017 में सुधीर शर्मा को भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी 

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के करीब 15 माह बाद ही धर्मशाला में उपचुनाव हुआ। किशन कपूर के लोकसभा सांसद बनने के बाद यह उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने युवा नेता विशाल नेहरिया को टिकट दी। सुधीर शर्मा के उपचुनाव न लड़ने के चलते कांग्रेस को नया प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। उपचुनाव में कांग्रेस की हार हुई।

2022 विधानसभा चुनाव में सुधीर शर्मा फिर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। पर इस बार परिस्थितियां कुछ अलग थीं। सुधीर शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी।

इस बात से सुधीर शर्मा कुछ खफा थे। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से अन्य पांच विधायकों के साथ क्रॉस वोटिंग की और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला।

व्हीप जारी होने के बावजूद बजट वोटिंग में हिस्सा न लेने पर हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने उनकी और अन्य 6 विधायकों की सदस्यता रद्द दी। इसके चलते धर्मशाला सहित सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल स्पीति में उपचुनाव हो रहे हैं।

 

पचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से बागी सभी 6 नेताओं को टिकट दी है। सुधीर शर्मा ने अब भाजपा टिकट पर धर्मशाला से उपचुनाव लड़ेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग लोकसभा चुनाव के साथ 1 जून को होगी।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस टिकट को लेकर अपडेट, क्या बोलीं- प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जानें

मंडी से चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर दिखे नरम

शिमला। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है, अब गेंद हाईकमान के पाले में है।

कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने भाजपा के द्वारा मंडी से टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ता भी हैरान हैं।

हिमाचल में कांग्रेस के दो विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर हुई तैनाती

 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है। हाईकमान आगे का फैसला लेगा।

उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने फीडबैक लिया है। कुछ नामों पर चर्चा हुई है। उपचुनाव के लिए कुछ नए नाम आए हैं। इस पर फैसला लिया गया कि डिटेल रिपोर्ट बनाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। सोच विचार करके ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।

हिमाचल : साइबर फ्रॉड मामलों को लेकर बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जारी किए यह निर्देश

 

उनके सामने चुनाव लड़ने को लेकर कुछ समस्याएं थीं। इस बात को हाईकमान के सामने रखा गया है।  मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

हमने लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया है। आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय मामला : आरोपी प्रोफेसर को मिला पुलिस रिमांड

 

इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जाएगी। सरकार ने वादा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर देगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा, जो सक्रिय हो लोगों में पहचान हो।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

 

वहीं, कंगना रनौत के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। भाजपा के कार्यकर्ता भी हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने आए नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेन्द्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्द्र कुमार भुट्टो को टिकट दी है।

IPL 2024 : धर्मशाला में होंगे दो मैच, BCCI ने पूरा शेड्यूल किया जारी

 

 

बता दें कि उक्त 6 नेता 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर आए थे। इसमें सुधीर शर्मा पूर्व की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

फरवरी माह में राज्यसभा चुनाव में इन 6 नेताओं ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को मत डाला था। इसके बाद से ही हिमाचल में सियासी हलचल शुरू हो गई थी‌।

हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त-जानें

 

कांग्रेस सरकार ने बजट पारित होने को लेकर व्हीप जारी किया था, लेकिन उक्त 6 नेताओं पर व्हीप उल्लंघन का आरोप लगा। हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने इन 6 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। सदस्यता रद्द होने के चलते धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव के साथ ही 1 जून को इन सीटों पर भी वोट डालेंगे और 4 जून को रिजल्ट निकलेगा।

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

 

इसके बाद उक्त 6 नेताओं ने भाजपा का दामन लिया। अब इन्हें 6 नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है।