18 मई तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पेपर एक और दो (SAT) की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 9 मई, 2024 को आयोजित की थी। अस्थाई आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
Breaking : हिमाचल में TGT आर्ट्स और मेडिकल TET में बदलाव, जानें नई डेट
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे 14 मई से 18 मई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है। आपत्ति दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति आपत्ति प्रश्न (प्रत्येक पेपर) के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा, जो अधिकतम 500 रुपए हो सकता है। शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा।
हिमाचल में बड़ी वारदात : इस महिला की चालाकी के आगे क्राइम सीरियल भी फेल
इसका लिंक आपत्ति के अंतिम स्टेज पर दिखाई देगा।आपत्तियां दर्ज करने और शुल्क जमा करने के किसी अन्य तरीके पर विचार नहीं किया जाएगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए फोन नंबर 177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क किया जा सकता है।
असिस्टेंट लाइब्रेरियन की आंसर की यहां देखें… Answer Key