Categories
Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर शर्मा ने कलंकित किया : कांग्रेस

विजय इंद्र कर्ण और देवेंद्र जग्गी ने साधा निशाना

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने जा रहा है। उपचुनाव काफी रोचक रहने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कांग्रेस से बगावत करके भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही धर्मशाला कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा को आड़े हाथ ले रहे हैं। धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने सुधीर शर्मा पर जमकर निशाना साधा है।

HPBose 12Th Result : ओवरऑल रैंकिंग में साइंस के छात्रों का दबदबा, 31 ने मारी बाजी

 

उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री पंडित संतराम की विरासत को पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने कलंकित किया है। सुधीर के भाजपा में जाने पर संतराम जी की आत्मा भी रो रही होगी।

पंडित जी ने अपनी विरासत सुधीर को सौंपते समय यह कभी सोचा नहीं होगा कि उनका बेटा यह गुल खिलाएगा। सुधीर कांग्रेस में रहते पार्टी हाईकमान का विश्वास खो चुके थे, इसलिए उन्हें सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

HPBOSE : 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, 73.7 फीसदी रहा

 

विजय इंद्र कर्ण और देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता का सुधीर से विश्वास उठ चुका है। वह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, उनके कारनामे ऐसे हैं कि क्षेत्र की जनता शर्मसार है।

भाजपा को अपना ईमान बेचकर सुधीर ने यह साबित कर दिया कि वह कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने पार्टी को पहले भी धोखा दिया था, जब उपचुनाव लड़ने से पीछे से हट गए थे।

HPBOSE 12th Result : पिछले साल के मुकाबले कम छात्र हुए पास, मेरिट में निजी स्कूलों का दबदबा

 

सुधीर की राजनीति शुरू से ही स्वार्थ की रही है। वह जनहित के लिए नहीं, निजी फायदे की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल में उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने खुद स्मार्ट सिटी के काम की निगरानी की और निरंतर नगर निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते रहे। उन्होंने कहा कि सुधीर अब किसी जिम्मेदारी के काबिल नहीं हैं।

Breaking : HAS प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू का भी शेड्यूल जारी

 

लोगों ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ धर्मशाला का विधायक बनाया था, लेकिन उन्होंने लोगों के काम करवाने के बजाय खुद की महत्वकांक्षाओं को तवज्जो देते हुए 14 महीने में ही कांग्रेस से बगावत करके भाजपा ज्वाइन कर ली। जनता अब उन्हें दोबारा विधायक नहीं बनाएगी।

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

 

उन्होंने कहा कि जनता को जनसेवक चाहिए, धनसेवक नहीं। लोगों ने 15-15 करोड़ रुपये में बिके कांग्रेस के पूर्व विधायकों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व बिकाऊ विधायकों को 4 जून को तसल्ली हो जाएगी।

हिमाचल : बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का सिलसिला जारी, बढ़ी ठंड

कोकीन किंग पाब्लो का डाई हार्ट फैन हिमाचल का सम्राट, करता था पूजा-पकड़ा गया 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हरिपुर : नंदपुर में शराबी पति पत्नियों के लिए बने परेशानी, मारपीट के दो केस दर्ज 

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

बिलासपुर : सरकारी नौकरी न मिल पाने से परेशान था युवक, उठाया खौफनाक कदम

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देवेंद्र जग्गी बोले- पार्टी को जब भी पड़ी जरूरत, सुधीर शर्मा ने दिखाई पीठ

सम्मान नहीं दिया, जलील किया, यह कहना नहीं देता शोभा

 

धर्मशाला। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करते ही पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर जुबानी हमला शुरू हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव देवेंद्र सिंह जग्गी ने सुधीर शर्मा पर बड़ा हमला बोला है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया और जलील किया, यह बात कहना सुधीर शर्मा को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वह विधायक बने। इसके बाद मंत्री बनाया। पर उन्होंने क्या किया।  2019 के उपचुनाव में जब पार्टी को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर लोकसभा चुनाव में भी लड़ने से भी मना कर दिया। जब पार्टी को उनकी जरूरत थी, तो सुधीर शर्मा ने पीठ ही दिखाई है।

मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के पोकलेन ऑपरेटर का शव बरामद

 

इसके बावजूद 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और धर्मशाला से विधानसभा की टिकट दी। चुनाव लड़ कर वह जीते भी, लेकिन सुधीर शर्मा ने पार्टी को बदले में क्या दिया, सिर्फ धोखा। इस बात का जवाब सुधीर शर्मा दें।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सुधीर शर्मा बार-बार कांग्रेस पार्टी को धोखा देते आए हैं और इस बार तो उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा में लोगों को राहत देने में लगी रही, लेकिन सुधीर शर्मा सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचते रहे।  अपमान व जलील होना उसे कहते हैं, जैसे उन्होंने धर्मशाला की जनता को किया है।  उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा अपनी अति महत्वकांक्षाओं के चलते भाजपा में गए हैं। उन्हें एक आम परिवार से निकला व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर सहन नहीं हो रहा था।

सुधीर शर्मा मुख्यमंत्री पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो आपदा में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी दान कर दी, लेकिन सुधीर शर्मा बताएं आपदा के दौरान उन्होंने क्या सहयोग किया।

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

 

इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी,  पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, नगर निगम महापौर नीनू शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार पप्पी, कांग्रेस प्रदेस सचिव पुनीत मल्ली व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांगड़ा पंकज कुमार उर्फ पंकू सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास