Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

चंद्रताल से हटाई जा रही पुलिस चेक पोस्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी को देखते हुए दी चेतावनी

काजा। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।

शनिवार सुबह लाहौल-स्पीति के स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह सड़क मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रे पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के साथ ही घाटी में परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं।

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

जिला लाहौल-स्पीति पुलिस की तरफ से बर्फबारी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला पुलिस का कहना है कि सितंबर माह के अंत के साथ ही जिला में सर्दियों का आगमन हो चुका है।

लाहौल-स्पीति जिला में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इस दौरान चंद्रताल में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण चंद्रताल में स्थापित पुलिस चेक पोस्ट को आज हटाया जा रहा है।

पंडोह से कुल्लू मार्ग : छोटे वाहनों को दो तरफा भेजने का ट्रायल असफल 

इसको ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने स्थानीय निवासियों व बाहर से आ रहे पर्यटकों से अपील की है कि चंद्रताल की ओर यात्रा करने से बचें व चंद्रताल जाने की सूरतमें वहां ठहराव न करें।

कांगड़ा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

वहीं, कुंजुम पास पर लगातार बर्फबारी हो रही है इसलिए कोकसर-काजा मार्गव पर सफर करने से बचें और अगली मौसम अपडेट तक कोकसर अथवा लोसर से आगे न बढ़ें।

आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 8988092298 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

मंडी : नाबालिग को गंदी गालियां देने और अश्लील इशारे करने के दोषी को कठोर कारावास

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

मंडी में फर्जी CBI अधिकारी पकड़ा, लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हमीरपुर : अणु जाने वाले मुख्य मार्ग सहित ये तीन सड़कें बंद-जानें कारण 

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली
शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया
हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी
हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन ने बढ़ाई परेशानी

फुमड़ नाला में हिमस्खलन, जिला मुख्यालय से कटा कोकसर का संपर्क

कोकसर। लाहौल-स्पीति जिला में चोटियों पर भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार रात को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से चार किलोमीटर दूर फुमड़ नाला में हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते कोकसर का संपर्क जिला मुख्यालय के साथ ही मनाली से दिनभर कटा रहा।

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

सूचना के बाद बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर नाले से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। कोकसर में तीन दिन में यह चौथा हिमस्खलन है। इसे पहले कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते बराठा नाला में भी हिमखंड गिरने से कुछ समय तक चंद्रानदी का पानी रुक गया था।

सुंदरुचा गंका की पहाड़ी से भी हिमस्खलन होने से कोकसर-ग्रांफू मार्ग अवरुद्ध हो गया था। घाटी में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।

शिमला : सेब के पौधों से झड़ गए फूल, ओलावृष्टि ने बढ़ाई बागवानों की मुसीबत

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों से हिमखंड, हिमस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि आम जनता सहित पर्यटक किसी तरह की यात्रा न करें। उन्होंने होम स्टे और होटलों में आए पर्यटकों को अपने होटल में ही रुकने की हिदायत दी है।

ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

हिमाचल में कितना गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें