Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

ऊना : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 6:21 pm

    झलेड़ा गगरेट मार्ग पर पेश आया हादसा

    ऊना। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई हादसे देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जिला ऊना के झलेड़ा गगरेट मार्ग पर बाबा भभूर शाह मंदिर के पास पेश आया है ।

    जहां शनिवार देर रात ट्रक और एक्टिवा में हुई जोरदार टक्कर हुई। इसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी देवी 32 पत्नी करनैल सिंह निवासी गांव खड्ड, हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    हिमाचल: अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

    जानकारी के अनुसार एक ट्रक माल लोड करके गगरेट की तरफ जा रहा था कि खडड गांव में बाबा भभूर शाह मंदिर के नजदीक पहुंचते ही एक्टिवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।
    किन्नौर में भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के रिक्त पद

    इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके के पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका की स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।
    इंडिया पोस्ट विभाग जीडीएस 2023 का परिणाम घोषित, यहां देखें लिस्ट

    वहीं, जिला के एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों के हवाले किया जाएगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather