शिमला। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में ये कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही है।
48 घंटे के अंदर कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। बैठक में फिलहाल हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह को छोड़कर सभी मंत्री मौजूद हैं। कैबिनेट की आज की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
रेड अलर्ट : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, 350 से ज्यादा सड़कों पर थमे पहिए
इससे पहले ये बैठक शुक्रवार को चार बजे के बाद होनी थी। कुछ मंत्री सचिवालय सम्मेलन कक्ष में पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सचिवालय पहुंचे, लेकिन कुछ देर चेंबर में बैठने के बाद मुख्यमंत्री बैठक कक्ष में जाने की जगह सचिवालय से कहीं निकल गए।
रेड अलर्ट : कुल्लू में कल बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड परीक्षा देनी होगी
गौर हो कि 29 फरवरी यानी गुरुवार को भी हिमाचल कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें बजट घोषणाओं को मंजूरी दी गई है। बैठक में ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों (म्युनिसिपेलेटीज) की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में संस्तुति प्रदान करने के दृष्टिगत 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय लिया गया।
हिमाचल में ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के तबादलों से हटा बेन- पढ़ें आदेश
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी
हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई
Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल