Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

मनाली : नेहरू कुंड में हिमस्खलन, कई वाहन आए चपेट में, भारी नुकसान

मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर नेहरू कुंड में भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के चपेट में कई वाहन आ गए हैं। वाहन बर्फ के दब गए हैं। हालांकि गनीमत ये है कि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

 

सड़क किनारे वाहन पार्क किए गए थे जो कि अचानक पहाड़ी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकाला जा रहा है।

राजनीतिक उठापटक के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : ये मंत्री नहीं मौजूद

 

गौर हो कि हिमाचल में दो मार्च को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू जिला के अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में हिमस्खलन जैसी घटनाओं की संभावना और भी बढ़ गई है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि बेवजह यात्रा पर न निकलें।

रेड अलर्ट : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, 350 से ज्यादा सड़कों पर थमे पहिए

Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई
Himachal Cabinet : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *