Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन ने बढ़ाई परेशानी

फुमड़ नाला में हिमस्खलन, जिला मुख्यालय से कटा कोकसर का संपर्क

कोकसर। लाहौल-स्पीति जिला में चोटियों पर भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार रात को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से चार किलोमीटर दूर फुमड़ नाला में हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते कोकसर का संपर्क जिला मुख्यालय के साथ ही मनाली से दिनभर कटा रहा।

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

सूचना के बाद बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर नाले से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। कोकसर में तीन दिन में यह चौथा हिमस्खलन है। इसे पहले कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला और अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते बराठा नाला में भी हिमखंड गिरने से कुछ समय तक चंद्रानदी का पानी रुक गया था।

सुंदरुचा गंका की पहाड़ी से भी हिमस्खलन होने से कोकसर-ग्रांफू मार्ग अवरुद्ध हो गया था। घाटी में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।

शिमला : सेब के पौधों से झड़ गए फूल, ओलावृष्टि ने बढ़ाई बागवानों की मुसीबत

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों से हिमखंड, हिमस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि आम जनता सहित पर्यटक किसी तरह की यात्रा न करें। उन्होंने होम स्टे और होटलों में आए पर्यटकों को अपने होटल में ही रुकने की हिदायत दी है।

ट्विटर का बड़ा एक्शन : बड़ी-बड़ी हस्तियों के अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

हिमाचल में कितना गिरा पारा, आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *