Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल सरकार ने डिनोटिफाई किए 19 कॉलेज, 286 मिडिल-हाई व सेकेंडरी स्कूल

ewn24news choice of himachal 11 Mar,2023 3:57 am

    शिमला। हिमाचल सरकार ने जीरो या कम स्टूडेंट वाले कॉलेजों पर ताला जड़ दिया है। हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 19 कॉलेज डिनोटिफाई कर दिए हैं। इनका स्टाफ दूसरे कॉलेजों के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। इसी के साथ 1 अप्रैल, 2022 के बाद अपग्रेड किए गए 286 मिडिल, हाई और सेकेंडरी स्कूल डिनोटिफाई कर दिए हैं।

    हिमाचल का बजट 17 मार्च को होगा पेश, 29 को होगा पारित

    शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इन संस्थानों को डिनोटिफाई किया है। अपग्रेडेड स्कूलों से भी स्टाफ हटाकर दूसरी जगह एडजस्ट किया गया है। डिनोटिफाइ किए गए स्कूल व कॉलेज पूर्व जयराम सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले खोले या अपग्रेड किए थे।
    कुलदीप पठानिया की नसीहत : सोच समझ कर बयानबाजी करें परमार

    इन कॉलेजों पर जड़ा गया है ताला

    बंद किए गए कॉलेज में बिलासपुर के स्वारघाट और बल्हसीना में 20-20 छात्र पंजीकृत थे। चंबा के मसरूंड में 28 छात्र, हमीरपुर के गेलोर में 10 छात्र व लमड़ू में जीरो (0), कांगड़ा के ब्रांडा कॉलेज में 6, कोटला में 1 छात्र, रिरकमर में 61 और चड़ियार में 12 छात्र पंजीकृत थे।

    इसी तरह पूर्व CM के गृह जिले मंडी में पांगणा कॉलेज में जीरो, पंडोह में 21 छात्र, बागा-चणोगी कॉलेज में 3, शिमला जिले में जलोग में जीरो, सिंगला जीरो, सिरमौर के सतौन में 5 छात्र, सोलन के ममलीग में 5, चंडी में जीरो व ब्रूणा में 35 और कुल्लू के संस्कृत कॉलेज जगतसुख में 4 स्टूडेंट पंजीकृत थे।
    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    शिक्षा विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, जयराम सरकार ने आखिरी के नौ महीने में कुल 23 डिग्री कॉलेजों को खोले थे। इनमें 5 कॉलेजों में एक भी छात्र-छात्रा ने एडमिशन नहीं लिया। 13 डिग्री कॉलेजों में भी 35 से कम छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसे देखते हुए सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है। बंद किए गए कॉलेज में एक संस्कृत कॉलेज भी शामिल है।
    शिमला पहुंची देवभूमि सवर्ण संगठन की पदयात्रा, धर्मशाला से हुई थी शुरू 




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather