Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Kangra State News

बच्चे को किस कर विवादों में फंसे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने की आलोचना

ध्रर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु गुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद मचा है। विवाद उनके एक बच्चे को प्यार करने को लेकर है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। मामले में दलाई लामा की तरफ से माफी भी मांगी गई है। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं विस्तार से …

HRTC कर्मियों की दो टूक, पहली को नहीं मिला वेतन तो रोक देंगे गाड़ियां

दरअसल, सोशल मीडिया पर दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस समय का है, जब दलाई दलाई लामा चंडीगढ़ में एक बौद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वीडियो में दलाई लामा एक बच्चे को लिप किस करते दिख रहे हैं।

वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बच्चे के साथ और मजाकिया लहजे में और भी कुछ कहते नजर आ रहे हैं। दलाई लामा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे कमेंट कर रहे हैं।

हिमाचल में किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा सेब, बागवान खुश, आढ़तियों ने की ये अपील

एक यूजर ने कमेंट किया कि यह अशोभनीय है और किसी को भी दलाई लामा के इस व्यवहार को सही नहीं ठहराना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही लिखा कि मैं क्या देख रहा हूं? क्या यह दलाई लामा हैं? यह काफी घृणित है।

इसके बाद दलाई लामा के आधिकारिक कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि आध्यात्मिक नेता का मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। उन्हें बेहद दुख है कि उनकी बात से लोगों को दुख पहुंचा है। इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

कुल्लू : बंजार में भीषण अग्निकांड, 9 दुकानें व 4 मकान जलकर राख

बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2019 में महिलाओं पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था। दलाई लामा ने कहा था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो वह आकर्षक होनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। यह टिप्पणी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान की थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे ‘द कपिल शर्मा’ शो के चंदू चायवाला

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Education Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR State News

10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक की अफवाहों पर CBSE सतर्क, एक छात्र पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैलाने या 2023 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों तक पहुंच का दावा करने वालों के खिलाफ सीबीएसई ने कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ बोर्ड सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। वहीं, बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी है।

बता दें कि सीबीएसई (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और 5 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए विस्तृत व्यवस्था की है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का शिमला में विरोध, सड़कों पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता 

सीबीएसई (CBSE) के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व नियमित रूप से यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं या 2023 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। ये व्यक्ति, समूह और एजेंसियां ​​भोले-भाले लोगों को लूटने का इरादा रखती हैं। इसके बदले छात्र और माता-पिता से पैसे की मांग करते हैं। बोर्ड का कहना है कि ऐसी गैरजिम्मेदार
गतिविधियां छात्रों और जनता के बीच भ्रम पैदा करती हैं।

फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बोर्ड सतर्क और सक्रिय है।
सीबीएसई (CBSE) आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फर्जी समाचार प्रसारित करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए नियमित रूप से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (एमएसी) को सूचित कर रहा है।

सोलन : चुन्नी का झूला बना फंदा, दम घुटने से मासूम की गई जान

फर्जी खबरें फैलाने में लिप्त पाए जाने पर सीबीएसई एक छात्र के खिलाफ UNFAIR MEANS नियमों और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करेगा। सीबीएसई (CBSE) ने माता-पिता से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न होने के लिए मार्गदर्शन करें जो बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन को बाधित करती हो।

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर ऐसी असत्यापित खबरों और अफवाहों के खिलाफ जनता को सतर्क किया है। अनुरोध किया है कि वे ऐसी गतिविधियों में भाग न लें या किसी भी तरह के संचार के माध्यम से ऐसी जानकारी का प्रसार न करें।

HRTC चालक पदों पर भर्ती : विभाग ने तय किए ये नियम, अप्लाई करने से पहले पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR National News Viral news

Video : बकरी चराने वाली लड़की ने छुड़ाए सबके छक्के, सचिन तेंदुलकर भी हैरान

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की क्रिकेट पिच पर जबरदस्त बैटिंग करती नजर आ रही है। लड़की की बैटिंग पर क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर भी फिदा हो गए हैं। सचिन ने बाकायदा ट्वीट कर इस लड़की की तारीफ की है। आखिर ये लड़की है कौन इसके बारे में आपको बताते हैं ….

JEE Main 2023: सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

मूमल मेहर नाम की ये लड़की राजस्थान के बाड़मेर जिले के शेरपुरा कानासर गांव की रहने वाली है। मूमल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती दिख रही है। मूमल लड़कों की गेंदों पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलती नजर आ रही है। जब यह वीडियो सचिन ने देखा तो वह भी हैरान रह गए और उनको वीडियो इतना पसंद आया कि वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

सचिन ने मूमल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच भी शुरू, क्या बात है। Really enjoyed your batting’। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये कॉम्पलिमेंट किसी सम्मान से कम नहीं।

शाहिद की ‘Farzi’ ने दुनियाभर में मचाया कोहराम, सुपर सक्सेस पर एक्टर ने कही ये बात 

मूमल एक गरीब परिवार से संबंध रखती है और वह बकरियां चराती है। मूमल बैंटिंग तो धुआंधार करती ही है लेकिन बॉलिंग भी जबरदस्त करती है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। मूमल की तारीफ राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी की है। यही नहीं उन्होंने मूमल के लिए क्रिकेट किट भी पहुंचाई। मूमल का सूर्यकुमार यादव की बड़ी फैन हैं और उनकी तरह बैटिंग करना चाहती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क

जागरूकता शिविर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी रहे मौजूद

शिमला। ऑनलाइन पेमेंट का चलन इन दिनों बढ़ा है। इसके साथ साइबर फ्रॉड भी हो रहा है। आये दिन लोग साइबर ठग का शिकार हो रहे हैं और उनके खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आरबीआई देशभर में 13 से 17 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

कांगड़ा : कच्छियारी में पौना किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

इसी कड़ी में शिमला के रिज मैदान पर भी लोगों को धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शामिल हुए। जागरूकता अभियान में स्कूल के बच्चो व लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया कि किस तरह से फ्रॉड से बचना है। जिसमें बागवानी व राजस्व मंत्री जगत नेगी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कई बार व्यक्ति लालच में आकर अपनी बैंक डिटेल व अन्य जानकारियां इस प्रकार की वित्तीय ठगी करने वालों के साथ सांझा कर देते हैं। जिससे उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया नेट बैंकिंग के द्वारा काफी लोग ठगे जा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हो इसके लिए आरबीआई पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

एसपी कांगड़ा ने समझाया साइबर ठगी से बचने का तरीका, सेफ रहना है तो पढ़ें खबर

जिला कांगड़ा में बढ़ते जा रहे साइबर क्राइम के मामले

धर्मशाला। रफ्तार से बदलते वक्त में तकनीक के साधन बढ़ने के साथ ही अपराध के तरीके भी बदल गए हैं। अब सामान्य अपराधों के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं किसी न किसी के साथ साइबर क्राइम होने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे जिला कांगड़ा भी अछूता नहीं है।

शिमला : कंडा जेल से रिहा हुए आरोपी ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मर्डर

ऐसा कोई दिन नहीं होता जब यहां किसी से ऑनलाइन ठगी न होती हो। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति जाने-अनजाने में इस अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर माफिया लोगों को फेक कॉल कर बैंक खाते व अन्य जानकारी लेकर उनके खातों से हजारों-लाखों रुपये उड़ा देते हैं।

ऑनलाइन ठगी से बचाव के एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने का एक ही तरीका है कि लोग अंजाने नंबर से आई कॉल, मैसेज या लिंक को तवज्जो न दें और ना ही अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर करें।

एसपी कांगड़ा ने कहा कि इसमें सावधानी व सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। व्हाट्सएप/ मैसेंजर पर किसी भी अपरिचित के फोन कॉल और वीडियो कॉल को कभी भी न उठाएं। सोशल मीडिया पर संदिग्ध लोगों को तुरंत अनफ्रेंड कर दें। इसके अलावा जितना जल्दी हो सके पुलिस में रिपोर्ट करें।

मंडी : करालड़ी में देव पशाकोट का भव्य मंदिर तैयार, विराजेंगे तीन देव

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News State News

लाइव स्ट्रीम कर रही विदेशी महिला से छेड़छाड़, दो युवक गिरफ्तार

मुंबई के खार क्षेत्र का मामला, दक्षिण कोरिया की महिला

खार। मुंबई के खार क्षेत्र में लाइव स्ट्रीम कर रही दक्षिण कोरिया महिला नागरिक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत नहीं की है। पर पुलिस ने मामले का स्वतः: संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह का जवाब, पोस्टल बैलेट पर कही बड़ी बात  

बता दें कि इसका वीडियो किसी व्यक्ति ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बताया कि महिला दक्षिण कोरिया की निवासी है। महिला खार क्षेत्र में बुधवार रात करीब आठ बजे लाइव स्ट्रीम कर रही थी। वीडियो में भी दिख रहा है कि महिला लाइव स्ट्रीम कर रही है और दो युवक उसके पास आते हैं। एक युवक महिला के काफी करीब आया और विरोध करने के बावजूद हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। फिर करीब आकर लाइव स्ट्रीम के दौरान ही महिला के गाल पर किस करने की भी कोशिश की।

हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता

महिला मौके से दूर चली गई। युवक अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आया और महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने पेशकश ठुकरा दी।

महिला ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। लिखा है कि कल रात लाइव स्ट्रीम के दौरान एक युवक ने उसे परेशान किया। वह अपने दोस्त से साथ था। मैंने मामला न बढ़ाने और मौके से निकल जाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने के चलते ऐसा हुआ है। इस घटना ने मुझे लाइव स्ट्रीम के बारे सोचने को मजबूर कर दिया है।

हिमाचल: कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट 

पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी के गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन आज सुबह करीब 8 बजे हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव में घरों से पास आसमान में बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि हिमस्खलन घरों के ऊपर गिर रहा है। वीडियो में जैसा दिख रहा है ऐसा नहीं है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: दस्तावेज जमा करने की तिथियां तय-जानिए 

बता दें कि आज सुबह रोहतांग पास से करीब 25 किलोमीटर आगे केलांग थाना के तहत गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों ने हिमस्खलन की घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में देखकर लग रहा है कि हिमस्खलन गांव की तरफ आ रहा है। पर ऐसा नहीं है। यह गोंदला गांव से दूसरी तरफ दूसरी पहाड़ी पर हुआ है। जोकि गांव से काफी दूर है और गांव को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हिमस्खलन खाली जगह पर हुआ है। इससे न घरों को कोई नुकसान पहुंचा है और न ही सड़क आदि बंद हैं। लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार ऐसे हिमस्खलन बर्फबारी के बाद होते रहते हैं। गोंदला के पास पहाड़ी पर हुए हिमस्खलन से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें